

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Live
जमुई: जिले में सरकारी जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े के मामले में आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुड्डू यादव, छोटेलाल यादव और प्रदीप चौधरी के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि मामला सिकंदरा और झाझा इलाके में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े से संबंधित है। आरोप है कि कमजोर और असहाय लोगों की जमीन को हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा जमीन को तीसरे व्यक्ति के नाम पर कथित तौर पर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने की बात भी सामने आई है।जांच के दौरान करीब 10 एकड़ सरकारी जमीन की फर्जी जमाबंदी कराए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन का दाखिल-खारिज कराने का भी आरोप है। आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाने में जुटी हैं। जमीन से जुड़े दस्तावेजों, जमाबंदी और रजिस्ट्री से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जमीन फर्जीवाड़े से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच जारी है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि सरकारी जमीन को फर्जी तरीके से अपने कब्जे या अन्य व्यक्तियों के नाम कराने की प्रक्रिया में कौन-कौन लोग शामिल थे।बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान यानी IGIMS में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लेकर निगरानी व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संस्थान में एक साल के दौरान दो अलग-अलग मामले सामने आए थे। इनमें इलाज कराने वाले मरीजों से जुड़े 13 करोड़ 89 लाख रुपये से अधिक के दावों का भुगतान नहीं लिया गया, जबकि करीब 45 लाख रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता का मामला भी सामने आया।मामलों के बाद IGIMS प्रशासन ने आयुष्मान योजना की पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए नई कार्यसमिति गठित की है। निदेशक प्रो. बिन्दे कुमार की अध्यक्षता में हर शुक्रवार शाम चार बजे समिति की बैठक होगी। इसमें मरीज के पंजीकरण से लेकर इलाज, क्लेम और भुगतान तक की समीक्षा की जाएगी।नई व्यवस्था में प्रो. संजय कुमार को मुख्य नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। सर्जरी के लिए डॉ. तूलिका सिंह और मेडिसिन के लिए डॉ. अमित कुमार नोडल पदाधिकारी होंगे। चिकित्सा, वित्त, फार्मेसी और तकनीकी विभाग के अधिकारियों को भी समिति में शामिल किया गया है।कैग ने नवंबर 2025 में 13 करोड़ 89 लाख 47 हजार 358 रुपये के प्रतिपूर्ति दावे नहीं किए जाने को लेकर आपत्ति उठाई थी। वहीं करीब 45 लाख रुपये की कथित अनियमितता के मामले में शास्त्रीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।अब आयुष्मान मरीजों के भर्ती से डिस्चार्ज तक के रिकॉर्ड का मिलान होगा। HIMS और आयुष्मान पोर्टल के आंकड़ों की भी जांच की जाएगी। इलाज की पुष्टि के बाद ही क्लेम और लंबित भुगतान की नियमित समीक्षा की जाएगी।बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
बेतिया: बैरिया प्रखंड में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान उस समय हंगामा मच गया,जब बाढ़ पीड़ितों ने राहत व्यवस्था को लेकर अपना आक्रोश खुलकर जाहिर किया। मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण किया। इसके बाद वे पीएम श्री राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय बथना में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।मुख्यमंत्री के सामने ही कुछ बाढ़ पीड़ितों ने स्थानीय सांसद और विधायक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें घेरने की कोशिश की।हालात बिगड़ते देख मुख्यमंत्री कुछ देर रुकने के बाद वहां से रवाना हो गए।मुख्यमंत्री के जाने के बाद बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश और बढ़ गया। स्थिति ऐसी बन गई कि सांसद डॉ.संजय जायसवाल और नरकटियागंज विधायक को सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल परिसर में रुकना पड़ा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सांसद को उनकी गाड़ी तक पहुंचाया और वहां से निकालने का प्रयास किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सांसद की गाड़ी पर गोबर फेंक दिया और गाड़ी पर हाथ भी मारा गया।कड़ी सुरक्षा के बीच सांसद को किसी तरह वहां से निकाला गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश साफ नजर आया। सवाल यह है कि आखिर राहत व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों को लेकर लोगों में इतना गुस्सा क्यों है?
