इस्माइलपुर प्रखंड कार्यालय के सामने हुई वारदात,रंजन मंडल और उनकी पत्नी किरण देवी की मौत;एक आरोपी गिरफ्तार,अन्य की तलाश में जुटी पुलिस
भागलपुर(नवगछिया): नवगछिया के इस्माइलपुर में डबल मर्डर की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस्माइलपुर प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित एक नाश्ते की दुकान में घुसकर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में रंजन मंडल की मौत हो गई। वहीं,गोली की आवाज सुनकर घर की ओर भागीं उनकी पत्नी किरण देवी को भी बदमाशों ने निशाना बना लिया। बाइक सवार अपराधियों ने करीब200मीटर तक उनका पीछा किया और गोली मार दी। घटना में किरण देवी की भी मौके पर ही मौत हो गई।
दुकान में घुसकर की फायरिंग
मिली जानकारी के अनुसार,अपराधियों ने इस्माइलपुर प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित नाश्ते की दुकान में घुसकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से रंजन मंडल की मौत हो गई। गोलीबारी की आवाज सुनकर उनकी पत्नी किरण देवी घर की ओर भागीं,लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने उनका पीछा किया और करीब200मीटर दूर जाकर उन्हें गोली मार दी।
एक आरोपी गिरफ्तार,अन्य की तलाश जारी
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने परिजनों की निशानदेही पर सौरव कुमार नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं,वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस वारदात के पीछे की वजह और अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।
भागलपुर से रवि आर्यन की रिपोर्ट

