Hindi News / रांची पुलिस ने कुल चार आरोपियों को किया गिरफ्तार,नेटवर्क खंगालने में जुटी टीम

टीटोस रेस्टोरेंट में हत्या मामला : रांची पुलिस ने कुल चार आरोपियों को किया गिरफ्तार,नेटवर्क खंगालने में जुटी टीम

Edited By:  |
tetos restaurant mein hatya mamla tetos restaurant mein hatya mamla

रांची:शहरके एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में चर्चित टीटोस रेस्टोरेंट में हुई हत्याकांड का रांची पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस पूरे हत्याकांड में शामिल अब तक कुल 04 आरोपियों की गिरफ्तारी कर लिया गया है. जो गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए काम करते थे. पुलिस 60 वैसे अकाउंट्स की जानकारी मिली है, जिसमें रंगदारी के रुपए ट्रांसफर किए जाते थे. घटना के वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी पप्पू भुईयां को रांची पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा रेकी करने वाला आरोपी मो. सदाब आलम भी पुलिस की गिरफ्त में है.

पुलिस-अपराधियों के मुठभेड़ में दबोचे गए थे दो आरोपी

इसके अलावा 07 मार्च को रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई हुई थी. इस दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर प्रिंस खान के दो शूटर कुबेर उर्फ मनीष सिंह और अफजल अमन को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया था. रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि हत्यारों की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम धनबाद पहुंची थी.

रंगदारी के रकम कई बैंक खातों में ट्रांसफर

पुलिस के अनुसार कुबेर पहले कोयलांचल शांति सेना गिरोह से जुड़ा रहा है. जांच में यह भी सामने आया है कि रंगदारी के पैसों को कई बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता था. पुलिस को करीब 60 अकाउंट्स की जानकारी मिली है, जिनमें देश और विदेश के खाते शामिल हैं.

मामले मेंबड़े खुलासे होने की संभावना

पुलिस का दावा है कि गैंगस्टर प्रिंस खान को कुछ पत्रकारों और व्हाइट कॉलर लोगों का भी समर्थन मिल रहा था, जिसकी भी जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क खंगालने में जुटी हुई है और इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.