

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026
Live
रांची/नेमरा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन के निधन के बाद उनके पैतृक गांव नेमरा में श्राद्ध कर्म के सभी कार्यक्रम संपन्न कराए गए। सात अक्टूबर को उनके निधन के बाद आयोजित संस्कार भोज में बड़ी संख्या में आम लोगों,जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान योग गुरु बाबा रामदेव और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी शामिल हुए।बाबा रामदेव ने रूपी सोरेन को बताया शक्ति स्वरूपामुख्यमंत्री की दिवंगत माता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने रूपी सोरेन को नमन करते हुए उन्हें शक्ति स्वरूपा बताया। उन्होंने दिवंगत के व्यक्तित्व के प्रति सम्मान व्यक्त किया और शोक-संतप्त सोरेन परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।दरअसल,रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियां पहुंच रही हैं। इसी क्रम में बाबा रामदेव ने भी उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।महुआ माजी बोलीं- माता रूपी सोरेन का योगदान हमेशा याद रहेगाराज्यसभा सांसद महुआ माजी ने रूपी सोरेन को याद करते हुए कहा कि उनकी स्मृतियां हमेशा लोगों के साथ रहेंगी। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ राज्य के निर्माण में माता रूपी सोरेन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके निधन से हुई क्षति को हमेशा महसूस किया जाएगा।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- माता-पिता की कमी कोई पूरी नहीं कर सकताश्राद्ध भोज में शामिल विधानसभा अध्यक्ष ने माता-पिता के जीवन में महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि माता-पिता की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि जीवन में एक समय ऐसा आता है,जब सभी को इस दुनिया से विदा होना पड़ता है,लेकिन माता-पिता का साथ छूट जाने से जीवन में एक ऐसी कमी रह जाती है,जिसे महसूस किया जाता है।कई मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने जताया शोकमुख्यमंत्री की माता के निधन पर संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी,कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की,सांसद सुखदेव भगत और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर समेत कई प्रमुख लोग शामिल रहे।नेमरा में आयोजित संस्कार भोज के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। सभी ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत पूरे शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।रामगढ़ के नेमरा से राहुल कुमार की रिपोर्ट
श्राद्धकर्म में शामिल हुए योग गुरु रामदेव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गाड़ी तक पहुंचकर दी विदाईरांची:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव पहुंचे. इस दौरान उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें शक्ति स्वरूपा बताया. बाबा रामदेव के इस संबोधन के जरिए रूपी सोरेन के व्यक्तित्व और उनके प्रति सम्मान का भाव देखने को मिला.रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबा रामदेवरूपी सोरेन के निधन के बाद उनके श्राद्धकर्म में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां पहुंच रही हैं. इस दौरान बाबा रामदेव ने भी उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को नमन किया और शोकाकुल सोरेन परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. मौके पर रूपी सोरेन को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह शक्ति स्वरूपा थीं.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गाड़ी तक पहुंचकर दी विदाईश्राद्धकर्म के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाबा रामदेव को उनकी गाड़ी तक पहुंचकर विदाई दी. मुख्यमंत्री का यह आत्मीय व्यवहार कार्यक्रम के दौरान खास रहा. मां के निधन के बाद सोरेन परिवार के इस दुख की घड़ी में लगातार लोग पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.रामगढ़ के नेमरा से राहुल की रिपोर्ट
रामगढ़ (नेमरा):झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग नेमरा पहुंच रहे हैं। योग गुरु बाबा रामदेव ने भी श्राद्ध कर्म में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी समेत कई विधायक और मंत्री मौजूद हैं। श्राद्ध कर्म में शामिल होने आए लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।बाबा रामदेव ने श्राद्ध कर्म में की शिरकतमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव ने नेमरा पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। श्राद्ध कर्म में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों की मौजूदगी देखी जा रही है।महुआ माजी समेत कई विधायक और मंत्री पहुंचेरूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म में राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी पहुंचीं। इसके अलावा राज्य के कई विधायक और मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।श्राद्ध कर्म में भोजन के लिए उमड़ रहे लोगश्राद्ध कर्म में शामिल होने पहुंचे लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। भोजन ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। लोगों की भीड़ को देखते हुए बैठने की व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी विधायक अनूप सिंह निभा रहे हैं। वह भोजन करने आ रहे लोगों को व्यवस्थित तरीके से बैठाने और व्यवस्था बनाए रखने में जुटे हैं।नेमरा में जुट रहे लोगमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से नेमरा में चहल-पहल बनी हुई है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों और अन्य लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।रामगढ़ के नेमरा से राहुल की रिपोर्ट
रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी पूजनीय दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तहत समाज की परंपराओं एवं मान्यताओं के अनुरूप रस्में निभाई. मुख्यमंत्री ने रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर प्रतिदिन की भांति अपनी पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन की स्मृति में उन्हें दातून, पानी और भोजन परोसने की समाज की परंपराओं एवं मान्यताओं के अनुरूप रस्में निभाई.सीएम हेमन्त सोरेन ने नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर प्रतिदिन की भांति दिवंगत माता रुपी सोरेन की स्मृति में दातून, पानी और भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म पूरी की. उन्होंने परिवारजनों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन करते हुए आज के आवश्यक संस्कार संपन्न किए. संथाली समाज में प्रचलित इन परंपराओं का परिवार की सांस्कृतिक मान्यताओं में विशेष महत्व है.रामगढ़ के नेमरा से संदीप यादव की रिपोर्ट-
रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में बुधवार को शोक और संवेदनाओं का माहौल रहा. मुख्यमंत्री की पूजनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन जी को श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गजों और प्रशासनिक महकमे के आला अधिकारियों का तांता लगा रहा. गांव पहुंचे सभी गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस अपार दु:ख की घड़ी में अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की. मुलाकात करने वालों में विधायक प्रदीप यादव,विधायक जनार्दन पासवान,विधायक मंगल कालिंदी,पूर्व मंत्री बंधु तिर्की,पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता,पूर्व सांसद घूरन राम,पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो,पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता,पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय,पूर्व विधायक समरी लाल,पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता सहित अन्य गणमान्य शामिल थे.तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी भावभीनी विदाईमुलाकात के दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)और भारतीय पुलिस सेवा (IPS)के अधिकारियों ने दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए. सभी ने नम आंखों से उन्हें नमन करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.इस दु:खद घड़ी में मुख्यमंत्री और उनके पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए पूरा प्रशासनिक और राजनीतिक अमला रामगढ़ स्थित नेमरा में नजर आया.रामगढ़ के नेमरा से संदीप यादव की रिपोर्ट-
रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को उनके पैतृक आवास पर झारखंड के मंत्री योगेंद्र प्रसाद,राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश,रविंद्र कुमार राय,चतरा सांसद काली चरण सिंह,बिहार के दरभंगा के एम.एल.सी सुनील चौधरी,पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता,विधायक डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता,विधायक नागेंद्र महतो,विधायक सुदीप गुड़िया,पूर्व विधायक देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह एवं जानकी यादव,दिनेशानंद गोस्वामी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व आगंतुकों ने मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की. साथ ही मुख्यमंत्री की पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धसुमन अर्पित किया.मुख्यमंत्री ने निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजामुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निरीक्षण कर अपनी पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन के दशकर्म एवं संस्कार भोज की चल रही तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने लगाये जा रहे पंडाल,पार्किंग,बैरिकेडिंग सहित अन्य सुविधाओं की वस्तुस्थिति से अवगत हुए.रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-
रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार सुबह रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर अपनी पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन की स्मृति में उन्हें दातून, पानी और भोजन परोसने की पारंपरिक संस्कार रस्म निभाई. स्थानीय परंपरा के अनुरूप यह संस्कार रस्म दिवंगत व्यक्ति की याद में सुबह और शाम में किया जाता है. मुख्यमंत्री ने परिवारजनों के साथ यह पारिवारिक रस्म स्थानीय परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुरूप निभाई.मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रुपी सोरेन का निधन 7 अक्टूबर 2006 की रात रांची के एक निजी अस्पताल में हुआ था. उन्होंने रात करीब 8-30 बजे अंतिम सांस ली थी. सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें 18 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.रुपी सोरेन का अंतिम संस्कार 8 अक्टूबर 2026 को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में किया गया था. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी मां को मुखाग्नि दी थी. अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और राजनीतिक –सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए थे.रामगढ़ से संदीप यादव की रिपोर्ट-
