
रविवार, 20 सितंबर 2026
Live
गुमला:पालकोट प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. ACB की टीम ने मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) हरीश प्रजापति को घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया है. एक लाभुक से कथित तौर पर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.
गुमला: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP के खिलाफ गुमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डुमरी थाना क्षेत्र के औरापाट जंगल में अभियान चलाकर संगठन के सब-जोनल सदस्य समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में लातेहार निवासी 5 लाख का इनामी रामदेव लोहरा, JJMP एरिया कमांडर अरविंद नायक,लोहरदगा निवासी मुनेश्वर सिंह और डुमरी क्षेत्र निवासी नितेंद्र लोहरा शामिल हैं.पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमा ने बताया कि रामदेव लोहरा पर झारखंड सरकार की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था. वही यह संगठन लातेहार लोहरदगा में सक्रिय था गुमला में संगठन का विस्तार करने को लेकर पांव फैला रहा था,जिसकी जानकारी होते ही पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी कर चारों को पकड़ा.तलाशी के दौरान पुलिस ने विभिन्न प्रकार के हथियार, बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस, मोबाइल, वॉकी-टॉकी, वाई-फाई डोंगल, मोटरसाइकिल और प्रतिबंधित JJMP/नक्सली पर्चे बरामद किए. बरामद सामग्री में राइफल और पिस्टल समेत कुल 146 जिंदा कारतूस शामिल हैं.पुलिस के मुताबिक,रामदेव लोहरा पूर्व में पीपुल्स वार ग्रुप और माओवादी संगठन से भी जुड़ा रहा है. उससे पूछताछ के आधार पर संगठन के अन्य सदस्यों और गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है. अभियान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर के नेतृत्व में चलाया गया.
गुमला: जिले के चैनपुर प्रखंड के केड़ेंग गांव में जमीन का मापी करने पहुंची अंचल प्रशासनिक टीम पर हमला कर दिया गया. कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. बताया जा रहा है कि शिव प्रसाद नाम के शख्स द्वारा दिए गए ऑनलाइन आवेदन के आलोक में चैनपुर अंचल कार्यालय से एक टीम विवादित भूमि की मापी करने पहुंची थी. लेकिन, राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सिन्हा, नरेंद्र सेठ और अंचल अमीन उमाशंकर उरांव जैसे ही घटनास्थल पर पहुंचे, आक्रोशित ग्रामीण व दूसरे पक्ष ने उन पर हमला बोल दिया. इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. भारी हंगामे और मारपीट के बाद सीमांकन का कार्य पूरा नहीं हो सका और पुलिस बल को बैरंग लौटना पड़ा.दरअसल, राजस्व कर्मचारी पुलिस के पहुंचने से पहले ही घटनास्थल पर पहुंच गए. इसी बीच, गांव के कुछ लोगों ने राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सिन्हा को घेर लिया. वहां मौजूद एक महिला ने उन्हें चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया. उपद्रवियों ने उन्हें खदेड़-खदेड़ कर पीटा. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रो गया है.
गुमला:लोक आस्था का महापर्व चैती छठ नहाए खाए के साथ शुरू हुआ. रविवार को छठ व्रतियों ने स्नान करने के बाद छठ मईया की पूजा-अर्चना के बाद कद्दू भात का भोग लगाया. वहीं, सोमवार की शाम यानी छठ पूजा के दूसरे दिन छठ व्रती सूर्य उपासना के बाद खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगे.इसके बाद मंगलवार की शाम अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. बुधवार की सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने का साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो जाएगा. वहीं, महापर्व को लेकर छठ व्रतियों में उत्साह का माहौल है. पूरी शुद्धता और आस्था के साथ छठव्रती पूजा-अर्चना में जुटी हुई है. इधर, स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से तालाब के साफ सफाई की मांग उठाई है.
गुमला:बच्चा चोरी के आरोप में विक्षिप्त महिला की पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने आठअभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बता दें किजिले के बिशनपुर थाना अंतर्गत लापु गांव में 2 दिन पूर्व एक अज्ञात विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा था, इलाज के अभाव में महिला की मौत हो गई थी.पुलिस ने पूरे मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 08 अभियुक्तों को तीन दिन के अंदर बजोच लिया. एसपी हारीश बिन जमा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मंगलवार की शाम ही 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि बुधवारको अन्य 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है.वहीं, एसपी ने जिलेवासियों से बच्चा चोरी से संबंधित कोई भी मामला आने पर उस अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. इस तरह के मामले आने पर एसपी ने नजदीकी थाना या पुलिस को सूचित देने की अपील की है.