पटना: राजधानी में बुधवार सुबह चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप मच गया। पहली घटना दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी इलाके में हुई, जबकि दूसरी घटना गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में सामने आई। दोनों घटनाओं में बाइक सवार बदमाशों ने कुल लाखों रुपये की कीमत की सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए।कुर्जी इलाके में घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीड़ित अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक और युवती वहां पहुंचे और मौका मिलते ही गले से करीब सात लाख रुपये कीमत की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दीघा थानाध्यक्ष अवनीश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।वहीं, गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में राकेश सिंह सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार युवती ने उनके गले से करीब पांच लाख रुपये की चेन झपटी और फरार हो गई। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।कुर्जी मामले में पुलिस ने पिस्टल के बल पर चेन छिनतई की बात से इनकार किया है। थानाध्यक्ष के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।कुछ दिन पहले कंकड़बाग पुलिस ने चेन स्नैचिंग से जुड़े बंटी-बबली समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार किया था। हालांकि कुर्जी की ताजा घटना में गिरफ्तार गिरोह की संलिप्तता की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
BIHAR NEWS: सभी विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को शामिल करने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य के 483 अंगीभूत कॉलेजों में आने वाले समय में छात्रों को AI और आधुनिक तकनीक से जुड़े विषय पढ़ाए जाएंगे।इसको लेकर राज्यपाल एवं कुलाधिपति सैयद अता हसनैन ने पाठ्यक्रम का प्रारूप तैयार करने के लिए विशेषज्ञों की कमेटी बनाने का निर्देश दिया है। विशेषज्ञ देश के प्रमुख प्रोफेशनल विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम का अध्ययन कर बिहार के लिए AI आधारित सिलेबस तैयार करेंगे।प्रस्तावित पाठ्यक्रम में AI एंड डेटा साइंस, रोबोटिक्स एंड IoT, BSc-AI और BCA-AI जैसे विषय शामिल किए जाने की तैयारी है। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग से जुड़े डिग्री पाठ्यक्रम भी विश्वविद्यालयों में लागू किए जाएंगे।स्नातक स्तर पर BTech, BCA और BSc के साथ स्नातकोत्तर स्तर पर MTech के पाठ्यक्रम में भी AI पर विशेष फोकस किया जाएगा। छात्रों को क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा माइनिंग, बिग डेटा एनालिटिक्स, इंटेलिजेंट रोबोटिक्स, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, डीप लर्निंग और न्यूरल नेटवर्क जैसे विषय पढ़ाए जाने की योजना है।पाठ्यक्रम में भविष्य की जरूरतों के मुताबिक नए विषय भी जोड़े जाएंगे। इसका उद्देश्य छात्रों को आधुनिक तकनीकी क्षेत्र और रोजगार की बदलती जरूरतों के लिए तैयार करना है।राज्य में AI आधारित उच्च शिक्षा लागू होने के बाद कॉलेजों में पढ़ाई का स्वरूप बदलने की संभावना है। हालांकि अंतिम पाठ्यक्रम विशेषज्ञ कमेटी की सिफारिश और संबंधित स्तर पर प्रक्रिया पूरी होने के बाद तय किया जाएगा।बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
भागलपुर: जिले के विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से वाहनों के पहिए पूरी तरह थम जाएंगे करीब तीन महीने तक सेतु पर परिचालन बंद रहेगा. लोगों को सड़क के वैकल्पिक रास्तों के साथ जलमार्ग का सहारा लेना होगा. बता दें कि तीन मई की रात सेतु का एक स्लैब क्षतिग्रस्त होकर गंगा में समा गया था. इसके बाद छोटे वाहनों के लिए बेली ब्रिज तैयार किया गया था, अब बेली ब्रिज हटाकर चार क्षतिग्रस्त स्पैन पर ट्रस ब्रिज लगाया जाएगा. एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन की साइट पर इसके गार्डर तैयार किए जा रहे हैं. करीब 98 करोड़ रुपये की लागत वाले इस काम को तीन महीने में पूरा करने का दावा है. सेतु बंद होने से यात्रियों के लिए बियाडा घाट से निःशुल्क जहाज चलेंगे,जबकि बाबूपुर घाट से कार्गो जहाज की सुविधा होगी. वहीं, दोपहिया वाहनों के परिवहन पर शुल्क लिया जाएगा.घाटों पर मजिस्ट्रेट और सहायक थाने की तैनाती के साथ गंगा में 24 घंटे पेट्रोलिंग की व्यवस्था रहेगी. विक्रमशिला सेतु बंद होने का असर भागलपुर से नवगछिया, कटिहार और पूर्णिया की आवाजाही के साथ कारोबार और किसानों की उपज की ढुलाई पर भी पड़ सकता है. गंगा का जलस्तर और बारिश प्रशासन के सामने अतिरिक्त चुनौती है. सेतु बंद होने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और एसएसपी प्रमोद यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी ट्रस ब्रिज के निर्माण के साथ सेतु के अन्य एक्सपेंशन ज्वाइंट की भी जांच होगी.
