

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Live
रांची:दिल्ली मेंSIR के विरोध में प्रदर्शन रोकने, प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी और प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित बर्बरता को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) औरAISAनेसवाल उठाया है। संगठनों ने आने वाले दिनों में आंदोलन तेज करने की बात कही। उन्होंने कहा कि संगठन भारत में हो रहे विभिन्न मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की कोशिश कर रहा है।CJP झारखंड के संस्थापक यशवीर सिंह विक्टोरियन पार्लियामेंट में भारत से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे। इनमेंSIR, वोटर राइट्स, महिला सुरक्षा और पुलिस की कथित बर्बरता जैसे विषय शामिल हैं। इस मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) औरAISA समेत कई छात्र संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।तिरंगा यात्रा को लेकर जल्द बनेगी रणनीतिदिल्ली में तिरंगा यात्रा रोके जाने और गिरफ्तारियों को लेकर पूछे गए सवाल पर कायना अंजुम ने कहा कि संगठन ने रांची में भी तिरंगा यात्रा की योजना बनाई थी, लेकिन भारी बारिश और लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी के कारण इसे रद्द करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगले एक-दो दिनों में तिरंगा यात्रा को लेकर आगे की रणनीति की जानकारी दी जाएगी।छात्र संगठनों के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन की तैयारीCJP वक्ताओं ने बताया कि झारखंड में भी लोकतांत्रिक और छात्र संगठनों के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर स्वतंत्र पत्रकारों, वकीलों और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग से जुड़े अधिकारियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि SIR और मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विरोध करने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के लिए निर्धारित स्थलों में बदलाव किया जा रहा है और न्यायालयों के आदेशों की अनदेखी हो रहीरांची से संदीप यादव की रिपोर्ट
रांची : झारखंड की प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ, समाजसेवी एवं नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. भारती कश्यप को ‘वीमेन ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट्स सोसाइटी ऑफ इंडिया’ (WOS) के उद्घाटन समारोह में प्रतिष्ठित ‘स्पेशल लीडरशिप अवॉर्ड’ से नवाजा गया. यह सम्मान उन्हें ऑल इंडिया ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसाइटी (AIOS) के अध्यक्ष प्रो. डॉ. जे. एस. तितियाल तथा आई बैंक एसोसिएशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष डॉ. नम्रता शर्मा द्वारा प्रदान किया गया.यह राष्ट्रीय सम्मान चिकित्सा सेवा के साथ-साथ महिला स्वास्थ्य,बच्चों की दृष्टि सुरक्षा और ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी विस्तार के लिए डॉ. कश्यप के जनसेवा कार्यों को रेखांकित करता है.छह लाख महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंगआईएमए (IMA)झारखंड वीमेंस डॉक्टर्स विंग की अध्यक्ष के रूप में डॉ. भारती कश्यप के नेतृत्व में सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन के लिए सघन अभियान चलाया गया. अप्रैल 2021 से मई 2026 के बीच राज्यभर में छह लाख से अधिक महिलाओं की स्क्रीनिंग पूरी की गई. पाकुड़,संथाल परगना और कोल्हान जैसे दूरदराज के क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए जरूरतमंद महिलाओं को समय पर जांच,परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया गया. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM)के साथ विंग की आधिकारिक साझेदारी ने इस अभियान को व्यापक सामुदायिक स्तर तक पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाई.25 लाख स्कूली बच्चों की दृष्टि सुरक्षाबाल नेत्र सुरक्षा के क्षेत्र में डॉ. कश्यप की पहल से झारखंड के सरकारी स्कूलों के 25 लाख से अधिक बच्चों की आंखों की जांच की गई. इस अभियान के तहत दृष्टि दोष से जूझ रहे बच्चों को निशुल्क चश्मे बांटे गए और मोतियाबिंद से पीड़ित सैकड़ों बच्चों की सर्जरी कर उन्हें पुनः सामान्य जीवन व शिक्षा से जोड़ा गया. इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को समय पर रोशनी मिली.चिकित्सा से सामाजिक सरोकार तकनेत्र चिकित्सा को वंचित वर्गों की सेवा से जोड़ते हुए डॉ. कश्यप ने अस्पताल से गांवों तक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया है. वर्ष 2017 में राष्ट्रपति द्वारा‘नारी शक्ति पुरस्कार’प्राप्त कर चुकीं डॉ. कश्यप को मिला‘स्पेशल लीडरशिप अवॉर्ड’उनके निरंतर समर्पण,चिकित्सा नेतृत्व और जनस्वास्थ्य सुधार के प्रति एक और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मान्यता है.