गुमला: जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञानशंकर जायसवाल के नेतृत्व में चंदाली स्थित समाहरणालय के प्रवेश मार्ग पर सघन रूप से वाहन जांच अभियान चलाया गया.इस दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडेड बाइक चालकों को रोका गया. ट्रैफिक पुलिस ने वाहन के कागजात की जांच की. वहीं, गाड़ी केवैध कागजात नहीं मिलने पर जुर्माना वसूला गया. साथ हीट्रिपल लोडेड और बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर जुर्माना लगा. वाहन जांच के दौरान ओवरलोडेड पिकअप और ऑटो चालकों से भी फाइन काटा गया.डीटीओ ने कहा कि वाहन चालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा. ताकि सड़क हादसे में कमी आ सके. डीटीओ से सभी लोगों सेयातायात नियम पालन करने की अपील की है. हर हाल में हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने का आग्रह किया.
गुमला:बड़ी खबर गुमला से आ रही है. जहां चैनपुर थाना प्रभारी शैलेश कुमार को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, चैनपुर थाना प्रभारी तीन दिन पहले ही पदभार ग्रहण किया था. एसीबी टीम ने थाना प्रभारी को अपने साथ रांची लेकर पहुंच रही है.गुमला से किशोर कुमार जयसवाल की रिपोर्ट
गुमला:मनरेगा योजना का नाम बदले जाने पर राजनीति सियासत गरमा गई है. लगातार विपक्ष की ओर से विभिन्न स्थानों पर आंदोलन किया जा रहा है. वहीं, सत्ता पक्ष के बयानबाजी के पलटवार में बीजेपी नेता भी खुलकर मैदान में उतर आए हैं और लगातार विभिन्न मंचों और सभावों के माध्यम से मनरेगा योजना का नाम बदले जाने के पीछे के मकसद को आम लोगों और गरीबों का हित बात रहे है.अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने पर जोरइसी क्रम में एसटी-एससी मोर्चा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने गुमला परिसदन में प्रेस वार्ता किया. प्रेस वार्ता के माध्यम से समीर ने स्पष्ट कहा कि मनरेगा योजना का नाम बदले जाने के पीछे बीजेपी की एकमात्र मंशा ये है कि इस योजना के माध्यम से गांव के अंतिम व्यक्ति, मजदूर और गरीब किसान को लाभ पहुंचाना है.लेकिन,विपक्ष इसे राजनीतिक मुद्दा बना रहा है.समीर उरांव ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है. बेवजह मोदी सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही. जबकि केंद्र में मोदी सरकार अब तक की एक ऐसी सरकार है जिन्होंने केवल गरीबों के हितों के लिए ही काम किया है.गुमला से किशोर कुमार जयसवाल की रिपोर्ट
गुमला: बड़ी खबर गुमला से है जहां एनएच-23 गुमला- रांची मुख्यमार्ग पर भरनो थाना क्षेत्र के भड़गांव के पास अज्ञात हाइवा और पिकअप वाहन की टक्कर होने से पिकअप पर सवार 4 व्यक्तियों की मौत हो गई,जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.बताया जा रहा है कि सभी लोग पिकअप वाहन में सवार होकर रांची से गुमला की ओर तिलकुट बेचने जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर मारी जिससे ये भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी लोग रांची के रहने वाले हैं. दुर्घटना गुरुवार अहले सुबह की है. घटना के बाद भरनो थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर दो लोगों को सिसई रेफर किया है.