मुजफ्फरपुर में रामदयालुनगर रेलखंड स्थित समपार संख्या-07 स्पेशल यानी रामदयालु रेलवे गुमटी तीन रातों के लिए बंद रहेगी। रेलपथ की मरम्मत, स्लीपर बदलने और ओवरहालिंग के कार्य के कारण यहां सड़क यातायात पर रोक लगाई गई है।रेल प्रशासन के अनुसार 30 सितंबर से 1 अक्टूबर, 1 से 2 अक्टूबर और 2 से 3 अक्टूबर की रात रामदयालु गुमटी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान रामदयालु की ओर से शहर में आने-जाने वाले वाहनों को दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करना होगा।वाहन चालक इस अवधि में खबड़ा रेल फाटक, मझौलिया रेल फाटक और गोबरसही रेल फाटक के रास्ते शहर में प्रवेश या बाहर निकल सकेंगे। रात के समय इन वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना है, इसलिए लोगों को यात्रा से पहले अपने मार्ग की योजना बनाने की सलाह दी गई है।रेल प्रशासन के मुताबिक समपार संख्या-07 पर रेलपथ की मरम्मत और स्लीपर बदलने का काम सुरक्षा के लिहाज से जरूरी है। काम के दौरान समपार संख्या-06 स्पेशल को भी आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग के तौर पर तैयार रखा जाएगा।गुमटी बंद रहने के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी और सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती का अनुरोध किया गया है। प्रशासन की ओर से वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे रात में रामदयालु, भगवानपुर और आसपास के क्षेत्रों से आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। इस व्यवस्था से रात के समय रामदयालु गुमटी के आसपास यातायात प्रभावित रहेगा।बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन की आज अहम बैठक है। बैठक में चुनावी प्रक्रिया, मतदाता अधिकार और चुनाव आयोग की भूमिका से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की बात सामने आई है। बिहार से जुड़े राजनीतिक संदर्भों को देखते हुए बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों के नेता शामिल हो रहे हैं। इसमें चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाता सूची और वोटिंग से जुड़े सवालों को लेकर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी बैठक में शामिल हैं।इंडिया गठबंधन की ओर से चुनावी प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठाए जाते रहे हैं। विपक्षी दलों का आरोप है कि चुनाव के दौरान मतदाताओं के अधिकारों और वोटों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से लगाए गए आरोपों और आपत्तियों पर अलग-अलग मौकों पर जवाब दिया जाता रहा है।बैठक में बिहार की राजनीतिक स्थिति भी चर्चा का विषय बन सकती है। विपक्षी दल चुनाव से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच किस तरह उठाएंगे और आगे की राजनीतिक रणनीति क्या होगी, इस पर भी बातचीत संभव है।बैठक के बाद इंडिया गठबंधन के नेता मीडिया के सामने अपनी रणनीति और चर्चा के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दे सकते हैं। फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि बैठक के बाद चुनावी प्रक्रिया को लेकर गठबंधन की ओर से क्या साझा रुख सामने आता है।
पटना: राजधानी में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है. अपराधी किस्म के लोग चेन स्नेचिंग में लड़कियों को शामिल कर बड़े आराम से दिनदहाड़े घटना को अंजाम दे रहे. ताजा मामला दीघा थाना क्षेत्र का है.दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी मोड़ के पास सुबह-सुबह बाइकसवार अपराधियों ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि,पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है,जिसके आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है. पीड़ित पंकज कुमार के मुताबिक, वह सुबह करीब 8 बजे अपने घर से निकले थे और पार्षदीय कार्यालय जा रहे थे. फिलहाल 7:50 बजे कुर्जी मोड़ के पास वह एक ऑटो चालक से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार दो लोग वहां पहुंचे.बाइक पर पीछे बैठी लड़की ने अचानक उनके गले से सोने की चेन झपट ली और दोनों मौके से फरार हो गई. पंकज कुमार ने बताया कि चेन की कीमत करीब 7 लाख रुपये थी. इधर,घटना के बाद वह दीघा थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. पीड़ित ने बताया कि इंस्पेक्टर से बातचीत हुई है और वह लिखित शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हैं. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है.