रांची:राजधानी रांची में साइबर ठगी करनेवाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. रांची पुलिस ने पिस्कामोड़ स्थित 2 भवनों में छापेमारी करते हुए 10 साइबर अपराधियों को पकड़ा है जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है. सभी आरोपी पलामू और गढ़वा जिले के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों से 7,98,100 रुपये नकद समेत बड़ी संख्या में मोबाइल फोन,एटीएम कार्ड,पासबुक और अन्य सामान बरामद किया है. इस मामले में साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 252 26 दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है. मामले में पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि पिस्का मोड़ के पास स्थित पराशर बिल्डिंग और जतरा मैदान के पास मालती अपार्टमेंट के किराये के फ्लैटों से साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित किया जा रहा है. सूचना के आधार पर कोतवाली एएसपी निखिल राय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने दोनों बिल्डिंगों में एक साथ छापा मारकर गिरोह का पर्दाफाश किया और 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया.पकड़े गए आरोपियों में पलामू निवासी रितिक कुमार सिंह, अजीत कुमार मेहता, सूरज कुमार सिंह, अमनदीप कुमार, अमित रंजन, अविनाश कुमार,राजकमल वर्मा, रंजीत कुमार और सत्यम कुमार शामिल है. वहीं गढ़वा निवासी सूरज देव कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस गिरोह के नेटवर्क और साइबर ठगी में आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.पुलिस ने छापेमारी के दौरान ठिकानों से 798100 रुपये नकद,36 स्मार्टफोन , एक लैपटॉप,32 एटीएम कार्ड,पांच पासबुक और 12 सिम कार्ड बरामद किए हैं. इसके अलावा हिसाब-किताब से जुड़ी 25 नोटबुक , दो स्मार्ट स्पीकर और एक बाइक भी जब्त किया गया है.
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,मंत्री योगेंद्र प्रसाद,पूर्णिया सांसद पप्पू यादव,गिरीडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी,खूंटी सांसद काली चरण मुण्डा,भा.प्र,से. के अधिकारीगण सहित अन्य लोगों ने मुलाकात कर स्व. रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी. रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास पर शनिवार को झारखंड के सूचना आयुक्त शिवपूजन पाठक एवं तनूज खत्री,झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,छतीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद,पूर्व मंत्री आलमगीर आलम,पूर्व मंत्री बादल,बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव,गिरीडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी,खूंटी सांसद काली चरण मुण्डा,विधायक अनूप सिंह,विधायक ममता देवी,पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह,कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू,कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित अन्य सांसदगण,विधायकगण,जनप्रतिनिधि एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारीगणों ने मुलाकात की. साथ ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की दिवंगत माताजी स्व. रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. वहीं मुख्यमंत्री एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में ढाढ़स बंधाया.संदीप यादव की रिपोर्ट-
रांची:भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी शनिवार को रांची एयरपोर्ट से अपने गंतव्य स्थान के लिए गए. खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा.होटल से एयरपोर्ट तक पूरे रास्ते में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. मार्ग में जगह-जगह अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी. गौरतलब है कि रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा. मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. घरेलू दर्शकों के समर्थन के बावजूद भारतीय टीम जीत हासिल नहीं कर सकी.मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सुरक्षित रवानगी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया. होटल से लेकर रांची एयरपोर्ट तक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रही,ताकि खिलाड़ियों की आवाजाही के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-
रांची:बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद अमरपाल मौर्य का यह पहला झारखंड दौरा है. इस दौरान उन्होंने ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों,संभाग प्रभारियों,जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों के साथ भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक की.बैठक में संगठन को मजबूत करने, समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बढ़ाने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई. बैठक में संगठन के विस्तार, ओबीसी समाज की भागीदारी बढ़ाने और केंद्र सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई.इस मौके पर अमरपाल मौर्य ने कहा कि झारखंड में केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में राज्य सरकार विफल रही है. बीजेपी ओबीसी मोर्चा इन योजनाओं को जनता के बीच ले जाएगा और राज्य सरकार की कमियों को उजागर करेगा. वहीं, झारखंड बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बाजपेयी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है. उन्होंने दावा किया कि 2029 के विधानसभा चुनाव में ओबीसी समाज बीजेपी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई. संगठन के कार्यों का विस्तार करने और समाज के सभी वर्गों में भागीदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई. केंद्र सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाएं झारखंड के लोगों तक पहुंचें, इस दिशा में हम काम करेंगे. राज्य सरकार इन योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में विफल रही है. हम जनता के बीच जाकर इन योजनाओं की जानकारी देंगे और राज्य सरकार की कमियों को भी उजागर करेंगे.रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-
रांची : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 क्रिकेट सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है. इस तरह भारत इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर आयेंगे. अब से कुछ देर बाद मैच शुरु होगी.
