
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Liveरांची : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 क्रिकेट सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है. इस तरह भारत इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर आयेंगे. अब से कुछ देर बाद मैच शुरु होगी.
रांची:भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 क्रिकेट मैच शुक्रवार को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. मैच अब से कुछ देर बाद यानी शाम 7 बजे शुरु होगा.टी-20 सीरीज में भारत ने पहला मैच जीत कर 1-0 की बढ़त बनाई है. भारत ने लखनऊ में खेले गए पहले मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर के शतक की बदौलत 32 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से मैच जीते. अय्यर ने 43 गेंदों में कुल 102 रनों की शानदार पारी खेली. भारत यहां अपनी बढ़त को 2-0 करने की कोशिश करेगा तो वहीं वेस्टइंडीज कीटीम सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी.क्रिकेट के जानकारों के अनुसार रांची के जेएससीए मैदान के पिच पर शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. इसकी वजह से पहले बैटिंग करने उतरने वाले टीम के खिलाड़ियों को बड़ा स्कोर करने में चुनौती आ सकती है. वहीं दूसरी बार बैटिंग करने वाली टीम के जीतने की उम्मीद ज्यादा हैं. जो भी टीम टॉस जीतेगी, वो पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है.दोनों टीमों के खिलाड़ी --भारतीय टीम-संजू सैमसन (विकेटकीपर),अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव,मयंक यादव,रवि बिश्नोई,नितीश कुमार रेड्डी, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव.वेस्टइंडीज टीम-शाई होप (विकेटकीपर/ कप्तान), कामिल पूरन ,शिम्रोन हेटमायर,रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड,रोस्टन चेज,रोमारियो शेफर्ड,मैथ्यू फोर्डे,शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन,शमर जोसेफ,गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, अमीर जांगू, क्वेंटिन सैम्पसन
पटना : रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप में बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है. चार दिवसीय मुकाबला 11 अक्टूबर से राजगीर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. उत्तर प्रदेश की टीम में रिंकू सिंह, करण शर्मा और कार्तिक त्यागी जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं. वहीं, बिहार की टीम को शुरुआती दो मुकाबलों में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की कमी खलेगी.रिंकू सिंह समेत यूपी की मजबूत टीमउत्तर प्रदेश की टीम गुरुवार को बिहार पहुंची. टीम में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके रिंकू सिंह और करण शर्मा के अलावा युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी भी शामिल हैं. कप्तान आर्यन जुयाल,यश दयाल और प्रियम गर्ग जैसे खिलाड़ियों पर भी नजर रहेगी. मजबूत खिलाड़ियों से सजी यूपी की टीम राजगीर में बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी.वैभव के बिना बिहार की अग्निपरीक्षाबिहार की टीम की कमान एक बार फिर शकीबुल गनी को सौंपी गई है,जबकि हिमांशु सिंह उपकप्तान होंगे. वैभव सूर्यवंशी वेस्टइंडीज दौरे के कारण शुरुआती दो मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहेंगे. ऐसे में बिहार के बल्लेबाजों और गेंदबाजों पर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी.बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने शुरुआती दो मुकाबलों के लिए17सदस्यीय टीम घोषित की है. अंडर-23प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के बाद नमन गौरव और पृथ्वीराज को भी टीम में जगह मिली है. इसके अलावा आयुष लोहारुका,मंगल महरूर,पीयूष सिंह,बिपिन कुमार सौरभ और सूरज कुमार कश्यप सहित कई खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.आशुतोष अमन बने मुख्य कोचबिहार टीम के कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव हुआ है. प्लेट ग्रुप में बिहार को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले आशुतोष अमन को पहली बार रणजी टीम का मुख्य कोच बनाया गया है. अशोक कुमार सहायक कोच होंगे.अब राजगीर में होने वाले इस मुकाबले में बिहार की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर मजबूत उत्तर प्रदेश को चुनौती देने की कोशिश करेगी.पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
