Hindi News / मंत्री मदन साहनी और सांसद गोपाल जी ठाकुर ने पटोरी में किया उद्घाटन

दरभंगा को मिली तीसरे केंद्रीय विद्यालय की सौगात : मंत्री मदन साहनी और सांसद गोपाल जी ठाकुर ने पटोरी में किया उद्घाटन

Edited By:  |
Reported By:
darbhanga ko mili tisre kendriye vidyalaya ki saugaat darbhanga ko mili tisre kendriye vidyalaya ki saugaat

दरभंगा: बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी एवं सांसद गोपाल जी ठाकुर नेसोमवार को जिले के हनुमाननगर प्रखंड अंतर्गत पटोरी में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 का भव्य उद्घाटन फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया.

दरभंगा में तीसरे केंद्रीय विद्यालय के खुलने से जिले और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन के नियमों के अनुसार फिलहाल विद्यालय में बालवाटिका-1,2,3 तथा कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई शुरू होगी,जबकि भविष्य में इसे नर्सरी से प्लस-टू तक विस्तारित किया जाएगा.

मंत्री ने कहा कि इस विद्यालय के शुरू होने से छात्र-छात्राओं को केंद्रीय विद्यालय संगठन के उत्कृष्ट पाठ्यक्रम एवं आधुनिक शिक्षण व्यवस्था का लाभ मिलेगा.

वहीं सांसद गोपाल जी ठाकुर ने इसे दरभंगा के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.

इस अवसर पर स्थानीय अभिभावकों एवं नागरिकों ने केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बड़ा कदम बताया.