रांची:भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 क्रिकेट मैच शुक्रवार को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. मैच अब से कुछ देर बाद यानी शाम 7 बजे शुरु होगा.टी-20 सीरीज में भारत ने पहला मैच जीत कर 1-0 की बढ़त बनाई है. भारत ने लखनऊ में खेले गए पहले मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर के शतक की बदौलत 32 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से मैच जीते. अय्यर ने 43 गेंदों में कुल 102 रनों की शानदार पारी खेली. भारत यहां अपनी बढ़त को 2-0 करने की कोशिश करेगा तो वहीं वेस्टइंडीज कीटीम सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी.क्रिकेट के जानकारों के अनुसार रांची के जेएससीए मैदान के पिच पर शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. इसकी वजह से पहले बैटिंग करने उतरने वाले टीम के खिलाड़ियों को बड़ा स्कोर करने में चुनौती आ सकती है. वहीं दूसरी बार बैटिंग करने वाली टीम के जीतने की उम्मीद ज्यादा हैं. जो भी टीम टॉस जीतेगी, वो पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है.दोनों टीमों के खिलाड़ी --भारतीय टीम-संजू सैमसन (विकेटकीपर),अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव,मयंक यादव,रवि बिश्नोई,नितीश कुमार रेड्डी, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव.वेस्टइंडीज टीम-शाई होप (विकेटकीपर/ कप्तान), कामिल पूरन ,शिम्रोन हेटमायर,रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड,रोस्टन चेज,रोमारियो शेफर्ड,मैथ्यू फोर्डे,शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन,शमर जोसेफ,गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, अमीर जांगू, क्वेंटिन सैम्पसन
रांची: प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि देवघर से राजद विधायक सुरेश पासवान से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात हुई. इस दौरान उनसे कुशल क्षेम जाना. मुलाकात के दौरान संगठन और राजनीतिक कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई.विधायक दल नेता सुरेश पासवान ने राजद प्रवक्ता से कहाSIR MMDRऔरOBCकॉलम हटाने के खिलाफ राजद की ओर से जमकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरना होगा.चर्चा के दौरान यादव ने पासवान से कहा है कि विदित है विगत वर्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश के द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के दौरानSIRकी प्रक्रिया की शुरुआत की गई थी जिसमें तकरीबन90लाख के करीब मतदाताओं का वोटर लिस्ट से नाम हटा दिया गया था. जिस कारण बिहार के गरीब गांव खेत खलिहान में रहने वाले कम पढ़े लिखे लोग एवं बाहर मजदूरी करने वाले बड़े पैमाने में लोगों का नाम काट दिया गया. जबकि लोकतांत्रिक देश में एक भी व्यक्ति का वोट देने के अधिकारों को छीना नहीं जा सकता है.ज्ञातव्य है कि सीईसी ज्ञानेश कुमार नेSIRमें पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली के जरिए देशभर से लगभग13करोड़ मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया है जो किसी भी देश में ऐसा राष्ट्रविरोधी कार्य असंभव है.सुरेश पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर सीईसी ज्ञानेश कुमार ने देश के कमजोर गरीब एवं अल्पसंख्यक आदिवासी दलित पिछड़े वर्गों का नाम वोटर लिस्ट से कटवाया है जो लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ है.केंद्र की मोदी सरकार नेMMDRके तहत झारखंड के खनिज संपदा को लूटने का योजना बनाई है. यहां का रेवेन्यू में सेंध लगाने तथा राज्य के विकास में रोड़ा खड़ा करने का प्रयास किया है जो हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले महागठबंधन सरकार में कभी सफल नहीं होगा.विदित है देश में जातीय जनगणना का कार्य चल रहा है जिसमें सबसे ज्यादा ओबीसी की आबादी है. इसने भी केंद्र की मोदी सरकार ने फॉर्मेट सेOBCकॉलम को हटाकर देशभर में विद्रोह का मार्ग प्रशस्त किया है, यह सरकार जनविरोधी है.इन सभी विषयों पर राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक तरीके से राज्यभर में जमकर विरोध प्रदर्शन करेगा.यादव ने कहा कि वोट चोरी के आरोपी सीईसी ज्ञानेश कुमार और आँख बंद कर धृष्टराष्ट्र की भूमिका में बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल दिनांक4/10/26को धुर्वा बस स्टैंड पर शाम4:30बजे पुतला दहन कार्यक्रम कर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.