पटना : पढ़ाई के साथ खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए पटना के स्कूली बच्चों को बड़ा मंच मिलने जा रहा है. बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से वार्षिक विद्यालय खेल कार्यक्रम 2026-27 के तहत जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितंबर (बुधवार) से 4 अक्टूबर तक किया जाएगा. पांच दिवसीय प्रतियोगिता में 24 खेल विधाओं में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे. करीब तीन हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं. ये सभी प्रतियोगिताएं पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर समेत अन्य खेल आयोजन स्थलों पर होगी.पाटलिपुत्र खेल परिसर में होगा उद्घाटनप्रतियोगिता का उद्घाटन30सितंबर को सुबह9बजे कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में होगा. इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों की मार्च पास्ट होगी. उद्घाटन के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग खेलों के मुकाबले शहर के विभिन्न खेल स्थलों पर कराए जाएंगे. क्रिकेट के बालक वर्ग में चयन ट्रायल भी आयोजित किया जाएगा.तीन आयु वर्ग में मैदान पर उतरेंगे खिलाड़ीप्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17और अंडर-19आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे. कक्षा छह से12वीं तक के विद्यार्थी इसमें शामिल हो सकते हैं. खिलाड़ियों की आयु की गणना31दिसंबर2026के आधार पर की जाएगी. सरकारी विद्यालयों के अलावा मान्यता प्राप्त सीबीएसई और आईसीएसई विद्यालयों के विद्यार्थी भी प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे.इन 24 खेलों में होगी प्रतिभा की परीक्षाप्रतियोगिता में एथलेटिक्स, खो-खो, शतरंज, वॉलीबॉल, कबड्डी, क्रिकेट, फुटबॉल, टेबल टेनिस, तीरंदाजी, सॉफ्टबॉल, साइकिलिंग, कुश्ती, भारोत्तोलन, योग, कराटे, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, वुशू, हॉकी, बास्केटबॉल, तैराकी, हैंडबॉल और रग्बी शामिल हैं.अलग-अलग खेलों के लिए तय किए गए स्थलएथलेटिक्स, खो-खो, शतरंज, वॉलीबॉल, कबड्डी, क्रिकेट, फुटबॉल, टेबल टेनिस, तीरंदाजी, हैंडबॉल और रग्बी के मुकाबले पाटलिपुत्र खेल परिसर में होंगे. कुश्ती, भारोत्तोलन, योग, कराटे और बॉक्सिंग के लिए राजेंद्र नगर स्थित खेल भवन-सह-व्यायामशाला को केंद्र बनाया गया है. ताइक्वांडो और वुशू के मुकाबले साई प्रशिक्षण केंद्र, हॉकी राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्रीनगर, बास्केटबॉल राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर और तैराकी चंद्रगुप्त जल विहार मोइनुल हक स्टेडियम में होगी.स्कूल स्तर से आगे बढ़ेंगी प्रतिभाएंजिला खेल कार्यालय के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है. बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए जिला, राज्य और उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने का रास्ता तैयार होगा. विद्यालय खेल आयोजनों के माध्यम से स्कूलों में खेल संस्कृति विकसित करने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शुरुआती स्तर पर पहचानकर उन्हें प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने पर भी जोर दिया जा रहा है.एक खिलाड़ी एक खेल में ले सकेगा हिस्साप्रतियोगिता के नियमों के अनुसार सामान्यत एक खिलाड़ी एक ही खेल में भाग ले सकेगा. हालांकि एथलेटिक्स में खिलाड़ी अधिकतम तीन स्पर्धाओं में हिस्सा ले सकते हैं. टीम वाले खेलों में विद्यालयों को पूरी टीम के साथ प्रतियोगिता में भाग लेना होगा.