रामगढ़:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार सुबह रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर परिजनों के साथ स्थानीय परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुरूप अपनी पूजनीय दिवंगत माता रूपी सोरेन के निमित्त भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म निभाई. इस मौके पर उन्होंने पारिवारिक परंपराओं एवं रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अपनी दिवंगत माता की स्मृति से जुड़े पारंपरिक संस्कारों को निभाया.मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पारिवारिक परंपराओं का पालन करते हुए अपनी दिवंगत माता की स्मृति से जुड़े पारंपरिक संस्कारों को निभाया. नेमरा स्थित पैतृक आवास पर स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुरुप कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस दौरान परिवार के सदस्यों ने भी परंपरा के अनुसार रस्म में भाग लिया.मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता रुपी सोरेन का 7 अक्टूबर 2026, बुधवार की रात रांची के निजी अस्पताल में निधन हो गया था. वो झारखंड के पूर्व सीएम और झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी थी.रुपी सोरेन का 8 अक्टूबर , गुरुवार को रामगढ़ के नेमरा गांव में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी मां को मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार के समय परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.रामगढ़ से संदीप यादव की रिपोर्ट-
रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अश्रुपूर्ण नेत्रों से अपनी पूज्यनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन को अंतिम विदाई दी.शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए. रामगढ़ जिले के पैतृक गाँव नेमरा स्थित श्मशान घाट पर रुपी सोरेन का अंतिम संस्कार हुआ. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उन्हें मुखाग्नि दी.सीएम की मां रुपी सोरेन का अंतिम संस्कार रामगढ़ जिला में उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित श्मशान घाट पर हुई. अपनी दिवंगत माता को मुखाग्नि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी. जैसे ही मुखाग्नि दी गई,पूरा गांव और वहां मौजूद हजारों लोगों की आँखें नम हो गई. इस अवसर पर पूरा माहौल अत्यंत गमगीन हो गया. हेमन्त सोरेन की माता दिवंगत रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर का दर्शन और उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए नेमरा गांव में जनसैलाब उमड़ पड़ा. इस दौरान दूर-दराज के क्षेत्रों से आए सैकड़ों ग्रामीण,समर्थकों,राजनीतिक दिग्गजों और प्रशासनिक अधिकारियों ने दिवंगत रूपी सोरेन को अश्रुपूर्ण आँखों से अंतिम विदाई दी. शव यात्रा में शामिल होकर बड़ी संख्या में लोग श्मशान घाट तक गये. माहौल गमगीन था,लेकिन हर एक की अंतिम तमन्ना रूपी सोरेन का अंतिम दर्शन करते हुए उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई देना था. नेमरा गांव का हर एक घर अंतिम विदाई बेला में जहां शामिल था,वहीं रूपी सोरेन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर भी चर्चा कर रहा था. दिवंगत रूपी सोरेन झारखंड आंदोलन के दौर से लेकर आज तक सादगी,त्याग और संघर्ष की प्रतिमूर्ति रही थीं. उन्होंने न केवल अपना परिवारिक दायित्व बखूबी निभाया था,बल्कि पूरे झारखंड समाज के लिए एक अभिभावक की भूमिका भी निभाई थी. उनके निधन से झारखंड ने एक ममतामयी मां और मार्गदर्शक को खो दिया है. इस दुःखद वेला में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं,सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री और उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है.रामगढ़ के नेमरा से संदीप यादव की रिपोर्ट-
रामगढ़ : सुप्रीम कोर्ट के जज एवं झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश जस्टिस चंद्रशेखर ने शनिवार को रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और मां से आशीर्वाद मांगे. मंदिर परिसर में उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया. वहीं पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया.सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस चंद्रशेखर का मां छिन्नमस्तिका मंदिर के वरिष्ठ पुजारी सोनू बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनकी विशेष पूजा-अर्चना कराई. जस्टिस चंद्रशेखर ने मां के दरबार में मत्था टेक कर देश-प्रदेश की सुख-शांति की कामना की. वो मूल रूप से रांची के हैं और 2 जून 2026 से सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में हैं.रामगढ़ से मुकेश कुमार की रिपोर्ट-
रामगढ़:जिले के चुटूपालू घाटी में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस घटना में रामगढ़ हेडक्वार्टर डीएसपी अकरम रजा के परिवार के सदस्य सहित कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. हेडक्वार्टर डीएसपी के परिवार के सदस्यों को रामगढ़ होप अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जबकि अन्य लोग को रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया है.जानकारी अनुसार, एक तेज रफ्तार ब्रेक फेल टेलर ने अचानक कार को चपेटे में ले लिया. हादसे में कार और टेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.वाहन पर सवार सभी लोग अंदर फंसे रहे,जिसे राहगीर एवं स्थानीय लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद निकाला गया. मौके पर रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई और ट्राफिक विधि-व्यवस्था को सुचारू किया गया.
