

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
Live
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक की हत्या के बाद दो गांवों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। शनिवार शाम बाइक से जाने के दौरान साइड लेने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हुई,जिसमें महमदपुर खाजे निवासी नवनीत की मौत हो गई। घटना के बाद महमदपुर खाजे और प्रतापपुर गांव के लोगों के बीच तनाव बढ़ गया। आरोप है कि आक्रोशित लोगों ने दूसरे पक्ष के कई घरों में आग लगा दी। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर कैंप कर रही है। पुलिस के अनुसार,हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।साइड लेने के विवाद में मारपीट,युवक की मौतजानकारी के अनुसार, शनिवार शाम बाइक से आने-जाने के दौरान साइड लेने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस घटना में महमदपुर खाजे निवासी नवनीत की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश बढ़ गया। इसके बाद महमदपुर खाजे और प्रतापपुर गांव के दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।हत्या के बाद कई घरों में आग लगाने का आरोपयुवक की मौत के बाद भड़के आक्रोश के बीच आरोप लगाया गया कि कुछ लोगों ने आरोपी पक्ष के कई घरों में आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, आगजनी में कितने घर प्रभावित हुए और कितने लोगों को नुकसान पहुंचा, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारीघटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। तनाव को देखते हुए ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी, एसडीपीओ सरैया और एसडीएम समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे। दोनों गांवों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस स्थिति पर लगातार नजर रख रही है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तारग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है। हत्या की घटना में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की प्राथमिकता इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखना और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच करना है।दोनों गांवों में पुलिस की निगरानीयुवक की हत्या के बाद उत्पन्न तनाव को देखते हुए पुलिस दोनों गांवों में कैंप कर रही है। प्रशासन की ओर से हालात पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।मुजफ्फरपुर से रवि रंजन कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर : शारदीय नवरात्र में चारों तरफ भक्तिमय माहौल है. मां दुर्गा की मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ रही है. मुजफ्फरपुर के कटरा स्थित मां चामुंडा मंदिर में भी रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं.जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर बागमती नदी के किनारे स्थित इस मंदिर को लेकर कई पौराणिक मान्यताएं प्रचलित हैं. मान्यता है कि यहां माता सती का स्कंध यानी कंधा गिरा था. वहीं,पौराणिक कथाओं के अनुसार,मां चामुंडा राजा जनक के भाई कुशध्वज की कुलदेवी थी. कहा जाता है कि माता ने चंड-मुंड नामक राक्षसों का वध किया था. मंदिर के आसपास दानव वन से जुड़ी मान्यताएं भी प्रचलित हैं.इस मंदिर में कई प्रमुख हस्तियां भी पूजा-अर्चना कर चुकी हैं. मंदिर प्रबंधन के अनुसार,पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर यहां दर्शन के लिए पहुंचे थे. वहीं,वर्ष 2010 में सीपी राधाकृष्णन ने सांसद रहते हुए मां चामुंडा की पूजा की थी. वर्ष 2025 में उपराष्ट्रपति बनने के बाद बिहार दौरे के दौरान उनके यहां पहुंचकर पूजा करने की भी जानकारी दी गई है.मंदिर न्यास समिति के सचिव सुरेश प्रसाद साह के मुताबिक,सामान्य दिनों में भी दूर-दराज से सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं,जबकि नवरात्र के दौरान भक्तों की संख्या बढ़कर हजारों में पहुंच जाती है.मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट-