यह कार्यक्रम रांची जिला राजद द्वारा आयोजित किया गया है.इस अवसर पर रांची में रहने वाले तमाम राजद नेता कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.राजद विधायक दल नेता सुरेश पासवान से मिलने वाले कैलाश यादव के साथ महिला राजद नेत्री ऊषा यादव पार्वती ठाकुर आशा देवी शारदा देवी व अन्य मौजूद थे.रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शुक्रवार को योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के परमहंस योगानन्द पथ,बहु बाजार,चुटिया स्थित योगदा सत्संग आश्रम पहुंचकर स्वामी ईश्वरानंदजी एवं स्वामी निर्मलानंदजी से मुलाकात की. मुख्यमंत्री के साथ विधायक कल्पना सोरेन भी थी.मुख्यमंत्री ने श्री श्री परमहंस योगानन्दजी का कक्ष,फोटो एवं पुस्तक गैलरी का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की. यहां परमहंस योगानन्दजी एवं उनके कुछ मुख्य शिष्यों द्वारा रचित पुस्तकें,प्रकाशित संदर्भ,स्वामीजी से संबंधित जारी डाक टिकट एवं फोटोग्राफ तथा स्वामीजी द्वारा इस्तेमाल की गई सामग्री को संरक्षित किया गया है.इसके अलावा उन्होंने लीची वेदी,स्मृति मंदिर,ध्यान मंदिर,ध्यान करने हेतु उद्यान व आश्रम परिसर का भ्रमण कर वहां के संबंध में जानकारी ली. स्वामी ईश्वरानंदजी एवं स्वामी निर्मलानंदजी ने मुख्यमंत्री को आश्रम की हालिया गतिविधियों के बारे में भी अवगत कराया.रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट
रांची : झारखंड का वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग दो से सात अक्टूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मना रहा है. रांची के वन विभाग सभागार पलाश में शुक्रवार को इसकी विधिवत शुरुआत हुई. वन्य प्राणी सप्ताह का उद्घाटन प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने किया.इस मौके पर पीसीसीएफ वन्य प्राणी रविरंजन, विशेष सचिव के. जेड. भुटिया, सीसीएफ एस. आर. नटेशा समेत विभाग के कई अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे. मानव एवं वन्यजीव के सह-अस्तित्व पर केंद्रित इस वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित होंगे. मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने कहा कि झारखंड में तीस प्रतिशत वन क्षेत्र मौजूद हैं. लेकिन, वन्य जीवों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना अभी भी एक चुनौती है. उन्होंने बताया कि इसके लिए विभाग लगातार प्रयासरत है, और एक ऐसे वातावरण का निर्माण किया जा रहा है, जहां वन्य प्राणी सुरक्षित रहकर विचरण कर सकें, और वन क्षेत्र के नजदीक निवास करने वालों को भी कोई खतरा न हो.रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-
रांची : राजधानी रांची में अग्रवाल सभा के 50वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.समारोह में राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता में समाज से कुरीतियों को मिटाना रहा है. उन्होंने कहा कि इस बात की खुशी है कि अग्रवाल सभा इस दिशा में बढ़ चढ़कर अपना योगदान दे रहा है. उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता फैलाना ही समाज के विकास की पहली सीढ़ी है. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. समारोह के दौरान नेत्रदान करने वाले परिवार के साथ वरिष्ठ अग्रजन और कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व मंत्री को सम्मानित किया गया.रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-
रांची : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दिवस के पावन अवसर पर शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका पहुंचकर राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.इस गरिमामयी मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज का ये शुभ अवसर भारत के इतिहास का एक ऐसा दिन है कि जब तक ये देश रहेगा इस दिन को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा कि आज देश के दो महान विभूतियों का जयंती दिवस है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम सभी लोग यहां एकत्रित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं.मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का दुनिया में एक अलग इतिहास रहा है, जहां ऐसे महान विभूतियों ने जन्म लेकर इस देश का मार्गदर्शन किया. आज उनके आदर्शों को कंधे में लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं. हमें गर्व है कि ऐसे महान विभूति हमारे बीच रहे और हमेशा वे हमारे दिल में रहेंगे. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि बापू के विचार और उनका जीवन दर्शन युगों-युगों तक मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा. राज्य सरकार बापू के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण और सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ संकल्पित है.इस अवसर पर सांसद संजय सेठ, राज्य सभा सांसद महुआ माजी, विधायक कल्पना सोरेन सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया. इस दौरान संपूर्ण परिसर बापू के प्रिय भजनों और देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान रहा.रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-
रांची : RKDF University, RanchiकेSchool of Lawमें नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम मेंSeniorएवंSuper Seniorविद्यार्थियों ने नए विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण,अनुशासन एवंCampus Lifeसे परिचित कराया.कार्यक्रम मेंHigh CourtएवंLower Courtके अधिवक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही. अधिवक्ताओं ने विद्यार्थियों के साथ न्यायालयीन कार्यप्रणाली एवं विधि के व्यावहारिक पक्षों से जुड़े अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने कहा कि विधि के क्षेत्र में सफल करियर के लिए पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक समझ,तार्किक क्षमता,प्रभावी संवाद,अनुशासन एवं पेशेवर नैतिकता का विकास भी आवश्यक है.Video Conferencingके माध्यम सेChancellor Dr. Sadhna Kapoorका संबोधनकार्यक्रम मेंRKDF UniversityकीChancellor Dr. Sadhna KapoorनेVideo Conferencingके माध्यम से विद्यार्थियों को संबोधित किया. उन्होंने विद्यार्थियों कोLawकी शिक्षा को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ ग्रहण करने तथा अपने शैक्षणिक जीवन में अनुशासन,सकारात्मक सोच और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने के लिए प्रेरित किया.इस अवसर परVice Chancellor, Pro Vice Chancellor, Registrar, Dean Academic, DeanएवंHOD, School of Lawसहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे. उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास को लेकर अपने विचार साझा किए और उन्हें मेहनत,अनुशासन तथा निरंतर ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया.Rules, DisciplineएवंProfessional Decorumपर विशेष जोरकार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय केRules & Regulations, Discipline, Protocol, Academic ConductएवंCampus Decorumके संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.वक्ताओं ने कहा कि एकLaw Studentके व्यक्तित्व में कानून की जानकारी के साथ अनुशासन,नैतिकता,शिष्टाचार,संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी का होना भी आवश्यक है. विद्यार्थियों को न्यायिक एवं विधिक क्षेत्र की गरिमा के अनुरूप अपने व्यक्तित्व और व्यवहार को विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया.SeniorएवंSuper Seniorविद्यार्थियों ने साझा किए अनुभवSeniorएवंSuper Seniorविद्यार्थियों ने नवागंतुक विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवंCampus Lifeसे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी. इस दौरानSenior-Juniorके बीच सकारात्मक एवं सहयोगात्मक संवाद देखने को मिला.रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बढ़ाई समारोह की रौनककार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा संगीत,नृत्य एवं विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं. विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया तथा कार्यक्रम को यादगार बनाया.कार्यक्रम का समग्र उद्देश्य नवागंतुक विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें अनुशासन,व्यावहारिक विधिक ज्ञान,प्रोफेशनलDecorum,नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना रहा.RKDF University, Ranchi के School of Law में आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए विधि शिक्षा की एक नई यात्रा की शुरुआत के साथ-साथ उन्हें भविष्य के पेशेवर जीवन के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया.