रांची: राजधानी रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच द्वितीय टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन होना है. इसको लेकर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त,मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में सोमवार को जिला समाहरणालय रांची में बैठक का आयोजन हुआ. बैठक में क्रिकेट मैच के सफल आयोजन हेतु विधि-व्यवस्था,सुरक्षा व्यवस्था,यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण के प्रभावी समन्वय पर चर्चा हुई.जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त,मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में सोमवार को जिला समाहरणालय सभागार में अंतरराष्ट्रीय जेएससीए स्टेडियम,एचईसी परिसर,धुर्वा,रांची में 09 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले भारत बनाम वेस्टइंडीज के द्वितीय टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.बैठक में टी-20 क्रिकेट मैच के दौरान संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कई प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से विचार विमर्श की गई.जिला दण्डाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मैच के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन की व्यापक एवं पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. पूरे स्टेडियम परिसर एवं उसके आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए. विशेष रूप से यह निर्देश दिया गया कि दोपहर 3 बजे इंट्री शुरू होने से पूर्व बिना टिकट वाले दर्शकों को स्टेडियम के आस-पास इकट्ठा नहीं होने दिया जाए,ताकि मैच के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो.दर्शकों को निर्धारित गेटों से कतारबद्ध तरीके से प्रवेश दिया जाएगा. दर्शकों से अनुरोध किया गया है कि वे इंट्री गेट खुलने से पूर्व ही पहुंचकर निर्धारित स्थान पर कतार में लग जाएं,ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे आनंदपूर्वक मैच का लुत्फ उठा सकें. साथ ही,दर्शकों से अनुरोध है कि वे कोई भी प्रतिबंधित वस्तु लेकर स्टेडियम परिसर में प्रवेश न करें.बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं जेएससीए पदाधिकारियों को संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया,ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन राँची की छवि को और मजबूत करने वाला साबित हो.बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक,राकेश रंजन,अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था),धनंजय,अनुमंडल पदाधिकारी सदर,कुमार रजत,पुलिस अधीक्षक (शहर),पारस राणा,पुलिस अधीक्षक (यातायात),राकेश सिंह,ट्रेनी आईएएस अधिकारी आस्था शरण,अध्यक्ष,जेएससीए,धुर्वा,अजय नाथ शाहदेव,उपाध्यक्ष,जेएससीए,धुर्वा,संजय पाण्डेय,सचिव,जेएससीए,धुर्वा,सौरभ तिवारी उपस्थित थे.जिला प्रशासन ने शहरवासियों एवं क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें,निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दें,ताकि यह अंतरराष्ट्रीय मैच पूरी शांति,सुरक्षा एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके.रांची से राजेश पाठक की रिपोर्ट-
पटना : जापान में आयोजित 20वें एशियन गेम्स 2026 में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. इस दौरान उन्होंने कबड्डी और तैराकी समेत कई खेल स्पर्धाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिस्पर्धा, खिलाड़ियों की तैयारी तथा खेल प्रबंधन की व्यवस्थाओं को करीब से समझा. प्रतियोगिताओं के दौरान खेल मंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया. उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन को प्रत्यक्ष रूप से देखना खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को समझने का महत्वपूर्ण अनुभव है.बिहार के खिलाड़ियों को मिलेंगे बेहतर अवसरखेल मंत्री ने कहा कि बिहार में खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर,आधुनिक सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है. अंतरराष्ट्रीय स्तर के ऐसे आयोजन बिहार के युवा खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं. उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि देश के खिलाड़ियों की उपलब्धियां पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. बिहार के युवा खिलाड़ी भी इन सफलताओं से प्रेरणा लेकर कड़ी मेहनत करें और अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य और देश का नाम रोशन करने की दिशा में आगे बढ़ें.नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट--