पटना: सम्राट सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आज आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से भेजे गए कई प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। खास तौर पर रोजी-रोजगार और विकास से जुड़े मामलों को लेकर कैबिनेट में महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना है।सरकार की ओर से अलग-अलग विभागों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने से संबंधित प्रस्ताव कैबिनेट के सामने रखे जा सकते हैं। इन प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार की ओर से स्वीकृति दी जा सकती है।इसके अलावा राज्य में चल रही और प्रस्तावित विकास योजनाओं को लेकर भी कैबिनेट में विचार-विमर्श होगा। सड़क, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, रोजगार और अन्य क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी प्रशासनिक एवं वित्तीय मंजूरी पर फैसला हो सकता है।कैबिनेट बैठक को आगामी दिनों में सरकार की विकास प्राथमिकताओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अलग-अलग विभागों से प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा के बाद जिन योजनाओं को मंजूरी मिलेगी, उनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।रोजगार से जुड़े प्रस्तावों पर होने वाले फैसलों से युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने की सरकार की कोशिश को गति मिल सकती है। वहीं विकास योजनाओं को मंजूरी मिलने के बाद संबंधित विभागों के स्तर पर आगे की कार्रवाई शुरू होगी।हालांकि, बैठक में किन-किन प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी मिलती है, इसकी तस्वीर कैबिनेट की बैठक के बाद आधिकारिक फैसलों के सामने आने पर स्पष्ट होगी।बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में CISF कैंप के अंदर मंगलवार को हुई फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, CISF कर्मियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद के बाद बिहार के रहने वाले हेड कॉन्स्टेबल अभिदेश कुमार ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से गोलियां चला दीं। इस फायरिंग में चार जवानों की मौत हो गई।मृतकों में असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार शामिल बताए गए हैं। घटना के बाद कैंप में अफरातफरी मच गई। आरोपी हेड कॉन्स्टेबल अभिदेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।जानकारी के अनुसार, अभिदेश कुमार ने क्वार्टर गार्ड से अपनी सर्विस राइफल ली और इसके बाद फायरिंग की। रिपोर्ट के मुताबिक, फायरिंग से पहले साथियों के बीच बहस हुई थी। हालांकि, घटना की पूरी वजह और विवाद के कारणों को लेकर आधिकारिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।बताया जा रहा है कि अभिदेश कुमार बिहार का रहने वाला है और उसकी शादी जम्मू में हुई है। उसकी पत्नी भी बसोली में CISF में तैनात बताई गई है।घटना के बाद CISF और स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फायरिंग में इस्तेमाल सर्विस राइफल और घटनास्थल से जुड़े अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों की जांच के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह और अन्य परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी सामने आएगी।बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर: जिले के पताही हवाई अड्डे से छोटे विमानों की सेवा शुरू करने की दिशा में निर्माण कार्य तेज हो गया है। एयरपोर्ट परिसर में टर्मिनल भवन और चहारदीवारी का निर्माण शुरू कर दिया गया है। कानपुर की एजेंसी ने टर्मिनल भवन के लिए पाइलिंग और पिलर निर्माण का काम शुरू किया है। निर्माण सामग्री भी मौके पर पहुंचा दी गई है। रनवे की मरम्मत का काम भी जारी है।पहले चरण में एयरपोर्ट के विकास पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यहां टैक्सी-वे, पार्किंग वे, एटीसी टावर, ऑपरेशन भवन और फायर स्टेशन समेत कई जरूरी सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही प्रशिक्षण उड्डयन केंद्र खोलने की भी योजना है। रनवे, टैक्सी-वे, एप्रन और अन्य एयरसाइड निर्माण कार्यों पर करीब 43 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की बात कही गई है।यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक प्री-फैब्रिकेटेड स्टील स्ट्रक्चर वाला टर्मिनल भवन बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा को देखते हुए एयरपोर्ट परिसर की चारों तरफ से घेराबंदी कर दी गई है और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।वर्तमान में पताही एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 1050 मीटर है। इसे करीब 150 मीटर बढ़ाकर लगभग 1200 मीटर किए जाने की संभावना है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने इसका सर्वे कर नक्शा तैयार किया है। 19 सीटर विमान सेवा के लिए यह रनवे पर्याप्त बताया गया है। एयरपोर्ट का विकास केंद्र की उड़ान योजना के तहत क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
BIHAR NEWS: पश्चिम चंपारण जिले में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री बुधवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। हेलीकॉप्टर से पश्चिम चंपारण के बैरिया प्रखंड स्थित बथना जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वे भी करेंगे।मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पीएम श्री राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय, बथना परिसर में नवनिर्मित हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से मछरगांवा होते हुए बनकटवा पहुंचेंगे। बनकटवा से एसडीआरएफ की नाव के जरिए शिवराजपुर और आस पास के अन्य प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान बाढ़ से उत्पन्न स्थिति, जलभराव और राहत कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया जाएगा।निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से वापस बथना पहुंचेंगे। यहां पीएम श्री राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय परिसर में संचालित बाढ़ आश्रय केंद्र का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर राहत व्यवस्था की जानकारी भी लेंगे। साथ ही प्रभावित लोगों के बीच बाढ़ सहायता सामग्री का वितरण करेंगे।मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान राहत और बचाव कार्यों की स्थिति की समीक्षा भी की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से स्टेट हैंगर, पटना लौटेंगे और दोपहर बाद मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे।बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
भोजपुर: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई शुरू हुई है. बिहार पुलिस मुख्यालय के आर्थिक अपराध प्रभाग की ओर से 30 सितंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,गुप्ता वर्तमान में मोहनियां चेक पोस्ट,जिला-कैमूर परिवहन विभाग में पदस्थापित हैं।विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 26/26, दिनांक 29 सितंबर 2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी), संशोधित 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया है। विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी अधिपत्र प्राप्त करने के बाद उनके पटना और भोजपुर स्थित ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई की जा रही है।जांच में प्रथम दृष्टया अमित कुमार गुप्ता द्वारा ज्ञात आय से अधिक कुल 1 करोड़ 49 लाख 58 हजार 500 रुपये की संपत्ति अर्जित किए जाने का साक्ष्य मिलने की बात कही गई है। यह राशि उनकी ज्ञात आय से करीब 148.10 प्रतिशत अधिक बताई गई है।आज सुबह भोजपुर जिले के मुकरिसल थाना क्षेत्र में अवधपुरी, चंदवा मोड़ के पास स्थित उनके निजी आवास तथा पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र स्थित साईं वरदान सिटी के फ्लैट नंबर 609 में अलग-अलग टीमों ने तलाशी शुरू की।