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे. उन्होंने मोतीपुर के महवल स्थित बियाडा औद्योगिक क्षेत्र में 140.95 करोड़ रुपये की लागत से बने मेगा लेदर, फुटवियर एवं एक्सेसरीज पार्क का उद्घाटन किया. इसके साथ ही करीब 15.94 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कॉमन फैसिलिटी सेंटर यानी CFC का भी उद्घाटन किया गया. इस सेंटर से छोटे और मझोले उद्यमियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और MSME क्षेत्र को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, मंत्री केदार गुप्ता, मंत्री रमा निषाद समेत स्थानीय सांसद, विधायक और बिहार सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. उद्योग विभाग और बियाडा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लेदर पार्क के मुख्य द्वार पर फीता काटकर उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने परिसर में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक सौंपे और भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा भी वितरित किया. मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से बातचीत की और उनके स्टॉल का निरीक्षण कर उनके कार्यों की जानकारी ली.मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से पहुंचने की सूचना पर कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. मुख्यमंत्री के काफिले को देखकर लोग उत्साहित नजर आए. भीड़ के उत्साह को देखते हुए मुख्यमंत्री अपने कारकेड से उतर गए और पैदल चलते हुए लोगों का अभिवादन करते हुए उद्घाटन स्थल तक पहुंचे.महवल में स्थापित इस मेगा लेदर पार्क में चमड़े से बैग, जूते और अन्य उत्पादों का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं. इस परियोजना से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ करीब2100लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है. अब देखना होगा कि इस परियोजना के शुरू होने से स्थानीय युवाओं और छोटे उद्यमियों को कितना लाभ मिलता है.मुजफ्फरपुर से संवाददाता रविरंजन कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर : जिले के मोतीपुर स्थित महवल बियाडा औद्योगिक क्षेत्र में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई है. इसी क्रम में बिहार सरकार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मेगा फुटवियर एंड एक्सेसरीज लेदर पार्क का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि लेदर पार्क के माध्यम से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों यानी MSME को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही, बिहार के लेदर उद्योग को मजबूत करने और निर्यात के जरिए कारोबार को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.मंत्री ने बताया कि इस लेदर पार्क में करीब8करोड़ रुपये की लागत से कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित किया गया है,जहां विश्वस्तरीय मशीनें लगाई गई है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि छोटे-छोटे उद्यमी भी इन आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल कर अपने उत्पाद तैयार कर सकेंगे. इससे छोटे कारोबारियों को आधुनिक तकनीक का लाभ मिलेगा और लेदर उद्योग के विकास को नई गति मिलेगी.मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट-
मुजफ्फरपुर :बिहार के मुजफ्फरपुर में बेटे की हत्या के मामले में अब उसके माता-पिता के खिलाफ ही कोर्ट ने जमानतीय वारंट जारी कर दिया है.मामला अहियापुर थाना क्षेत्र का है,जहां फरवरी2024में विशाल पांडेय की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद उसका शव बोरे में बंद कर सुनसान जगह पर फेंक दिया गया था.इस मामले में विशाल के पिता राजेश पांडेय ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जबकि उसकी मां रंजू देवी मामले में अहम गवाह हैं. कोर्ट में गवाही के लिए बुलाए जाने के बावजूद उपस्थित नहीं होने पर अदालत ने दोनों के खिलाफ जमानतीय वारंट जारी किया है. इनके अलावा बखरी निवासी सुधा देवी के खिलाफ भी वारंट जारी हुआ है.कोर्ट ने पुलिस को तीनों गवाहों को21नवंबर तक न्यायालय में पेश कराने का आदेश दिया है. एसएसपी के माध्यम से वारंट अहियापुर थाने को भेजा गया है. अब पुलिस की जिम्मेदारी है कि तीनों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कोर्ट के सामने पेश करे.