पटना : बिहार के छोटे जिलों से निकली खेल प्रतिभा अब अंतरराष्ट्रीय मैट पर अपनी पहचान बनाने को तैयार है. छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुए एसजीएफआई अंडर-18 ताइक्वांडो चयन ट्रायल-2026 में बिहार के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाई है.शेखपुरा जिले के हिमांशु कुमार और गोपालगंज जिले के विशाल कुमार अब दिसंबर में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में भारत की जर्सी में उतरेंगे. दोनों खिलाड़ी3से8दिसंबर2026तक आयोजित होने वाले आईएसएफ जिम्नासियाड-2026में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे.दो जिले, दो वजन वर्ग और एक बड़ा सपनाबीते14और15सितंबर को रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल में हिमांशु कुमार ने अंडर-51किलोग्राम वर्ग,जबकि विशाल कुमार ने अंडर-68किलोग्राम वर्ग में अपनी जगह पक्की की. राष्ट्रीय स्तर की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच दोनों का चयन बिहार के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि ये खिलाड़ी राज्य के अलग-अलग जिलों से निकलकर अब दुनिया के बड़े स्कूली खेल मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं.बिहार की प्रतिभा को मिल रहा बड़ा मंचबिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविन्द्रण शंकरण ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि आईएसएफ जिम्नासियाड दुनिया भर के स्कूली खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय खेल मंच है. बिहार के दो अलग-अलग जिलों के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चयन प्रक्रिया के जरिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना जाना राज्य में उभरती खेल प्रतिभाओं की क्षमता को दर्शाता है.छोटे शहरों से अंतरराष्ट्रीय उड़ानहिमांशु और विशाल की कहानी सिर्फ दो खिलाड़ियों के चयन की कहानी नहीं है,बल्कि बिहार के जिलों में तैयार हो रही नई खेल प्रतिभा की तस्वीर भी है. अब तक बड़े खेल केंद्रों तक सीमित समझी जाने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की संभावनाएं राज्य के छोटे शहरों और जिलों के खिलाड़ियों तक भी पहुंच रही हैं. इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि उन युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी,जो अपने जिले के मैदान और स्थानीय प्रशिक्षण केंद्र से खेल की शुरुआत कर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का सपना देखते हैं.कोचिंग और मार्गदर्शन ने संवारा हुनरदोनों खिलाड़ियों की इस सफलता में उनके निरंतर अभ्यास के साथ कोच विवेक प्रकाश और मैनेजर खुशबू कुमारी के मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही. राष्ट्रीय चयन ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन कर भारतीय टीम का हिस्सा बनने के बाद अब दोनों खिलाड़ियों का अगला लक्ष्य ब्राजील में होने वाली प्रतियोगिता में देश के लिए दमदार प्रदर्शन करना है.
हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग की दो युवा एथलीट पृथ्वी उरांव और अनौखी कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. दोनों खिलाड़ियों का चयन अंडर-17 विश्व विद्यालयीन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए झारखंड की टीम में हुआ है. प्रतियोगिता आगामी 3 से 8 दिसंबर तक ब्राजील में आयोजित होगी.पृथ्वी उरांव लंबी कूद और अनौखी कुमारी400मीटर बाधा दौड़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी. प्रतियोगिता के लिए झारखंड के कुल11खिलाड़ियों का चयन किया गया है.किसान परिवार से आती हैं दोनों खिलाड़ीगुमला की रहने वाली पृथ्वी उरांव पिछले करीब तीन वर्षों से हजारीबाग में रहकर लंबी कूद का प्रशिक्षण ले रही हैं. उनके पिता किसान और मां गृहिणी हैं. वहीं रांची की अनौखी कुमारी के पिता कृषि कार्य से जुड़े हैं और मां गृहिणी हैं. दोनों खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है.दोनों खिलाड़ियों की सफलता में उनके प्रशिक्षक नीरज रॉय और अनुकंपा रूंडा की भी अहम भूमिका रही है. प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने तकनीक,फिटनेस,गति और प्रदर्शन को लगातार बेहतर किया.गोवा में होगा विशेष प्रशिक्षण शिविरब्राजील रवाना होने से पहले दोनों खिलाड़ियों के लिए गोवा में करीब ढाई महीने का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा. यहां अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए उनकी फिटनेस,तकनीक और प्रदर्शन को और निखारा जाएगा.हर्ष अजमेरा ने किया सम्मानितहजारीबाग ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सह युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने अपने कार्यालय परिसर में दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि हजारीबाग में प्रशिक्षण लेकर दो बेटियों का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है.उन्होंने कहा, “हजारीबाग की बेटियों का ब्राजील तक पहुंचना गर्व की बात है. उनके सपनों को पूरा करने में हरसंभव सहयोग करेंगे.”हर्ष अजमेरा ने कहा कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती. जरूरत है प्रतिभाओं को सही दिशा,बेहतर प्रशिक्षण और प्रोत्साहन देने की. उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं.पृथ्वी की लंबी छलांग और अनौखी की बाधा दौड़ की रफ्तार अब ब्राजील के अंतरराष्ट्रीय ट्रैक पर नजर आएगी. दोनों खिलाड़ियों का लक्ष्य शानदार प्रदर्शन कर देश और झारखंड का नाम रोशन करना है.राजीव मोहन श्रीवास्तव की रिपोर्ट-
रांची : पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का तीन दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का रांची में शनिवार को समापन हुआ. इस प्रतियोगिता में देशभर से खिलाड़ी जुटे थे.पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक नितिन कुमार श्रीवास्तव ने समापन समारोह में खिलाड़ियों के हौसला आफजाई के लिए शामिल हुए. उन्होंने बताया काम और तनाव के बीच खेल काफी मददगार होता है. कर्मचारियों के लिए यही वजह है हर साल किसी न किसी खेल का आयोजन सबके लिए किया जाता है. इसमें सभी लोग खेल के साथ पूरा आंनद लेते हैं.
बाढ़: रग्बी खेल में बाढ़ की तीन बेटियों का टीम इंडिया में चयन हुआ है. टीम इंडिया में चयन से इलाके में खुशी का माहौल है. चयनित खिलाड़ी आरती कुमारी, सलोनी कुमारी और ब्यूटी कुमारी है. तीनों ने 5-6 सितंबर 2026 को चीन के किंगदाओ में आयोजित एशिया रग्बी अंडर-18 सेवन्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया. सलोनी कुमारी टीम की कप्तान रही.वहीं, सीवान की सिमरन प्रवीण ने भी बाढ़ रग्बी फुटबॉल क्लब में अभ्यास कर टीम इंडिया में जगह बनाई. इन खिलाड़ियों की सफलता से बाढ़ और बिहार का नाम रोशन हुआ है. इन सभी खिलाड़ियों का बाढ़ रेलवे स्टेशन पर लोगों ने भव्य स्वागत किया. पूरे शहर का भ्रमण करते हुए खिलाड़ी प्रसिद्ध उमानाथ धाम पहुंचे और भगवान की पूजा अर्चना कर भगवान से सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा.बाढ़ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट-
पटना:बिहार में खेल प्रतिभाओं को निखारने और राज्य की खेल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. खेल विभाग विभिन्न स्तरों पर कुल1006पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है. इन नियुक्तियों का उद्देश्य जिला स्तर से लेकर राज्य स्तरीय खेल संस्थानों तक प्रशासनिक व्यवस्था और प्रशिक्षण सुविधाओं को मजबूत करना है.इन पदों में33जिला खेल पदाधिकारी, 380स्टेडियम प्रशिक्षक, 48राजगीर राज्य खेल अकादमी के कोच, 301बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा244बिहार खेल विश्वविद्यालय के पद शामिल हैं.जिला खेल पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में बताई गई है. बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा ले चुका है और अब साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की जानी है. नियुक्ति के बाद जिलों में खिलाड़ियों की पहचान,प्रतियोगिताओं के आयोजन,प्रशिक्षण कार्यक्रमों और खेल योजनाओं के क्रियान्वयन को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी.वहीं,राज्य में तैयार हो रहे इंडोर और आउटडोर स्टेडियमों को सिर्फ प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थल के बजाय नियमित प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है. इसके लिए विभिन्न खेल विधाओं में380प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी.राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी में48प्रशिक्षकों की बहाली से हाई परफार्मेंस ट्रेनिंग को मजबूती मिलने की उम्मीद है. आधुनिक खेल सुविधाओं के साथ प्रशिक्षित कोच उपलब्ध होने से खिलाड़ियों को वैज्ञानिक और नियमित प्रशिक्षण दिया जा सकेगा.इसके अलावा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार खेल विश्वविद्यालय में कुल545पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है. संविदा और प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भी आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने की तैयारी है.खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के अनुसार, इन नियुक्तियों से राज्य की खेल व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे.पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--
जमुई:बिहार के जमुई की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है. पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित खुदीराम अनुशीलन केंद्र इनडोर स्टेडियम में 26 अगस्त 2026 को बीएसएफ के सहयोग से आयोजित ऑल स्टेट ऑल स्टाइल कराटे चैंपियनशिप में सिमुलतला की बेटी जूही कुमारी ने डबल स्वर्ण पदक जीता है.इस चैंपियनशिप में लगभग 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था. जूही ने 13 और 14 वर्ष आयु वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए दिल्ली,असम और पश्चिम बंगाल की खिलाड़ियों को हराकर यह उपलब्धि हासिल की.जूही वर्तमान में जयपुर के द पैलेस स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है और प्रिंसेस दिया कुमारी फाउंडेशन के सहयोग से अपने खेल को आगे बढ़ा रही है.उसकी इस सफलता पर कोच निर्मल बोहरा,मोहन श्रेष्ठ,श्याम सिंह शेखावत,प्रधान अध्यापक उर्वशी वर्मन,रमा दत्ता और पूर्व ओलंपियन अर्जुन अवार्डी गोपाल सैनी ने बधाई दी है.जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट-
