रामगढ़ माइंस हादसा : बाबूलाल मरांडी ने मृतकों के परिजनों से की मुलाकात, अवैध खनन में 4 युवकों की हुई थी मौत
Edited By:
|
Updated :14 Jun, 2026, 06:13 PM(IST)
रामगढ़: जिले के कुज्जू थाना क्षेत्र स्थित और अरगड्डा में शनिवार सुबह अवैध कोयला खनन के दौरान दम घुटने से 4 युवकों की मौत हो गई थी. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को मृतकों के घर जाकर परिजनों से मुलाकात किया और पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया.
बता दें कि रामगढ़ के कुज्जू थाना क्षेत्र के अरगड्डा भूमिगत खदान के पास शनिवार को कोयले के अवैध खनन के दौरान दम घुटने से 4 युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद नई सराय माइंस रेस्क्यू टीम ने सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चारों युवकों को निकाला. इसके बाद सभी को अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
राजीव मोहन श्रीवास्तव की रिपोर्ट-





