Hindi News / विवादित जमीन पर मापी करने पर दूसरे पक्ष ने की हाथापाई,नहीं हो पाया...

गुमला में अंचल टीम पर हमला : विवादित जमीन पर मापी करने पर दूसरे पक्ष ने की हाथापाई,नहीं हो पाया मापी

Edited By:  |
anchal prasasnik team par hamla anchal prasasnik team par hamla

गुमला: जिले के चैनपुर प्रखंड के केड़ेंग गांव में जमीन का मापी करने पहुंची अंचल प्रशासनिक टीम पर हमला कर दिया गया. कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. बताया जा रहा है कि शिव प्रसाद नाम के शख्स द्वारा दिए गए ऑनलाइन आवेदन के आलोक में चैनपुर अंचल कार्यालय से एक टीम विवादित भूमि की मापी करने पहुंची थी. लेकिन, राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सिन्हा, नरेंद्र सेठ और अंचल अमीन उमाशंकर उरांव जैसे ही घटनास्थल पर पहुंचे, आक्रोशित ग्रामीण व दूसरे पक्ष ने उन पर हमला बोल दिया. इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. भारी हंगामे और मारपीट के बाद सीमांकन का कार्य पूरा नहीं हो सका और पुलिस बल को बैरंग लौटना पड़ा.

दरअसल, राजस्व कर्मचारी पुलिस के पहुंचने से पहले ही घटनास्थल पर पहुंच गए. इसी बीच, गांव के कुछ लोगों ने राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सिन्हा को घेर लिया. वहां मौजूद एक महिला ने उन्हें चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया. उपद्रवियों ने उन्हें खदेड़-खदेड़ कर पीटा. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रो गया है.