रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा : DSP अकरम रजा के परिवार समेत कई घायल,ब्रेक फेल टेलर ने कार में मारी टक्कर
Edited By:
|
Updated :06 Sep, 2026, 01:21 PM(IST)
रामगढ़:जिले के चुटूपालू घाटी में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस घटना में रामगढ़ हेडक्वार्टर डीएसपी अकरम रजा के परिवार के सदस्य सहित कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. हेडक्वार्टर डीएसपी के परिवार के सदस्यों को रामगढ़ होप अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जबकि अन्य लोग को रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
जानकारी अनुसार, एक तेज रफ्तार ब्रेक फेल टेलर ने अचानक कार को चपेटे में ले लिया. हादसे में कार और टेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.वाहन पर सवार सभी लोग अंदर फंसे रहे,जिसे राहगीर एवं स्थानीय लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद निकाला गया. मौके पर रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई और ट्राफिक विधि-व्यवस्था को सुचारू किया गया.





