Hindi News / रांची के अरगोड़ा से लापता तीन बच्चे बरौनी स्टेशन से सकुशल रेस्क्यू

BIG BREAKING : रांची के अरगोड़ा से लापता तीन बच्चे बरौनी स्टेशन से सकुशल रेस्क्यू

Edited By:  |
big breaking big breaking

रांची : बड़ी खबर रांची से है जहां अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू इलाके से लापता हुए तीन बच्चों को बिहार के बरौनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने रेस्क्यू कर लिया है. रांची पुलिस ने आरपीएफ के सहयोग से बच्चे को रिकवर किया है. फिलहाल पुलिस बच्चों को रांची लाने की कवायद में जुटी हुई है.

बता दें कि रविवार शाम 5 बजे रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू क्षेत्र से तीनों बच्चे बेलाल आलम, मान अंसारी और सूरज महतो लापता हो गये थे. इसके बाद लोगों ने अरगोड़ा पुलिस से इसकी शिकायत की थी. शिकायत के बाद बच्चों की तलाश में पुलिस जुट गई थी. कड़रु मदरसा हुसैनिया गांव से मंसूर आलम का 12 साल का पुत्र बिलाल आलम, अपने दोस्त मान अंसारी और सूरज महतो के साथ 28 जून की शाम करीब 5:00 बजे खेलते खेलते अपने घर से लापता हो गया था और वह किसी तरह सोमवार को बरौनी स्टेशन पहुंच गया. बच्चों के परिजनों ने थाना में बच्चों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. इसके बाद सोमवार यानि आज तीनों बच्चों को बेगूसराय के बरौनी स्टेशन पर बरौनी जीआरपी ने रेस्क्यू किया है. फिलहाल बच्चों से पूछताछ की जा रही है और फिर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बरौनी जीआरपी थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि रांची के रहने वाले तीन बच्चों का रेस्क्यू किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

रांची से नैयर की रिपोर्ट--