गुमला : जिले के रायडीह प्रखंड में पंखराज साहेब कार्तिक उरांव आदिवासी शक्ति स्वायतशासी विश्वविद्यालय निर्माण समिति द्वारा अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभा को संबोधित किया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदायों के शैक्षणिक उत्थान हेतु स्वायत्त विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग था. कार्यक्रम में झारखंड,छत्तीसगढ़ और ओड़िशा के जनजातीय प्रतिनिधियों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूगुमला जिले के रायडीह प्रखण्ड अंतर्गत अंतराज्यीय छत्तीसगढ़ झारखंड की सीमा पर स्थित मांझाटोली में जनजाति समुदाय के लोगों से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया. साथ ही उन्होंने कहा कि लंबे समय से झारखंड-छत्तीसगढ़ और ओड़िशा के इस बॉर्डर पर विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय निर्माण की मांग उठाई जा रही है. निश्चित रूप से इस दिशा में सार्थक पहल करूंगी. इसके अलावा राष्ट्रपति ने शिक्षा पर विशेष फोकस देते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. महिलाओं को समिति के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किय. इस मौके पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, आयोजन समिति के अध्यक्ष शिव शंकर उरांव सहित अन्य अतिथियों ने संबोधित किया. वहीं अतिथियों का पारंपरिक तरीके से सोहराय पेंटिंग भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. कार्तिक यात्रा सह समागम के मौके पर तीनों राज्य से हजारों की संख्या में लोगों का जुटान हुआ.गुमला से किशोर जायसवाल की रिपोर्ट--
गुमला: जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के केचकी के रगड़ीटोली में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में जेजेएमपी के तीन नक्सली के मारे जाने के बाद झारखंड के डीजीपी ने जवानों को हौसला बढ़ाया है.डीजीपी अनुराग गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि गुमला पुलिस ने जेजेएमपी के तीन उग्रवादियों को एनकाउंटर में मार गिराया है‌. मारे गए नक्सलियों की पहचान लालू लोहरा,छोटू उरांव और सुजीत उरांव के रूप में हुई है.यह एनकाउंटर गुमला के बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी के रगड़ीटोली में हुआ. पुलिस ने घटनास्थल से तीन हथियार भी बरामद किए हैं. डीजीपी ने बताया कि इस साल के अंत तक झारखंड को पूरी तरह से नक्सल मुक्त कर दिया जाएगा. वर्ष 2025 बचे हुए नक्सलियों के लिए काल रहेगा. क्योंकि वर्ष 2026 तक एक भी नक्सली नहीं रहेंगे. उन्होंने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अन्य कार्यक्रमों और नशापन पर कार्रवाई के बारे में भी जानकारी दी.गुमला से किशोर जायसवाल की रिपोर्ट--
गुमला : बड़ी खबर झारखण्ड के गुमला से है. पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में गुमला में जेजेएमपी के 3 उग्रवादी मारे गए हैं. मारे गए नक्सलियों में 5 लाख का इनामी छोटू भी शामिल है. घटनास्थल से तीन हथियार भी बरामद किया गया है.बताया जा रहा है कि गुमला के बिशनपुर थाना क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुआ है, जिसमें तीनों उग्रवादी मारे गए. मारे गए दो उग्रवादी पांच-पांच लाख के इनामी बताये जा रहे हैं.गुमला में जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ की घटना बुधवार सुबह जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी जंगल में हुई. इस मुठभेड़ में झारखंड पुलिस की टीम ने तीन उग्रवादियों को मार गिराया है. इनमें लोहरदगा के सेनहा के रहने वाले लालू लोहरा व सुजीत उरांव और लातेहार के होशिर का रहने वाला छोटू उरांव शामिल है. सूचना मिली थी कि जेजेएमपी संगठन के कुछ उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बिशनपुर इलाके में जमा हुए हैं. सूचना के बाद झारखंड जगुआर और गुमला जिला बल की गठित संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस की टीम जैसे ही केचकी जंगल पहुंची, उग्रवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन उग्रवादी मारे गये. उग्रवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद IG operation डॉ. माइकल राज ने बताया कि दोनों ओर से हुई मुठभेड़ में तीन उग्रवादी मारे गये हैं. इनके पास से एक-एक 56 राइफल, एक एसएलआर और एक इंसास राइफल बरामद हुए हैं. सुरक्षा बलों द्वारा जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.गुमला से किशोर जायसवाल और रांची से नैयर की रिपोर्ट--