रामगढ़: जिले में एक बार फिर अंधविश्वास के चक्कर में एक घर से तीन लोगों की जान चली गई. भदानी नगर ओपी क्षेत्र के पारगड़ा गांव में झाड़ फूंक के तेज बुखार होने पर तांत्रिक और ओझा-गुणी के चक्कर में आने पर दो भाइयों के साथ मां की जान चली गई. एक साथ तीन लोगों को तेज बुखार आना किसी मौसमी संक्रमण, वायरल फीवर या दूषित पानी से होने वाली बीमारी (जैसे टायफाइड या मलेरिया) का लक्षण हो सकता था,लेकिन परिवार ने विज्ञान और चिकित्सा के बजाय तांत्रिक का सहारा लिया. जिसके बाद एक के बाद एक तीनों की मौत हो गई.जिन बच्चों को समय पर अस्पताल ले जाकर बचाया जा सकता था, उन्हें घरवालों ने तीन दिन तक तंत्र-मंत्र और झाड़ फूंक के सहारे ठीक करने की कोशिश करते रहे. इसका नतीजा बेहद दर्दनाक साबित हुई,दोनों भाईयों की हालत और खराब होती गई और जब वे बेहोश हो गए तो घरवालों ने आनन-फानन में उन्हें रामगढ़ सदर अस्पताल ले गए, लेकिन वे दोनों भाइयों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.दरअसल पारगड़ा गांव के रहने वाले शंकर बेदिया के घर में तीन चार दिन पहले बड़े बेटे 15 वर्षीय रामकिसुन,10 वर्षीय छोटे बेटे साहिल के साथ मां संगीता देवी को एक साथ तेज बुखार हुआ था. तीनों को एक साथ बुखार देखकर परिजनों को लगा कि कोई ऊपरी हवा का चक्कर है. परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय घर में ही एक तांत्रिक को बुलाकर तीन दिन तक ओझा गुणी करते रहे, घर में अगरबत्ती जलते रही तांत्रिक मंत्र पढ़ता रहा. इस बीच तीनों की तबियत सुधार होने के बजाय लगातार बिगड़ती रही, लेकिन किसी ने अस्पताल ले जाने की जहमत नहीं उठाई.दोनों भाइयों की हालत बेकाबू हो गई और वे बिहोश हो गए तो परिजनों ने दोनों भाइयों को लेकर रामगढ़ सदर अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इधर, मां संगीता की भी धड़कन कमजोर पड़ रही थी, जिन्हें फौरन गंभीर हालत में रांची रिम्स ले जाया गया है.जहां गुरुवार को उसकी भी मौत हो गई.इस पूरे घटना की सबसे दुखद पहलू यह है कि पिता शंकर बेदिया आडिशा में है और रोजी रोटी के लिए वहां प्राइवेट नौकरी कर रहे,उन्हें अभी यह ठीक से पता भी नहीं होगा उनका हंसता खेलता परिवार उजड़ गया है.जिन बेटों को पढ़ा लिखाकर बड़ा आदमी बनाना चाहते थे , वे इस दुनिया में नहीं है.इस घटना की जानकारी होने पर पतरातु प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज गुप्ता गांव पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिजनों को न सिर्फ ढांढस बंधाया बल्कि उन्हें सरकारी नियमों के मुताबिक मुआवजा दिलाने की भी बात कही. साथ ही एक साथ तीन लोगों की बीमारी को देखते हुए पीएचईडी विभाग की टीम ने भी गांव का दौरा किया और आस-पास के चापानल के पानी के नमूने लिए है,ताकि यह पता चल सके कि कही पानी दूषित तो नहीं है और संक्रमण की यह वजह तो नहीं है. फिलहाल इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है.ऐसी घटनाएं समाज के हर लोगो को यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि स्वास्थ्य शिविरों और जागरूकता अभियानों को केवल कागजों तक सीमित न रखकर गांवों के अंतिम छोर तक प्रभावी ढंग से कैसे पहुंचाया जाए,ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को इस तरह का अंधकार न देखना पड़े.