रांची: 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में भागीदारी हेतु राज्य स्तरीय खुली चयन प्रतियोगिता 2026-27 का शनिवार को रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह स्ट्रोटर्फ स्टेडियम में शुरु हो गया है. अंडर 14 और अंडर 19 बालक एवं बालिका दोनों वर्ग के लिए यह ट्रायल है. इसमें पूरे राज्य से खिलाड़ी शामिल हुए हैं.प्रतियोगिता में हर वर्ग से 35 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा और 35 खिलाड़ियों में से कैम्प में 18 लोगों का चयन किया जाएगा. चयनकर्ताओं का कहना है कि अब तक सबसे अधिक खिलाड़ी ट्रायल के लिए पहुंच चुके हैं और सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. यही वजह है कि सेलेक्शन में भी हमें थोड़ी कठिनाई जरूर हो रही है. पर जितने खिलाड़ियों का चयन करना है उतना ही हम चयन कर पाएंगे.
पटना: एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के पदक विजेता सेतु मिश्रा का कहना है कि यदि बिहार सरकार का सहयोग और निरंतर प्रोत्साहन नहीं मिला होता तो शायद वह यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाता.खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से बिहार सरकार भारी नकद पुरस्कार,अत्याधुनिक खेल अवसंरचना,खेल नर्सरियों तथा सरकारी नौकरियों जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करा रही है.इन सतत प्रयासों का ही परिणाम है कि बिहार के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं. राज्य सरकार का लक्ष्य आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बिहार के खिलाड़ियों के माध्यम से देश के लिए अधिकतम पदक हासिल कर गौरव बढ़ाना है.इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 24 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता कुल 19 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति-पत्र तथा खेल छात्रवृत्ति के लिए चयन-पत्र प्रदान किए. इन 19 खिलाड़ियों में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार भी शामिल हैं. बिहार सरकार ने दोनों खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक यानी डीएसपी पद पर नियुक्ति प्रदान की है.‘मेडल लाओ,नौकरी पाओ’योजना के तहत खिलाड़ियों को डीएसपी,दरोगा,पंचायती राज पदाधिकारी समेत अन्य सरकारी पदों पर नियुक्त किया गया है. सरकार का कहना है कि खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों के अनुरूप सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है,जिससे उन्हें आर्थिक सुरक्षा के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा भी मिलेगी.खेल विभाग के मुताबिक इस योजना के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले 161 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में नियुक्ति प्रदान की गई है.खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास हेतु बिहार सरकार निरंतर कार्य कर रही है. इसी क्रम में‘मेडल लाओ-नौकरी पाओ’योजना जैसी पहलों के साथ अपने खिलाड़ियों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करते हुए खेल उत्कृष्टता के एक नए युग का मार्ग प्रशस्त कर रहा है.खिलाड़ियों ने बयां की सरकार की पहलबिहार सरकार की खेल नीतियों से राज्य की खेल संस्कृति में क्रांतिकारी बदलाव आया है. पूरे राज्य में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का तीव्र विकास किया जा रहा है. "मेडल लाओ,नौकरी पाओ" योजना के तहत,राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देकर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है.आकाशदीपक्रिकेटर,भारतीय क्रिकेट टीममैं भारत में अभी मुख्य धावक के रूप में जाना जा रहा हूं. बिहार सरकार के द्वारा हमारे जैसे खिलाड़ियों के लिए कई योजना काम कर रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में‘मेडल लाओ,नौकरी पाओ’योजना के तहत मेरा चयन हुआ है. इसके लिए मैं बिहार सरकार का शुक्रिया अदा करता हूँ.विभास्कर कुमारएथलेटिक्सकॉमनवेल्थ यूथ शतरंज चैंपियनशिप-2026 की ब्लिट्ज स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने की वजह से मुझे खेल सम्मान से सम्मानित किया गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को सपने साकार करने के लिए प्रोत्साहित और सम्मानित किया जा रहा है.मरियम फ़ातिमा
