रामगढ़ : सुप्रीम कोर्ट के जज एवं झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश जस्टिस चंद्रशेखर ने शनिवार को रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और मां से आशीर्वाद मांगे. मंदिर परिसर में उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया. वहीं पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया.
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस चंद्रशेखर का मां छिन्नमस्तिका मंदिर के वरिष्ठ पुजारी सोनू बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनकी विशेष पूजा-अर्चना कराई. जस्टिस चंद्रशेखर ने मां के दरबार में मत्था टेक कर देश-प्रदेश की सुख-शांति की कामना की. वो मूल रूप से रांची के हैं और 2 जून 2026 से सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में हैं.
रामगढ़ से मुकेश कुमार की रिपोर्ट-