रामगढ़:जिले के भुरकुंडा भदानी नगर क्षेत्र के पाली पंचायत के सुद्दी पार गड़ा गांव मलेरिया से दो बच्चों की मौत हो गई है. दोनों सगे भाई थे जिनकी मौत हुई है. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. मामले पर सिविल सर्जनडॉक्टर अनिल कुमार से मिडिया द्वारा बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले का जांच पड़ताल जारी है. रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो पाएगा.मृतक बच्चों की बहन ने बताया कि एक सप्ताह पहले किशून बीमार था तो उसे भुरकुंडा में किसी डाक्टर से दिखाया गया. जांच में मलेरिया और टाइफड निकला. ठीक तीन दिन बाद उसके छोटे भाई की भी तबियत ख़राब हो गई जिसके बाद उसे भी इलाज के लिए भुरकुंडा में खून जांच करवाया तो उसे भी मलेरिया और टाइफड निकला. इसके बाद बुधवार दोपहर को किशून,साहिल और मां संगीता देवी की ज्यादा तबियत बिगड़ी गई. जहां किशनू की मौत हो गई. गांव वालों ने साहिल और मां संगीता देवी को रामगढ़ ले जाने लगे तभी रास्ते में ही साहिल की भी मौत हो गई. वहीं,मां संगीता देवी को रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया.जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया.बताया जाता है दोनों भाई राजकीय उच्चक्रमित मध्य विद्यालय लपगा में पढ़ते थे. साहिल 5 वीं और किशून 9 वीं क्लास का छात्र था.घटना की जानकारी मिलते ही पतरातु के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज गुप्ता और प्रखंड चिकित्सा विभाग के लोग पहुंचे. वहीं, मनोज गुप्ता ने गांव में जांच शिविर लगवाया जहां पुरे गांव के लोगों का जांच किया गया.बीडीओ मनोज गुप्ता ने सरकारी लाभ दिलाने का बरोसा दिलाया है. मृतक के पिता शंकर बेदिया उड़ीसा में किसी फैक्ट्री में काम करता है घटना की सूचना मिलते ही गांव पहुंचे. जहां दोनों बेटों की मौत का ग़हरा सदमा ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया.
रामगढ़:व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है. रामगढ़ एसपी को बंगला भाषा में धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस महकमा हाई अलर्ट पर है. बुधवार सुबह से कोर्ट परिसर में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया और सुरक्षा व्यवस्था पहले से कई गुना बढ़ा दी गई है.न्यायालय आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच जारीधमकी की सूचना मिलते ही डॉग स्क्वायड, मेटल डिटेक्टर और अन्य सुरक्षा उपकरणों के साथ कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ली गई. कोर्ट भवन के सभी कक्ष, रिकॉर्ड रूम, पार्किंग, गलियारे, प्रवेश और निकास द्वार समेत हर संवेदनशील स्थान की बारीकी से जांच की गई. न्यायालय आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है और पूरे परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है.पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान में जुटीपूरे सर्च अभियान का नेतृत्व रामगढ़ एसडीपीओ आलोक रंजन कर रहे हैं. पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर जांच में जुट गई है. हालांकि,अब तक किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है. अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जांच पूरी होने तक सतर्कता जारी रहेगी.
रामगढ़:जिले के चुटूपालू घाटी में एक कोयला लदा ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.हादसे के बाद सड़क पर कोयला और एल्वेस्टस शीट बिखर गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा.जानकारी के अनुसार, ट्रेलर (CG 04 NJ 5895) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से कोयला लेकर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया रघुनाथपुर की ओर जा रहा था. घाटी के मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.घटना स्थल पर बिखरे एल्वेस्टस शीट से जुड़े वाहन का नंबर RJ 05 GB 4882 बताया जा रहा है.ड्राइवर ने बताई पूरी घटनाड्राइवर राम प्रवेश यादव ने बताया कि हम लोग बिलासपुर से कोयला लेकर जा रहे थे. घाटी क्षेत्र में पहले से एक दुर्घटना हुई थी, जिसमें एल्वेस्टस शीट लदा वाहन दुर्घटनाग्रस्त था. इसी कारण वन-वे किया गया था और उसी से वाहनों का आवागमन हो रहा था. जब हम वन-वे में आ रहे थे, उसी दौरान ब्रेक फेल हो गया, जिससे आगे चल रहे वाहन से टक्कर हो गई. हालांकि अगला वाहन वहां से निकल गया. इस घटना में किसी के जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई है, मुझे हल्की-फुल्की चोट आई है, बाकी सब ठीक है.कोई जनहानि नहीं,यातायात रहा प्रभावितगनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है. हालांकि सड़क पर सामान बिखर जाने के कारण कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही.जेसीबी और क्रेन की मदद से हटाया गया मलबामौके पर जेसीबी की मदद से सड़क पर बिखरे एल्वेस्टस शीट को किनारे किया गया, वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से सड़क से हटाकर साइड किया गया, ताकि रास्ता जल्द सामान्य हो सके.पुलिस-प्रशासन मौके पर मौजूदघटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और यातायात को धीरे-धीरे सामान्य करने का प्रयास जारी है.