रांची: विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं आजीवन संरक्षक प्रखर राष्ट्रभक्त हिंदुत्व के प्रतीक तथा श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण आंदोलन के प्रणेता श्रदधेय अशोक सिंघल का जन्मशताब्दी वर्ष इस वर्ष मनाया जा रहा है. शताब्दी वर्ष के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद द्वारा पूरे देश में एक वर्ष तक विभिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसके तहत सेवा कार्यों का विस्तार वैदिक शिक्षा गौ रक्षा धर्मांतरण पर रोक तथा मंदिर मुक्ति जैसे कार्यों को विशेष गति दी जाएगी. झारखंड में शताब्दी समारोह का उद्घाटन4अक्टूबर को धुर्वा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में होगा जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संचालक सच्चिदानंद अग्रवाल होंगे. वहीं विशिष्ट वक्ता के रूप में विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख अजय होंगे. लोक गायक पद्मश्री महावीर नायक उपस्थित रहेंगे.रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट
रांची:राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में गुरुवार यानी 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय एक्सपो उत्सव का शुभारंभ हुआ. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने 7 अक्टूबर तक होने वाले इस एक्सपो उत्सव का उद्घाटन किया. इस दौरान राज्यपाल ने वहां अलग-अलग लगे स्टॉल का अवलोकन किया. मोरहाबादी मैदान में हो रहे एक्सपो उत्सव में इस बार कुल 410 स्टॉल लगे हैं. करीब 2.5 लाख वर्गफीट क्षेत्र में आयोजित हो रहे एक्सपो उत्सव में अलग-अलग कंपनियों और कारोबार से जुड़े स्टॉल लगाए गए हैं. यहां देशभर से स्टॉल धारक पहुंचे हैं जहाँ एक छत के नीचे सभीतरह के सामान ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. खरीददारी के साथ लोगों के मनोरंजन और विभिन तरह के ब्यंजन भी यहां लोगों को मिलेंगे.इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा हमारी पहचान सिर्फ झारखंड नहीं, बल्कि देश दुनिया तक के बाजारों तक पहुंच रही है. मैं समझता हूं इस दिशा में झारखंड आगे बढ़ रहा है. हमारे तसर सिल्क का देश और विदेशों में भी पहचान है जिसकी मांग भी है. आज व्यापार की दुनिया तेजी से बढ़ रही है. ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया में व्यापार की सीमाओं में काफी व्यापक बना दिया है. आज ऑनलाइन खरीदारी के प्रति भी लोगों में रुचि बढ़ी है.रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-
रांची : झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता, सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है. इसलिए उन्होंने लोगों से अपने घर, गांव एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने का आह्वान किया. वे गुरुवार को “स्वच्छता ही सेवा–2026” अभियान के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), द्वारा नामकुम प्रखंड में विशेष स्वच्छता श्रमदान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देना, प्लास्टिक के उपयोग को कम करना, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को जन-अभियान के रूप में आगे बढ़ाना रहा.प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैले के उपयोग का संदेशमंत्री योगेंद्र प्रसाद ने विशेष रूप से एकल-उपयोग प्लास्टिक (Single-Use Plastic)के उपयोग को कम करने तथा इसके स्थान पर कपड़े के थैले को अपनाने पर जोर दिया. कहा कि छोटे-छोटे व्यवहारिक बदलावों के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण को कम किया जा सकता है.“कपड़े का थैला अपनाएं,प्लास्टिक का उपयोग घटाएं”. इसी दौरान आम नागरिकों के बीच कपड़े के थैलों का वितरण किया गया.मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने स्वयं किया स्वच्छता श्रमदानकार्यक्रम के दौरान मंत्री प्रसाद ने स्वयं स्वच्छता श्रमदान में भाग लिया तथा कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की. उनके साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों,कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की.“एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधरोपण स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश“एक पेड़ मां के नाम”के तहत पौधरोपण स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जोड़ते हुए कार्यक्रम में“एक पेड़ मां के नाम”अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया गया. मंत्री योगेंद्र प्रसाद एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा पौधरोपण कर लोगों को हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया. इसके साथ ही गुब्बारे उड़ाकर स्वच्छता एवं जन-जागरूकता के संदेश को प्रतीकात्मक रूप से प्रसारित किया गया. कार्यक्रम में स्वच्छता शपथ,सेल्फी प्वाइंट एवं अन्य जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया गया.पेयजल एवं स्वच्छता सचिव अबु इमरान ने स्वच्छता को निरंतर जन-अभियान के रूप में आगे बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन (SLWM)को प्रभावी बनाने पर जोर दिया.कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ-साथ समुदाय की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है. उन्होंने लोगों से अपने स्तर पर स्वच्छता बनाए रखने,कचरे का उचित प्रबंधन करने तथा प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग को कम करने की अपील की.मिशन निदेशकSBM-Gरंजीता हेम्ब्रम ने दिया जनभागीदारी एवं व्यवहार परिवर्तन का संदेशकार्यक्रम में मिशन निदेशक,स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण),रंजीता हेम्ब्रम ने स्वच्छता ही सेवा अभियान को केवल एक कार्यक्रम न मानकर इसे निरंतर जनभागीदारी एवं व्यवहार परिवर्तन का अभियान बनाने पर जोर दिया.कार्यक्रम में संयुक्त सचिव शशिंद्र बड़ाइक,नामकुम प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), UNICEFकेWASH Expertकुमार प्रेमचंद सहित विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-
रांची: बड़ी खबर झारखंड के रांची से है जहां एसीबी की टीम ने सिल्ली अंचल में पदस्थापित अमीन को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.बताया जा रहा है कि रांची के सिल्ली अंचल में पदस्थापित अमीन को भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता ने जमीन मापी के नाम पर 50 हजार रुपये घूस लेते अंचल से पकड़ा है. अमीन को गिरफ्तार करने के बाद सिल्ली से रांचीACBके कार्यालय लाया गया है. जहां पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा. बाद में न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा भेजा जाएगा.बता दें किACBको शिकायत मिली की सिल्ली अंचल का अमीन विनोद लोहरा जमीन मापी के लिए दो लाख रुपये और चार डिस्मिल जमीन की डिमांड की है. लिखित शिकायत मिलने के बाद टीम ने जाल बिछाया और गुरुवार को उसे 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया.एसीबी की टीम अमीन को पकड़ने के बाद उसे रांची लेकर पहुंची है. यहां कांके रोड स्थित भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते के कार्यालय में रख कर उससे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद मेडिकल जांच और फिर कोर्ट में पेशी की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा. बाद में बिरसा मुंडा केन्द्रीय करा जेल में शिफ्ट किया जाएगा.बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति जमीन नापी के लिए कई दिनों से अंचल कार्यालय का चक्कर काट रहा था. इसी बीच उसकी मुलाकात अमीन से हुई. अमीन ने उसे बताया कि जमीन की मापी हो जाएगी. लेकिन इसके लिए उसे कुछ अदा करना होगा. बात 2 लाख रुपये और 4 डिस्मिल जमीन पर तय हो गई. लेकिन तभी इसकी सूचना लिखित तौर पर एसीबी टीम को दी गई. इसके बाद कार्रवाई करते हुए अमीन को गिरफ्तार कर लिया गया. पहले भी इसी अंचल से अमीन की हो चुकी है गिरफ़्तारी इससे पहले भी सिल्ली अंचल के अमीन को एजेंसी ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. फरवरी 2026 में आमीन गणेश महतो को आठ हजार रुपये घूस लेते पकड़ा गया था. जमीन के मापी के बाद रिपोर्ट और नक्सा के लिए पैसे की डिमांड की थी.रांची से नैयर की रिपोर्ट-
रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पदस्थापित अनुसेवक अंगद महतो के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को शॉल ओढ़ाकर,स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया.इस भावुक क्षणों के बीच अंगद महतो ने मुख्यमंत्री के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के सरल एवं संवेदनशील स्वभाव के कारण सेवाकाल के दौरान हमेशा एक सुगम और आत्मीय माहौल मिला, जिसे वे जीवन भर याद रखेंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे, जिन्होंने अंगद महतो को उनके सुखद भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट--