Hindi News / छापेमारी करने गई पांच सदस्यीय नारकोटिक्स टीम पर शरारती तत्वों ने किया हमला...

पटना : छापेमारी करने गई पांच सदस्यीय नारकोटिक्स टीम पर शरारती तत्वों ने किया हमला

Edited By:  |
patna patna

रांची:राजधानी पटना से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां छापेमारी करने गई पांच सदस्यीय नारकोटिक्स टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया. पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके में कार्रवाई करने पहुंची टीम पर शरारती तत्वों ने ईंट-पत्थर से हमला किया है. हालात बिगड़ने पर नारकोटिक्सटीम ने बचाव में फायरिंग की तब जाकर मामला काबू में आया. फिलहालइलाके में स्थिति सामान्य है.

इस पूरे घटनाक्रम में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि, दो जवान आंशिक रूप से घायल बताए जा रहे हैं. गिरफ्तार युवक का नाम आकाश धांगर है,इसका पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है.

घटना के बारे में एएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि नारकोटिक्स टीम छापेमारी करने गई थी. तभी कुछ शरारती तत्वों ने विरोध कर हमला करने लगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.