बताया जाता है कि विशाल पांडेय18फरवरी2024की शाम घर से सब्जी लाने की बात कहकर निकला था. परिवार के मुताबिक,उसे एक अज्ञात नंबर से बार-बार फोन कर घर से बाहर बुलाया गया था. अगले दिन19फरवरी की सुबह एसकेएमसीएच के पीछे शहबाजपुर सलेम गांव में उसका शव बोरे में बंद मिला था.हत्या के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी और मामले में स्पीडी ट्रायल की मांग को लेकर परिवार और स्थानीय लोगों ने आंदोलन भी किया था. पूर्व मंत्री अजीत कुमार,पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने तत्कालीन एसएसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी.अब गवाहों की गैरहाजिरी पर कोर्ट की सख्ती के बाद इस पुराने हत्याकांड की न्यायिक प्रक्रिया एक बार फिर चर्चा में आ गई है.संजय कुमार की रिपोर्ट-
मुजफ्फरपुर में रामदयालुनगर रेलखंड स्थित समपार संख्या-07 स्पेशल यानी रामदयालु रेलवे गुमटी तीन रातों के लिए बंद रहेगी। रेलपथ की मरम्मत, स्लीपर बदलने और ओवरहालिंग के कार्य के कारण यहां सड़क यातायात पर रोक लगाई गई है।रेल प्रशासन के अनुसार 30 सितंबर से 1 अक्टूबर, 1 से 2 अक्टूबर और 2 से 3 अक्टूबर की रात रामदयालु गुमटी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान रामदयालु की ओर से शहर में आने-जाने वाले वाहनों को दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करना होगा।वाहन चालक इस अवधि में खबड़ा रेल फाटक, मझौलिया रेल फाटक और गोबरसही रेल फाटक के रास्ते शहर में प्रवेश या बाहर निकल सकेंगे। रात के समय इन वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना है, इसलिए लोगों को यात्रा से पहले अपने मार्ग की योजना बनाने की सलाह दी गई है।रेल प्रशासन के मुताबिक समपार संख्या-07 पर रेलपथ की मरम्मत और स्लीपर बदलने का काम सुरक्षा के लिहाज से जरूरी है। काम के दौरान समपार संख्या-06 स्पेशल को भी आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग के तौर पर तैयार रखा जाएगा।गुमटी बंद रहने के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी और सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती का अनुरोध किया गया है। प्रशासन की ओर से वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे रात में रामदयालु, भगवानपुर और आसपास के क्षेत्रों से आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।इस व्यवस्था से रात के समय रामदयालु गुमटी के आसपास यातायात प्रभावित रहेगा।बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर:जिले के पताही हवाई अड्डे से छोटे विमानों की सेवा शुरू करने की दिशा में निर्माण कार्य तेज हो गया है। एयरपोर्ट परिसर में टर्मिनल भवन और चहारदीवारी का निर्माण शुरू कर दिया गया है। कानपुर की एजेंसी ने टर्मिनल भवन के लिए पाइलिंग और पिलर निर्माण का काम शुरू किया है। निर्माण सामग्री भी मौके पर पहुंचा दी गई है। रनवे की मरम्मत का काम भी जारी है।पहले चरण में एयरपोर्ट के विकास पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यहां टैक्सी-वे, पार्किंग वे, एटीसी टावर, ऑपरेशन भवन और फायर स्टेशन समेत कई जरूरी सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही प्रशिक्षण उड्डयन केंद्र खोलने की भी योजना है। रनवे, टैक्सी-वे, एप्रन और अन्य एयरसाइड निर्माण कार्यों पर करीब 43 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की बात कही गई है।यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक प्री-फैब्रिकेटेड स्टील स्ट्रक्चर वाला टर्मिनल भवन बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा को देखते हुए एयरपोर्ट परिसर की चारों तरफ से घेराबंदी कर दी गई है और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।वर्तमान में पताही एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 1050 मीटर है। इसे करीब 150 मीटर बढ़ाकर लगभग 1200 मीटर किए जाने की संभावना है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने इसका सर्वे कर नक्शा तैयार किया है। 