बेतिया में निकली तिरंगा यात्रा : मंत्री लखेंद्र पासवान एवं सांसद संजय जायसवाल यात्रा में हुए शामिल
बेतिया: पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में शुक्रवार को देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई. नगर के राज देवरी परिसर से शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शहीद स्मारक पहुंची,जहां इसका समापन किया गया.

तिरंगा यात्रा में बिहार के मंत्री सह पश्चिम चंपारण जिले के प्रभारी मंत्री लखेंद्र पासवान,स्थानीय भाजपा सांसद संजय जायसवाल और भाजपा विधायक रेणु देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य लोग शामिल हुए. हाथों में तिरंगा लेकर शामिल लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए.
यात्रा के दौरान शहर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला. भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया. शहीद स्मारक पहुंचने के बाद देश की स्वतंत्रता और राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
इस दौरान नेताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता,अखंडता और गौरव का प्रतीक है. तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने और शहीदों के बलिदान को याद करने का संदेश दिया गया.
बेतिया से दीपक कुमार की रिपोर्ट--