पटना: बिहार सरकार राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और ग्रामीण युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य की सभी 8,050 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि अब तक 5,317 पंचायतों में खेल मैदान निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है। इनमें से 5,285 खेल मैदान पूरी तरह बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि 32 मैदानों का निर्माण अंतिम चरण में है।जिलावार प्रगति की बात करें तो पूर्वी चंपारण 307 खेल मैदानों के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद मुजफ्फरपुर में 263, मधुबनी में 257, गया में 218, समस्तीपुर में 194, पश्चिम चंपारण में 176, पूर्णिया में 173, नवादा में 169, सारण में 168, रोहतास में 166, बांका में 162, दरभंगा में 156, सीवान में 155, भोजपुर में 154, कटिहार में 151, नालंदा में 150 और पटना में 126 खेल मैदान बनकर तैयार हो चुके हैं।सरकार का कहना है कि पंचायत स्तर पर खेल मैदान बनने से गांवों के बच्चों और युवाओं को नियमित अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इससे खेल प्रतिभाओं को स्थानीय स्तर पर ही आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और वे राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।राज्य सरकार का मानना है कि मजबूत खेल अवसंरचना ही भविष्य के खिलाड़ियों की सबसे बड़ी ताकत है। राजगीर में विश्वस्तरीय खेल परिसर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और पंचायत स्तर पर खेल मैदानों के निर्माण जैसी परियोजनाएं बिहार में खेलों के विकास को नई दिशा दे रही हैं। सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक से अधिक प्रतिभाएं निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन करें।
पूर्णिया, 1 अगस्त 2026 जी.डी. गोयनका स्कूल, पूर्णिया ने सीबीएसई ईस्ट ज़ोन तीरंदाजी चैम्पियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। 27 से 30 जुलाई तक टॉरियन वर्ल्ड स्कूल, रांची में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के करीब 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा सौम्या कुमारी ने अंडर-14 बालिका व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने आनंद राज के साथ अंडर-14 मिश्रित टीम स्पर्धा में भी कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, आनंद राज ने व्यक्तिगत प्रदर्शन के दम पर एक और कांस्य पदक अपने नाम किया।सौम्या कुमारी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रतियोगिता में बेस्ट आर्चर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उनका चयन आगामी सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप के लिए हुआ है, जिसका आयोजन पानीपत, हरियाणा में किया जाएगा। इस सफलता में विद्यालय के कोच एवं मार्गदर्शक बिप्लब सिंघा करजी के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम प्रबंधक अलीना प्रधान ने भी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।30 जुलाई को आयोजित समापन एवं पदक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि मधुकांत पाठक और शिवेंद्र दुबे ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की।विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. पीयूष अग्रवाल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, प्राचार्या पुलोमा नंदी, उप-प्राचार्य, समन्वयकों, शिक्षकों और पूरे विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों, कोच एवं टीम प्रबंधक को इस उपलब्धि पर बधाई दी।एक स्वर्ण, दो कांस्य, ‘बेस्ट आर्चर’ सम्मान और राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में चयन के साथ जी.डी. गोयनका स्कूल, पूर्णिया ने सीबीएसई ईस्ट ज़ोन तीरंदाजी चैम्पियनशिप में अपनी मजबूत खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।पूर्णिया से जे पी मिश्रा की रिपोर्ट