19 सीटर विमान सेवा के लिए यह रनवे पर्याप्त बताया गया है। एयरपोर्ट का विकास केंद्र की उड़ान योजना के तहत क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर: बिहार में जाली नोटों के कारोबार के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। बिहार STF और मुजफ्फरपुर जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोतीपुर थाना क्षेत्र से जाली नोटों की तस्करी में शामिल अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 71 हजार 200 रुपये मूल्य के जाली भारतीय नोट यानी FICN, बच्चों के मनोरंजन के लिए इस्तेमाल होने वाले बड़ी संख्या में नकली नोट, एक चार पहिया वाहन और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 27 सितंबर 2026 को मोतीपुर थाना क्षेत्र में विशेष अभियान के दौरान की गई। STF को सूचना मिली थी कि जाली नोटों की एक बड़ी खेप की डिलीवरी होने वाली है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. साबिर, सुरेश राय, कृष्णा पटेल, राहुल सिंह, साधु साहनी और बीरेन्द्र पासवान के रूप में हुई है।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 71 हजार 200 रुपये मूल्य के जाली भारतीय नोट बरामद किए गए। इसके अलावा बच्चों के खेलने वाले नकली नोट भी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद मनोरंजन बैंक के नोटों में 500 रुपये के 1,311 नोट, 200 रुपये के 1,184 नोट और 100 रुपये के 1,153 नोट शामिल हैं। इनकी कुल अंकित राशि 1 लाख 7 हजार 600 रुपये बताई गई है।पुलिस ने एक चार पहिया वाहन और छह मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जाली नोटों की खेप आरोपियों तक कहां से पहुंची और इस नेटवर्क का कनेक्शन दूसरे जिलों, राज्यों या सीमा पार किसी नेटवर्क से है या नहीं।
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक महिला को ब्लैकमेल करने,शारीरिक शोषण का प्रयास करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है. यह घटना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.जानकारी के अनुसार,आरोपी संजीव पटेल ने लगभग तीन साल पहले महिला का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था. इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल कर रहा था और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था. जब महिला ने आरोपी से संपर्क बंद कर दिया,तो उसने उसके फोटो और वीडियो मोहल्ले में दिखाकर उसे बदनाम करने की कोशिश की.आरोप है कि मंगलवार को आरोपी जबरन महिला के घर में घुस गया और उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा. जब महिला के पति ने विरोध किया,तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की और उनका गला दबाने का प्रयास किया. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे,जिसके बाद पति-पत्नी की जान बची. घटना के दौरान महिला के गले से सोने का ढोलना गायब होने का भी आरोप है.इसके अलावा,पुलिस के पास शिकायत करने पर आरोपी के भाई संतोष पटेल पर पति-पत्नी को जान से मारने और उनके बच्चे का अपहरण करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट-
मुजफ्फरपुर: बड़ी खबरमुजफ्फरपुर से है जहां पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए महज 24 घंटे के अंदर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला कांटी थाना क्षेत्र के सब्जी बाजार का है,जहां मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया था.मामले में पीड़ित राजीव कुमार पांडेय ने कांटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की. इस दौरान बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. वहीं,आसूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरैया से 4 आरोपियों को पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है.मामले की जानकारी देते हुएSDPOसुचित्रा कुमारी ने बताया कि चारों आरोपियों की गिरफ्तारी सरैया से की गई है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट--
मुजफ्फरपुर: जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के बखरा रतनपुरा स्थित बुनियादी विद्यालय में चोरों ने मंगलवार रात चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने स्कूल के कार्यालय का ताला तोड़कर मध्याह्न भोजन बनाने वाले बर्तन, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और डायल112की टीम को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की. वहीं, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीता देवी और स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्यामलाल कुमार ने घटना पर नाराजगी जताई.प्रधानाध्यापिका ने बताया कि जब वह स्कूल पहुंचीं तो कार्यालय का ताला टूटा हुआ था. जांच करने पर पता चला कि बच्चों के मध्याह्न भोजन बनाने वाले बर्तन, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामानों की चोरी हुई है.वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने कहा कि विद्यालय में चोरी की घटना बेहद दुखद और शर्मनाक है. इस विद्यालय में आसपास के बच्चे पढ़ते हैं. ऐसी घटना से विद्यालय की व्यवस्था प्रभावित होती है. पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए.मुजफ्फरपुर सेरविरंजन कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर:एसकेएमसीएच अस्पताल से एक युवती को बहला-फुसलाकर अगवा करने और मोतिहारी ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक सोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने युवती को उसके पिता के ससुराल की ओर से आने की बात कहकर भरोसे में लिया और कुछ पैसे देने का झांसा भी दिया। इसके बाद वह युवती को अपने साथ मोतिहारी ले गया।जानकारी के मुताबिक,युवती 19 सितंबर को एसकेएमसीएच परिसर से गायब हुई थी। अगले दिन उसके पिता ने एसकेएमसीएच ओपी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक युवक युवती को अपने साथ ले जाता दिखाई दिया। इसके बाद मुजफ्फरपुर एसएसपी के निर्देश पर जांच टीम गठित की गई।पुलिस ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद टीम ने मोतिहारी के छतरौनी थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर युवती को बरामद किया। पुलिस का आरोप है कि आरोपी ने युवती को किराये के कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।पुलिस के मुताबिक,आरोपी टीबी के इलाज के लिए एसकेएमसीएच आया था और अस्पताल में भर्ती था। इसी दौरान उसकी युवती से पहचान हुई। पीड़िता सीतामढ़ी जिले की रहने वाली बताई जा रही है।बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार गुरुवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे जहां उन्होंनेSKMCHऔर होमी भाभा कैंसर अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार नेSKMCHमे30बेड के आईसीयू और होमी भाभा कैंसर अस्पताल में12बेड के नए आईसीयू का उद्घाटन किया. इसके अलावा विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा वहीं स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव सहित तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहे.मीडिया कर्मियों से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि आने वाले समय में कैंसर अस्पताल मुजफ्फरपुर को और विकसित किया जाएगा ताकि कोई रेफर अगर होता है तो उन्हें रेफर होने की जरूरत ना पड़े . इसके अलावे फिलहाल150बेड की व्यवस्था है जिसे बढ़ाया जाएगा. ज्यादा साथ ही साथ कहा कि बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा.रविरंजन कुमार की रिपोर्ट-
मुजफ्फरपुर: बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में परीक्षा परिणामों में बड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद पिछले सात वर्षों के रिजल्ट की जांच होगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने वर्ष 2019 से 2026 तक स्नातक परीक्षा में पास हुए हजारों छात्रों के परिणामों की जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित की है.कमेटी की अध्यक्षता एक सेवानिवृत्त जज करेंगे. इसमें दूसरे विश्वविद्यालयों के दो शिक्षक,विश्वविद्यालय के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं. कमेटी यह जांच करेगी कि कितने ऐसे छात्र हैं, जो पार्ट-वन और पार्ट-टू में फेल या अनुत्तीर्ण थे,लेकिन इसके बावजूद उन्हें पार्ट-थ्री की परीक्षा में शामिल होने का मौका मिला और वे अंतिम वर्ष में पास हो गए.विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा के अनुसार,जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. रिपोर्ट को परीक्षा बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा और इसकी जानकारी लोकभवन को भी दी जाएगी. कमेटी की बैठक जल्द होने की संभावना है.बताया गया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेजों को पहले ही निर्देश दिया था कि केवल उन्हीं छात्रों का परीक्षा फॉर्म भरवाया जाए, जिनका पार्ट-वन और पार्ट-टू क्लीयर है. इसके बावजूद कई कॉलेजों में नियमों के विपरीत छात्रों के फॉर्म भरवाए गए.