मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : मोतिहारी पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, तस्करों के चंगुल से महिला मुक्त
मोतिहारी: बड़ी खबर मोतिहारी से है जहां पुलिस ने जिले के पिपराकोठी थाना क्षेत्र से मानव तस्करी करने वाले गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही इन तस्करों के चंगुल से एक महिला को भी मुक्त करा लिया है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुछ इस जिले से एवं कुछ राजस्थान के संगठित मानव तस्कर एक महिला को बहला फुसला कर राजस्थान ले जा रहे थे. इसी बीच पिपराकोठी पुलिस को यह जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर तस्करों को पकड़ा और उन तस्करों के चंगुल से महिला को मुक्त करा लिया. पुलिस ने अपनी इस कार्रवाई में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें से सुनीता पांडेय और नीतू कुमारी इसी जिले के ढेकहा की रहने वाली है जिसे गिरफ्तार किया गया है और इनके साथ ही तीन लोग खातून,मुरलीऔर अजय को भी पुलिस ने पकड़ा है जो राजस्थान के पिलानी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताये जाते हैं.
बहरहाल पुलिस गिरफ्तार लोगों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया.
मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट-