पटना : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में 18 से 23 जुलाई 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय मास्टर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 में बिहार की महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाया है.बिहार सचिवालय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की खिलाड़ी एवं जल संसाधन विभाग,बिहार सरकार में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टर सुधा कुमारी ने 63 किलोग्राम वर्ग में बेंच प्रेस में 117.5 किलोग्राम भार उठाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया तथा कुल 432.5 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक एवं“स्ट्रॉन्ग वूमन”का खिताब अपने नाम किया.वहीं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग,बिहार सरकार में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी स्मिता कुमारी ने 76 किलोग्राम वर्ग में 420 किलोग्राम कुल भार उठाकर रजत पदक तथा“स्ट्रॉन्ग वूमन”का खिताब प्राप्त किया. प्रतियोगिता की“स्ट्रॉन्गेस्ट वूमन ऑफ द टूर्नामेंट”स्पर्धा में सुधा कुमारी प्रथम उपविजेता (1st Runner-up)एवं स्मिता कुमारी द्वितीय उपविजेता (2nd Runner-up)रही.इस उपलब्धि पर सचिवालय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सचिव शिरसात कपिल अशोक,आईएएस ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रोत्साहित और सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.इस अवसर पर सचिवालय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के प्रभारी लेखा-सह-प्रबंधक एवं वित्त विभाग के उप सचिव अमित मिश्रा भी उपस्थित थे.पटना से अंकिता की रिपोर्ट--
पटना : बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने शनिवार को लोक भवन में खिलाड़ियों से संवाद किया. उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान किया. इस दौरान एथलेटिक्स, तीरंदाजी, फुटबॉल और तैराकी के खिलाड़ी मौजूद रहे.राज्यपाल ने कहा खिलाड़ियों ने बिहार का गौरव बढ़ाया है. उन्होंने अनुशासन और समर्पण को सफलता की कुंजी बताया. खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अपील की. खेल के साथ शिक्षा पर भी बराबर ध्यान देने की सलाह दी. शारीरिक फिटनेस और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण पर जोर दिया. बेहतर कोचिंग को सफलता के लिए जरूरी बताया. राज्यपाल ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--
रांची:युवा जिम्नास्ट पृथ्वी देव भट्टाचार्य ने दिल्ली के मंथन जिम्नास्टिक्स स्टेडियम में आयोजित थर्ड ऑल इंडिया मंथन जिम्नास्टिक्स कप 2026 (ऑल इंडिया ओपन नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप) में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया है. पृथ्वी देव भट्टाचार्य शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिविजुअल मेन यूथ वर्ग में देशभर में परचम लहराया है. वहीं, बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने पृथ्वी देव भट्टाचार्य को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. प्रदेश अध्यक्ष ने हर मुकाम पर सफलता हासिल करने के लिए हौसला बढ़ाया.झारखंड खेल के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता रहाइस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड हमेशा से खेल के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है. पहले जहां युवा क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल जैसी खेल में दिलचस्पी दिखा रहे थे. वहीं, अब जिम्नास्ट जैसे खेल के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा है. उन्होंने पृथ्वी देव भट्टाचार्य के उज्जवल भविष्य की कामना की.पृथ्वी की सफलता परखेल जगत में खुशी की लहरपृथ्वी देव भट्टाचार्य मूल रूप से धनबाद जिले के निरसा स्थित कांजीडीह के निवासी हैं,लेकिन वर्तमान में वह रांची में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ जिम्नास्टिक का प्रशिक्षण ले रहे हैं. उनकी इस उपलब्धि से राज्य के खेल जगत में खुशी की लहर है.कोच विकास कुमार गोप को दिया सफलता का श्रेयपृथ्वी देव भट्टाचार्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच विकास कुमार गोप को दिया. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता से पहले वह चोटिल थे,लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और गोल्ड जीतने के लक्ष्य के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. वहीं, इस प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी.नेताओं ने दी बधाईमौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, नेता प्रतिपक्ष के आप्त सचिव राजेन्द्र तिवारी ने भी युवा जिम्नास्ट को बधाईयां दी.