पटना: बिहार के छठी से12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए गणित और विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर है. विज्ञान,प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (बीसीएसटी),पटना की ओर से दो प्रतिभा खोज प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा. इनमें श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथेमेटिक्स-2026और सर सीवी रमन टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस-2027शामिल हैं.
24अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन
इन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया24अक्टूबर से शुरू होगी. इच्छुक विद्यार्थी18नवंबर तक नि:शुल्क पंजीकरण करा सकेंगे. अभ्यर्थी22नवंबर तक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे. परीक्षा की संभावित तिथियां24, 25और26नवंबर निर्धारित की गई है. प्रत्येक विद्यार्थी को इन तीन दिनों में से किसी एक दिन परीक्षा देनी होगी.
ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा
परीक्षा बिहार के सभी जिलों में स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों और राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी. प्रत्येक परीक्षा में25वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे. हर सही उत्तर के लिए चार अंक मिलेंगे,जबकि गलत उत्तर देने पर एक अंक काटा जाएगा.
राज्य और जिला स्तर पर मिलेंगे पुरस्कार
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे. राज्य स्तर पर प्रत्येक परीक्षा में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप,मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.
वहीं,जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को पांच हजार रुपये और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को तीन हजार रुपये के साथ मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा. तीसरे से दसवें स्थान तक के विद्यार्थियों को भी जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा.
इच्छुक विद्यार्थीhttps://bcst-test.ucanassess.in/registrationपर आवेदन कर सकते हैं. विस्तृत जानकारी बीसीएसटी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
