Hindi News / मंत्री श्रवण कुमार ने पटना के पुनपुन में स्वास्थाकामना इमरजेंसी हॉस्पिटल का किया...

BIHAR NEWS : मंत्री श्रवण कुमार ने पटना के पुनपुन में स्वास्थाकामना इमरजेंसी हॉस्पिटल का किया उद्घाटन

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने शुक्रवार को पटना के पुनपुन स्थित डॉ. कार्तिक कुमार एवं डॉ. शालिनी के स्वास्थाकामना इमरजेंसी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का जन-जन तक पहुंचना बेहद जरूरी है. डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है. ये हमारे स्वस्थ समाज के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं.

सरकार लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रही है और इन्हें आम लोगों तक बेहतर ढंग से उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. निजी क्षेत्र के ऐसे प्रयासों से बिहार में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत हो रही हैं.

समारोह में विधायक रामानंद मंडल तथा विधायक अरुण मांझी उपस्थित रहे.