विश्वविद्यालय स्तर पर भी रिकॉर्ड की जांच नहीं हुई और ऐसे छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए. इसके बाद उन्होंने पार्ट-थ्री की परीक्षा दे दी.अब सात वर्षों के परिणामों की जांच से यह स्पष्ट होगा कि इस तरह के कितने मामले हुए और इसमें कॉलेजों तथा विश्वविद्यालय स्तर पर किसकी लापरवाही रही. मामले में जांच रिपोर्ट के बाद जिम्मेदारी तय होने और कार्रवाई की संभावना है.बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद बिहार के कई जिलों में हाई अलर्ट है. नेपाल से आने वाली नारायणी नदी, जो बिहार में गंडक के नाम से जानी जाती है, उसके जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को लेकर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है. मुजफ्फरपुर के सरैया, पारू और साहेबगंज इलाके गंडक नदी से बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील माने जाते हैं.हालांकि नेपाल में भयावह स्थिति के बावजूद फिलहाल मुजफ्फरपुर में गंडक नदी की स्थिति सामान्य बनी हुई है. सरैया के रतनपुर डीही में बांध पर प्रशासनिक पदाधिकारी की तैनाती की गई है और स्थानीय लोग भी लगातार निगरानी कर रहे हैं.मौके पर मौजूद अधिकारियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक फिलहाल घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है. नदी का जलस्तर पहले की तुलना में करीब छह इंच नीचे गया है. हालांकि बराज से पानी छोड़े जाने को देखते हुए प्रशासन पूरी एहतियात बरत रहा है और तटबंधों की लगातार निगरानी की जा रही है.नेपाल में आई बाढ़ के बाद गंडक नदी के जलस्तर को लेकर प्रशासन की नजर लगातार बनी हुई है. रतनपुर डीही में बांध पर अधिकारियों की तैनाती के साथ स्थानीय लोगों को भी सतर्क रहने को कहा गया है. फिलहाल नदी का जलस्तर नियंत्रण में है और किसी तरह के खतरे की स्थिति सामने नहीं आई है. बावजूद इसके बराज से छोड़े जा रहे पानी को देखते हुए प्रशासन किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.संवाददाता रविरंजन कुमार की रिपोर्ट-
मुजफ्फरपुर:मोतीपुर थाना क्षेत्र के बथना गांव निवासी एक युवक की गुजरात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान देवेंद्र साहनी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि देवेंद्र कुछ दिन पहले ही मजदूरी करने के लिए गुजरात के साबरमती गए थे.परिजनों के अनुसार,साबरमती रेलवे स्टेशन के पास बिजली के खंभे में फंदे से उनका शव लटका हुआ मिला.घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि, परिवार के लोगों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है.परिजनों का आरोप है कि गांव के ही ठेकेदार कुंदन और चंचल भगत देवेंद्र को मजदूरी कराने के लिए गुजरात लेकर गए थे. आरोप है कि एडवांस के पैसे को लेकर देवेंद्र पर दबाव बनाया जा रहा था. इसी विवाद में परिजनों ने दोनों पर हत्या की आशंका जताई हैदेवेंद्र का शव जब गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई. मृतक अपने पीछे छोटे-छोटे बच्चों समेत परिवार को छोड़ गए हैं. घटना के बाद परिवार के सामने अब बच्चों के भरण-पोषण की भी बड़ी चिंता खड़ी हो गई है. परिजन मामले की निष्पक्ष जांच कर मौत की असली वजह सामने लाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
मुजफ्फरपुर: बिहार केमुजफ्फरपुर में बुधवार को चलतीXUV500 कार में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई. घटना मुशहरी थाना क्षेत्र में नरौली चौक के पास की बताई जा रही है. कार में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे और सभी सुरक्षित बच गए.जानकारी के अनुसार,परिवार के लोग कार से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा. चालक को जैसे ही आग लगने का आभास हुआ,उसने तत्काल कार को सड़क किनारे रोक दिया. इसके बाद कार में सवार सभी छह लोग आनन-फानन में वाहन से बाहर निकल गए. कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया.आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखतेXUV500 धू-धूकर जलने लगी. सड़क पर मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया गया.