भरत तिवारी के परिजनों से मिले खेसारी लाल यादव : परिवार के सदस्यों को दी सांत्वना, बोले- न्याय की लड़ाई में मजबूती से रहेंगे खड़े
Edited By:
|
Updated :22 Jun, 2026, 04:31 PM(IST)
पटना: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव सोमवार को भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे. उन्होंने कथित एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मुलाकात की.
खेसारी लाल ने भारत की मां आशा देवी और परिवार के अन्य सदस्यों को सांत्वना दी. पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग उठाई. उन्होंनेकहा- न्याय की लड़ाई में परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे. गांव पहुंचते ही खेसारी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई. परिजनों ने एनकाउंटर को लेकर अपनी पीड़ा और सवाल उनके सामने रखे. खेसारी ने सरकार से मामले की सच्चाई सामने लाने की अपील की.
उनके साथ भोजपुरी गायकGunjan Singhऔर कई समर्थक भी मौजूद रहे.भरत तिवारी एनकाउंटर मामला अब राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर लगातार चर्चा में बना हुआ है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--