तलाशी अभियान पुलिस उपाधीक्षक कोटि के पदाधिकारियों के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। निगरानी विभाग ने कहा है कि तलाशी की कार्रवाई पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में युवती के साथ दुष्कर्म, मारपीट और कथित तौर पर अश्लील वीडियो बनाए जाने के मामले को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि बिहार में बेटियां असुरक्षित हैं और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। उन्होंने बेगूसराय की घटना का जिक्र करते हुए सरकार पर सवाल उठाए। तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे और चुनावी बयानों को लेकर भी टिप्पणी की।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराध पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पा रही है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी तंज कसते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए।बताया गया है कि बेगूसराय शहर के एक होटल में 27 सितंबर को युवती के साथ मारपीट और दुष्कर्म की घटना हुई। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई और हथियार के बल पर दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि घटना का वीडियो भी बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।पीड़िता की शिकायत के आधार पर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो तथा घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। घटना को लेकर तेजस्वी यादव के बयान के बाद बिहार में कानून-व्यवस्था का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गया है।बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
पटना: SIR को लेकर कल दिल्ली में INDIA गठबंधन की अहम बैठक होने जा रही है. 30 सितंबर को होने वाली इस बैठक में SIR, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर विपक्षी दल साझा रणनीति पर चर्चा करेंगे.RJD और कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठा रहे हैं,जबकि BJP और JDU विपक्ष के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं.बैठक के बाद INDIA गठबंधन की आगे की रणनीति सामने आने की संभावना है.इंडिया गठबंधन की कल होने वाली बैठक में SIR सहित देश के अन्य ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होगी. खास तौर पर महंगाई, नौजवानों के मुद्दे और बेटियों की सुरक्षा से जुड़े सवालों को बैठक में उठाया जाएगा. RJD का कहना है कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर INDIA गठबंधन आगे भी संघर्ष और आंदोलन जारी रखेगा. तेजस्वी यादव भी बैठक में शामिल होंगे और बैठक के बाद SIR समेत अन्य मुद्दों पर आगे की रणनीति स्पष्ट की जाएगी.BJP ने INDIA गठबंधन की बैठक और विपक्ष के आरोपों पर सवाल उठाए हैं. BJP प्रवक्ता का कहना है कि विपक्ष चुनाव परिणाम के आधार पर चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाता है. उनका कहना है कि जिस चुनाव आयोग के जरिए विपक्ष के नेता चुनाव जीतते हैं, उसी चुनाव प्रक्रिया पर हार के बाद सवाल उठाए जाते हैं. BJP ने विपक्ष से चुनाव प्रक्रिया पर आपत्ति होने की स्थिति में अपने नेताओं और निर्वाचित प्रतिनिधियों की भूमिका स्पष्ट करने की मांग की है.JDU ने INDIA गठबंधन की बैठक को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है. पार्टी का कहना है कि SIR को चुनावी मुद्दा बनाने और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने के बावजूद विपक्ष को जनता का समर्थन नहीं मिला.JDU प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि विपक्ष अपनी राजनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए बैठकें कर रहा है और परिवारवाद तथा भ्रष्टाचार के मुद्दों से घिरा हुआ है.जबकि,कांग्रेस का कहना है कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और उसकी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है.पार्टी SIR और मतदाता पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर उठाए गए सवालों पर स्पष्ट जवाब की मांग कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव आयुक्तों के बीच सामने आई आपत्तियों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों को सार्वजनिक रूप से स्पष्ट किया जाना चाहिए. पार्टी की मांग है कि पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी हो तथा मतदाता सूची से जुड़े हर सवाल का उचित जवाब दिया जाए.