गुमला : बड़ी खबर गुमला से है जहां पुलिस ने 15 लाख के इनामी नक्सली PLFI सुप्रीमो मार्टिन केरकेटा को मंगलवार रात कामडारा थान क्षेत्र के पहरी बँटोली के जंगल में एनकाउंटर में मारा है.मामले में गुमला SP हरीश बिन जमा ने बताया कि गुप्त सुचना मिली थी कि कामडारा के पहरि जंगल के पास PLFI सुप्रीमो मार्टिन केरकेटा अपने दस्ते के साथ है. इस सूचना की पुष्टि कर बसिया, कामडारा और पालकोट थाना को मिलाकर sdpo नाजीर अख्तर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम कामडारा पहरि जंगल के लिए निकली. वहां पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें PLFI सुप्रीमो मार्टिन मारा गया एवं उसके साथी अमृत होरो उर्फ़ मेचो, ओझा पहान एवं दो और साथी अँधेरे का फायदा उठा कर वहां से भाग निकला.गुमला से किशोर जायसवाल की रिपोर्ट-
गुमला: जिले के कार्तिक उरांव महाविद्यालय में गुरुवार को कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किसानों के बीच ट्रैक्टर, पंपसेट समेत कई कृषि उपकरणों का वितरण किया. इस दौरान गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, खूंटी सहित रांची के बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे.गुमला जिला के कार्तिक उरांव महाविद्यालय के ऑडोटोरियम में कृषि, पशुपालन सह सहकारिता विभाग की ओर से गुरुवार को दक्षिण छोटागपुर प्रमंडल स्तरीय कृषि यंत्र वितरण का कार्यक्रम किया गया. इस दौरान 50 से अधिक ट्रैक्टर के साथ 300 से अधिक पंपसेट का वितरण किया गया. कार्यक्रम में राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के अलावा कई विधायक, जिला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे.कार्यक्रम में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा जब से वह कृषि मंत्री बनी हैं, वह काफी ईमानदारी से इस दिशा में काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि वे जमीनी स्तर पर किसानों के बीच जाकर खुद कृषि उपकरण इसलिए वितरित कर रही हैं क्योंकि योजना का लाभ गलत लोगों तक ना मिले. साथ ही उन्होंने कहा कि जो संसाधन वितरण किया जा रहा है उससे कृषि में क्रांति आएगी. वहीं उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अब कृषि कार्य के साथ ही पशुपालन और दुग्ध उत्पादन से भी जुड़ने की आवश्यकता है. इस दौरान उन्होंने किसानों को योजना का लाभ लेने के लिए कोई राशि किसी को नहीं देना है. साथ ही उन्होंने विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी पदाधिकारी द्वारा कोई लाभुक से कुछ लिया गया तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.इस कार्यक्रम में मौजूद जिला के डीसी प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि जिला के लिए यह ऐतिहासिक दिन है. जब किसानों को तकनीकी कृषि के लिए संसाधन उपलब्ध हो रहा है. डीसी ने कहा कि गुमला की एक बहुत बड़ी आबादी आज कृषि कार्य से जुड़ी है. ऐसे में जब किसानों को इस तरह के तकनीकी यंत्र मिलता है तो इसका सीधा लाभ किसानों को बेहतर कृषि कार्य में मिलेगा. इससे किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. वहीं इस योजना का लाभ लेने पहुंचे किसानों ने कहा कि कल तक उन्हें खेती कार्य में दिक्कत होता था. लेकिन अब इस योजना का लाभ मिलने से उनका जीवन बेहतर होगा और कृषि उत्पाद में भी वृद्धि होगी. महिलाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए खुद मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने ट्रैक्टर चलाकर ग्रामीणों को उत्साहित किया.गुमला से किशोर जायसवाल की रिपोर्ट--
गुमला: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड से है जहां गुमला जिला में पुलिस ने उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP)के 3 नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया है. ये मुठभेड़ गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के लावादाग जंगल में हुई है.पुलिस और नक्सलियों के बीच शनिवार को घाघरा थाना क्षेत्र के लावादाग जंगल में मुठभेड़ के दौरान 3 नक्सली मारे गये. झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा यह कार्रवाई की गई है. अब तक 3 उग्रवादियों का शव बरामद कर लिया गया है.इस एनकाउंटर को लेकर गुमला एसपी हारिस बिन जमा ने बताया कि इलाके में एनकाउंटर हुआ है. इसके साथ ही क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पुलिस के द्वारा एक शव की पहचान की जा चुकी है. एनकाउंटर में मारे गये एक नक्सली की पहचान जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर दिलीप लोहरा के रूप में हुई है.इस अभियान में गुमला जिला की घाघरा,बिशनपुर और गुमला तीनों थानों की पुलिस के साथ-साथ झारखंड जगुआर ने संयुक्त ऑपरेशन किया. इस संयुक्त टीम द्वारा प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी (झारखंड जन मुक्ति परिषद) के तीन नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है. सुरक्षा बलों ने मौके से तीन हथियार भी बरामद किया है. बरामद हथियारों एक एके47और दो इंसास बरामद किया गया है.