श्राद्धकर्म में शामिल हुए योग गुरु रामदेव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गाड़ी तक पहुंचकर दी विदाई
रांची:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव पहुंचे. इस दौरान उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें शक्ति स्वरूपा बताया. बाबा रामदेव के इस संबोधन के जरिए रूपी सोरेन के व्यक्तित्व और उनके प्रति सम्मान का भाव देखने को मिला.
रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबा रामदेव
रूपी सोरेन के निधन के बाद उनके श्राद्धकर्म में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां पहुंच रही हैं. इस दौरान बाबा रामदेव ने भी उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को नमन किया और शोकाकुल सोरेन परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. मौके पर रूपी सोरेन को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह शक्ति स्वरूपा थीं.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गाड़ी तक पहुंचकर दी विदाई
श्राद्धकर्म के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाबा रामदेव को उनकी गाड़ी तक पहुंचकर विदाई दी. मुख्यमंत्री का यह आत्मीय व्यवहार कार्यक्रम के दौरान खास रहा. मां के निधन के बाद सोरेन परिवार के इस दुख की घड़ी में लगातार लोग पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
रामगढ़ के नेमरा से राहुल की रिपोर्ट