बताया जा रहा है कि घटना में कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि,राहत की बात यह रही कि चालक की सूझबूझ और समय रहते सभी लोगों के वाहन से बाहर निकल जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया. कार में सवार परिवार के सभी छह लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं.फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारण का पता नहीं चल सका है. प्रारंभिक तौर पर वाहन में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा. पुलिस और संबंधित अधिकारियों द्वारा घटना की जानकारी जुटाई जा रही है. इस हादसे ने चलती गाड़ियों में आग लगने की घटनाओं को लेकर एक बार फिर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.संजय कुमार की रिपोर्ट--
BIHAR NEWS: केंद्रीय कैबिनेट ने बिहार को बड़ी सड़क परियोजना की सौगात दी है। मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी होते हुए सोनबरसा तक फोरलेन हाईवे निर्माण को मंजूरी मिल गई है। करीब 3,591 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना से उत्तर बिहार में सड़क संपर्क व्यवस्था को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है। परियोजना के पूरा होने के बाद मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और सोनबरसा के बीच आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम और तेज हो सकेगा।फोरलेन सड़क बनने से मौजूदा मार्गों पर यातायात का दबाव कम होने की संभावना है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूसरे जिलों से आने-जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी। बेहतर सड़क संपर्क का सीधा लाभ व्यापार और परिवहन क्षेत्र को मिलने की उम्मीद है। मालवाहक वाहनों की आवाजाही आसान होने से कृषि उत्पाद, औद्योगिक सामान और अन्य आवश्यक वस्तुओं को बाजार तक पहुंचाने में समय कम लग सकता है।मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी उत्तर बिहार के महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं, जबकि सोनबरसा के रास्ते नेपाल सीमा से संपर्क भी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में इस फोरलेन परियोजना को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिहाज से अहम माना जा रहा है। सड़क के चौड़ीकरण और बेहतर परिवहन सुविधा से यात्रा का समय और परिवहन लागत घटने की उम्मीद है।परियोजना के निर्माण से सड़क नेटवर्क मजबूत होने के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिल सकती है। नए और बेहतर सड़क मार्ग से छोटे-बड़े कारोबार, परिवहन सेवाओं तथा स्थानीय बाजारों को फायदा मिलने की संभावना है। उत्तर बिहार में लंबे समय से बेहतर सड़क कनेक्टिविटी की मांग रही है। ऐसे में केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मुजफ्फरपुर: सावन की तीसरी सोमवारी पर उत्तर बिहार के देवघर कहे जाने वाले मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर पर बिहार सरकार द्वारा हेलीकाप्टर से फूलों की बारिश की गई.पर्यटन विभाग द्वारा ये अनोखी पहल की शुरुआत की गई है. इसको लेकर मुजफ्फरपुर के ऐतिहासिक साहू पोखर मंदिर और बाबा गरीबनाथ मंदिर पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा हुई. इस दौरान पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता खुद बाबा गरीबनाथ मंदिर परिसर में मौजूद रहे.इस दौरान जिले के डीएम, एसएसपी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे.इस मनोरम दृश्य को देख हर कोई प्रफुल्लित हो गया और इस दृश्य को अपने कैमरे मे कैद करने लगा, इस दौरान काँवारियो और श्रद्धालुओं मे गजब का उत्साह आ गया और हर तरह हर हर महादेव और बोल बम के नारे गूंजने लगे. इससे पहले दूसरी सोमवारी ओ भी हेलीकाप्टर से फूलों की बारिश की गई थी.वहीं पुष्पवर्षा को लेकर पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता ने बताया कि पर्यटन विभाग लगातार बेहतर पहल कर रहा हैं, वहीं उन्होंने सनातनियों के इरादों को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक पुष्पवर्षा की गई, बिहार के कई मंदिरों पर पुष्पवर्षा की गई हैं. वहीं उन्होंने कहा कि हम भगवान से कामना करते हैं कि महादेव हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हाथों को मजबूत करें ताकि हमारा देश और बिहार दोनों समृद्ध हो.मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमारकी रिपोर्ट-