BIHAR NEWS : वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा भारतीय क्रिकेट का उज्ज्वल भविष्य – मंत्री श्रवण कुमार
Edited By:
|
Updated :22 Jun, 2026, 05:57 PM(IST)
पटना :श्रीलंका‘ए‘के विरूद्ध त्रिकोणीय श्रृंखला में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मात्र11गेंदों में अर्द्धशतक पूरा कर‘लिस्ट-ए-क्रिकेट‘में नया कीर्तिमान स्थापित किया. इस शानदार उपलब्धि पर हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष,जदयू विधायक दल के नेता,ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने हर्ष व्यक्त किया है. उन्होंने भारत‘ए‘की66रन की शानदार जीत तथा वैभव सूर्यवंशी को‘प्लेयर ऑफ द मैच‘चुने जाने पर विशेष बधाई दी.
मंत्री ने कहा कि वैभव की प्रतिभा, आत्मविश्वास और आक्रामक बल्लेबाजी भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है. उन्होंने युवा खिलाड़ियों के प्रति आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में वे इसी तरह का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रौशन करते रहेंगे.