गुमला एसपी हरीश बिन जमा को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के कमांडर दिलीप लोहरा दस्ते के साथ इस क्षेत्र में मौजूद हैं. इसके बाद पुलिस ने टीम का गठन कर इलाके की घेराबंदी शुरू की. उग्रवादियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन उग्रवादी जंगल में ही मारे गए. उनके पास से एसएलआर के अलावा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही गुमला एसपी भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं.गुमला से किशोर जायसवाल की रिपोर्ट--
गुमला :बड़ी खबर गुमला से है जहां नक्सलियों के खिलाफ अभियान में गुमला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने जेजेएमपी के एरिया कमांडर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है.बताया जा रहा है कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए डुमरी थाना के तांती जंगल से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के एरिया कमांडर प्रवीण एक्का और उसके सहयोगी छोटू नायक को पकड़ा है. इनके पास से एक पिस्तौल,एक सिक्सर,एक मैगजीन,5 जिंदा गोली और दो मोबाइल फोन बरामद हुआ है.मामले में एसपी हारीश बिन जमां ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तांती जंगल में कुछ लोग एकजुट होकर बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है. तत्काल टीम वहां पहुंची,पुलिस को आता देख दोनों भागने लगे. लेकिन पुलिस ने दोनों को खदेड़ कर धर दबोचा. प्रवीण एक्का का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है.गुमला से किशोर जायसवाल की रिपोर्ट--
गुमला : बड़ी खबर गुमला से है जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1020 पेटी केन बियर के साथ ट्रक के चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है.पुलिस अधीक्षक हारीश बिन जमां ने टोटो थाना में प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी की एक ट्रक में काफी मात्रा में शराब लोड है और गुमला बाईपास से रांची जाने वाली है. इस सूचना पर तत्काल एक टीम का गठन किया गया. टीम जैसे ही बायपास रोड पहुंची, ट्रक चालक तेज गति से वाहन लेकर भागने लगा, जिसे पीछा कर पुलिस ने पकड़ा. पहले ट्रक चालक ने बताया कि ट्रक में रुई लोड है. लेकिन कोई कागज नहीं मिला. कड़ाई से पूछताछ में बताया कि उक्त रुई के नीचे टूवर्ग और किंगफिशर कंपनी का 1020 पेटी बियर है, जिसे बिहार ले जा रहे थे. बियर में सेल इन पंजाब ऑनली लिखा हुआ है. पुलिस ने राजस्थान बाड़मेर निवासी ट्रक चालक अकबर खान और सहयोगी शरीफ खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.गुमला से किशोर जायसवाल की रिपोर्ट--
गुमला: जिले केपालकोट थाना क्षेत्र के मलई मोड़ में स्कूटी और मोटरसाइकिल में सीधी भिड़ंत हो गई. घटना में 6 लोग घायल हो गए. घटना के बाद 5 घायलों को सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के बाद एक को रिम्स रेफर कर दिया गया.जानकारी के अनुसार स्कूटी में सवार होकर मलई निवासी मनोहर उरांव, मंजू उरांइन और श्रवण बड़ाइक मलई बाजार से घर लौट रहे थे. वहीं दूसरी ओर एक बाइक में सवार तीन अन्य लोग मलई बाजार आ रहे थे. इसी दौरान मलई मोड में दोनों वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में 6 लोग घायल हो गये. घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया. वहीं एक घायल को रिम्स रेफर कर दिया गया.गुमला से किशोर की रिपोर्ट--
गुमला: बड़ी खबर गुमला से है जहां चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अनुमंडल कार्यालय के पास मंगलवार को यात्री बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार 2 व्यक्तियों की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं दुर्घटनाग्रस्त बस को अपने कब्जे में ले लिया.जानकारी के अनुसारलुपुंग नवाटोली निवासी अविनाश असुर और अमित असुर अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर चैनपुर से गुमला की ओर जा रहे थे. चैनपुर अनुमंडल कार्यालय के समीप विपरीत दिशा से आ रही'मूनलाइट'नामक यात्री बस ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अविनाश असुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहींगंभीर रूप से घायल अमित असुर को तत्काल चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त बस को अपने कब्जे में ले लिया है और घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटा रहे हैं. इस हृदय विदारक घटना से पूरे चैनपुर क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कररहीहै.गुमला से किशोर की रिपोर्ट--