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी ने डॉ.नवल किशोर यादव को लगातार छठी बार अपना उम्मीदवार बनाया है। केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार को उनके नाम की घोषणा की। नवल किशोर यादव वर्ष 1996 से लगातार पांच बार पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।बीजेपी से टिकट मिलने के बाद नवल किशोर यादव ने चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने कहा कि इस बार वह छक्का मारेंगे और गेंद बाउंड्री पार करने के बजाय पवेलियन में जाकर गिरेगी। अब पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में उनके सामने अन्य दलों और उम्मीदवारों की चुनौती होगी।डॉ. नवल किशोर यादव का जन्म 2 मार्च 1958 को सारण जिले के शीतलपुर गांव में हुआ था। उन्होंने मगध विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री हासिल की है। वर्तमान में वह पटना स्थित गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय में मनोविज्ञान के व्याख्याता हैं। उन्होंने वर्ष 1988-89 में शिक्षक के रूप में नौकरी शुरू की थी।करीब सात-आठ वर्ष बाद 1996 में उन्होंने पहली बार पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और विधान परिषद पहुंचे। इसके बाद लगातार पांच चुनाव जीतकर उन्होंने इस सीट का प्रतिनिधित्व किया। विधान परिषद में उनकी पहचान शिक्षा और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को उठाने वाले सदस्य के रूप में रही है।शिक्षकों के वेतन और सेवा संबंधी मामलों को लेकर भी वह सदन में अपनी बात रखते रहे हैं। नवल किशोर यादव का दावा है कि शिक्षकों का वेतन छह हजार रुपये से बढ़कर 56 हजार रुपये तक पहुंचाने में उनकी भूमिका रही है।बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां फिलहाल आगे खिसक गई हैं। पंचायतों और वार्डों के परिसीमन के साथ नए प्रशासनिक और आरक्षण नियम लागू किए जाने की प्रक्रिया के कारण चुनाव समय पर नहीं हो पाएंगे। अब पंचायत चुनाव 2027 में कराए जाने की संभावना जताई जा रही है।परिसीमन के तहत पंचायतों की सीमाओं में बड़े बदलाव की तैयारी है। सरकार के प्रस्तावित मानक के अनुसार करीब 7,500 की आबादी पर एक पंचायत गठित की जाएगी। इससे कई मौजूदा पंचायतों का स्वरूप बदल सकता है। कहीं पंचायतों की संख्या बढ़ेगी तो कहीं गांवों और वार्डों की सीमाएं बदल सकती हैं। इसका सीधा असर मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति और जिला परिषद समेत विभिन्न पदों के चुनावी समीकरण पर पड़ेगा।इस बार पंचायत चुनाव नए आरक्षण रोस्टर के आधार पर होंगे। लगातार दो बार आरक्षित रही सीटों पर आरक्षण की स्थिति बदल सकती है। वहीं पिछड़े वर्ग के आरक्षण को लेकर गठित समर्पित आयोग की रिपोर्ट और सरकार की आवश्यक मंजूरियों के बाद ही सीटों का अंतिम आरक्षण तय होगा।परिसीमन के बाद आपत्तियों के निपटारे और अंतिम सूची तैयार करने में भी समय लगेगा। प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव कार्यक्रम जारी किया जाएगा। चुनाव टलने से संभावित प्रत्याशियों और पंचायत स्तर पर सक्रिय नेताओं का इंतजार बढ़ गया है। नई पंचायत सीमाओं और आरक्षण व्यवस्था के बाद कई क्षेत्रों में स्थानीय राजनीतिक समीकरण भी बदलने की संभावना है।बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
BIHAR NEWS: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जदयू के मोकामा विधायक अनंत सिंह और पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार के बीच जारी विवाद अब पार्टी नेतृत्व के संज्ञान में पहुंच गया है। अनंत सिंह लगातार नीरज कुमार के खिलाफ बयान दे रहे हैं और उन्हें हराने की बात कह चुके हैं।मंगलवार को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और ग्रामीण विकास मंत्री व जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान अनंत सिंह के बयानों और पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ उनके रुख से जुड़े मामले की जानकारी नीतीश कुमार को दी गई।प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी इस बात पर नजर रख रही है कि कौन क्या बोल रहा है और जदयू प्रत्याशी के खिलाफ किस तरह के बयान सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी का लक्ष्य विधान परिषद की सभी आठ सीटों पर एनडीए के प्रत्याशियों को लेकर चुनावी तैयारी करना है।जदयू नेतृत्व के अनुसार पार्टी के निर्णय के खिलाफ जाना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है और इस पर पार्टी निर्णय ले सकती है। इससे पहले भी अनंत सिंह को पार्टी कार्यालय बुलाकर समझाने का प्रयास किया गया था।अनंत सिंह का कहना है कि उनका नीरज कुमार से व्यक्तिगत विवाद है। वे आरोप लगाते रहे हैं कि विधानसभा के पिछले चार चुनावों में नीरज कुमार ने उनका विरोध किया था। वहीं, पार्टी नेतृत्व ने विवाद को उचित नहीं बताया है। अब इस मामले में शीर्ष नेतृत्व के अगले कदम पर नजर है।बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट