BIG BREAKING : अवैध लॉटरी के नेटवर्क का खुलासा,प्रिंटिंग प्रेस में चल रहा था धंधा
Edited By:
|
Updated :17 Mar, 2026, 06:24 PM(IST)
पटना सिटी:शहर केबाईपास थाना क्षेत्र के पैजावा स्थित प्रिंटिंग प्रेस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सेल और पुलिस ने की संयुक्त छापेमारी ने अवैध लॉटरी के नेटवर्क का खुलासा किया है. इस दौरान करीब 60 लाख रुपये की अवैध लॉटरी मौके से बरामद की गई. छापेमारी में खुलासा हुआ कि प्रिंटिंग प्रेस के जरिए लॉटरी राज्य के बाहर भेजी जाती थी.इसके साथ ही बिहार के कई जिलों में भी इसकी सप्लाई की जा रही थी. पूरे नेटवर्क को लेकर जांच पड़ताल जारी है.
पुलिस की प्राथमिक जांच में एक बड़े गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है. इस मामले में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सकती हैं.