रामगढ़: जिले के पतरातू प्रखंड के लबगा में विस्थापितों की वर्षों पुरानी समस्याओं और जनसरोकारों को लेकर आयोजित जन संवाद महाभियान में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के.राजू, झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर,पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने विस्थापित परिवारों से सीधा संवाद किया. इस दौरान पतरातू में स्थापित पीवीयूएनएल (PVUNL) के छाई डैम क्षेत्र सहित विभिन्न प्रभावित इलाकों के लोगों ने अपनी समस्याएं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं.इस दौरान विस्थापितों ने नियमानुसार भूमि अधिग्रहण, समय पर उचित मुआवजा, सम्मानजनक एवं सुव्यवस्थित पुनर्वास, स्थानीय युवाओं को रोजगार, श्रम शोषण से मुक्ति, बढ़ते जल एवं वायु प्रदूषण,जर्जर सड़कों से हो रही दुर्घटनाओं, बिजली-पानी संकट और कंपनियों द्वारा सीएसआर फंड के कथित दुरुपयोग जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया.
रामगढ़:जिले के पतरातु बलकूदरा छाई डैम स्थित एनटीपीसी के बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है. एक आदिवासी परिवार के मकान को एनटीपीसी द्वारा ध्वस्त करने पर ग्रामीणों का गुस्सा गुरूवार को फूट पड़ा. बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरीके और हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध जताया.जानकारी के अनुसार,विधायक रोशन लाल चौधरी ने एनटीपीसी को बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए अनापत्ति दिए जाने के बाद स्थानीय रैयत के एक घर को एनटीपीसी द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था.इस कार्रवाई से नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने पूर्व जिला परिषद झरी मुंडा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रभावित परिवार के हितों की अनदेखी करते हुए यह कदम उठाया गया है. जिसके विरोध में ग्रामीणों ने वर्तमान विधायक रोशन लाल चौधरी और सांसद मनीष जयवाल का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया.प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा और न्याय दिया जाए. साथ ही भविष्य में किसी भी विस्थापन या निर्माण कार्य से पहले स्थानीय लोगों की सहमति और अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित किया जाए. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन तेज करने पर बाध्य होंगे.
रामगढ़:जिले के भदानीनगर बनगड्ढा स्थित फोर लेन पर सड़क किनारे दो युवकों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक युवक की पहचान सौंदा डी जयनगर अमरजीत भुंईया दूसरा सोनू कुमार रूप में हुई है. लोग इसे संदेहास्पद मौत के रूप में देख रहे हैं, लोगों का कहना है कि अगर सड़क हादसा हुआ है तो घटनास्थल पर बाइक जरूर बरामद मौजूद रहती. लोग संदेहास्पद मौत की आशंका जता रहे हैं.इधर, घटना की सूचना पर भदानी नगर थाना प्रभारी अख्तर अली पुलिस दल बल के साथ पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गए है. सुबह-सुबह गांव के लोगों को सड़क किनारे शव पर नजर पड़ी थी.
रामगढ़: जिले के कुज्जू थाना क्षेत्र स्थित और अरगड्डा में शनिवार सुबह अवैध कोयला खनन के दौरान दम घुटने से 4 युवकों की मौत हो गई थी. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को मृतकों के घर जाकर परिजनों से मुलाकात किया और पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया.बता दें कि रामगढ़ के कुज्जू थाना क्षेत्र के अरगड्डा भूमिगत खदान के पास शनिवार को कोयले के अवैध खनन के दौरान दम घुटने से 4 युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद नई सराय माइंस रेस्क्यू टीम ने सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चारों युवकों को निकाला. इसके बाद सभी को अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.राजीव मोहन श्रीवास्तव की रिपोर्ट-