Hindi News / सीएम सम्राट चौधरी ने एरियल सर्वे से बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

BIHAR NEWS : सीएम सम्राट चौधरी ने एरियल सर्वे से बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया, राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एरियल सर्वे के माध्यम से बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने बाढ़ की स्थिति, प्रभावित इलाकों में जलस्तर और आमजन के सामने उत्पन्न चुनौतियों का आकलन किया. मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्यों की मौजूदा स्थिति की भी समीक्षा की.

एरियल सर्वे के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को हरसंभव सहायता समय पर उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने राहत सामग्री, आवश्यक सेवाओं और बचाव कार्यों में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा.

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बाढ़ के कारण आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो और जरूरतमंद लोगों तक प्रशासन की मदद तेजी से पहुंचे. उन्होंने अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा.

सम्राट चौधरी ने जान-माल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही, स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ की स्थिति पर सरकार लगातार नजर रख रही है और प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--