Hindi News / एक महीने में 35,677 गिरफ्तार, 387 अवैध हथियार बरामद!

बिहार पुलिस का बड़ा खुलासा : एक महीने में 35,677 गिरफ्तार, 387 अवैध हथियार बरामद!

Edited By:  |
bihar police ka bada khulasa bihar police ka bada khulasa

पटना: बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य में अपराध नियंत्रण,कानून-व्यवस्था और विशेष अभियानों को लेकर विस्तृत प्रेस ब्रीफिंग कर जारी की है. अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था ( एडीजी ) सुधांशु कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा किया.

एडीजी विधि व्यवस्था मुख्यालय द्वारा सोमवार को 16 मई से 20 जून 2026 तक की कार्रवाई का ब्यौरा देते हुए पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने और न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने के आंकड़े साझा किए हैं.

10,513 गंभीर अपराधों के आरोपी गिरफ्तार

पुलिस मुख्यालय के अनुसार हत्या,डकैती,लूट,दुष्कर्म,अपहरण और एससी/एसटी एक्ट जैसे गंभीर मामलों में 16 मई से 20 जून 2026 के बीच कुल 10,513 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

35 हजार से ज्यादा गिरफ्तारी

विशेष अभियानों के दौरान राज्यभर में 35,677 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई.

इसके साथ ही 387 अवैध हथियार बरामद

1,356 कारतूस जब्त

10 बम बरामद

4 डेटोनेटर बरामद

5 मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन

12.8 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद

6,056 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त

1,972 वाहन जब्त किए गए

अदालतों में सजा का रिकॉर्ड

मई 2026 में बिहार की विभिन्न अदालतों में 12,166 मामलों में 16,136 लोगों को सजा दिलाई गई.

100 लोगों को आजीवन कारावास

44 लोगों को 10 वर्ष से अधिक की सजा

143 लोगों को 10 वर्ष से कम की सजा

183 लोगों को 2 वर्ष तक की सजा

गवाहों की उपस्थिति बढ़ी

मई 2026 में 50,322 गवाहों को अदालत में उपस्थित होने के लिए सूचित किया गया. इनमें 23,712 गवाह उपस्थित हुए और 22,600 गवाहों की गवाही दर्ज कराई गई.

सांप्रदायिक और पुलिस पर हमले के मामलों में कार्रवाई

सांप्रदायिक हिंसा के 4 मामले

पुलिस पर हमले के 187 मामले

भीड़ हिंसा का 1 मामला

हर्ष फायरिंग के 3 मामले

सामने आए,जिनमें कुल 195

आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

राजगीर मलमास मेला शांतिपूर्ण संपन्न

राजगीर में आयोजित मलमास मेला 2026 में लगभग 3 करोड़ 82 लाख श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे.

1,200 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी

5,000 पुलिसकर्मी

426 सीसीटीवी कैमरे

एसडीआरएफ,स्काउट एवं गाइड की तैनाती की गई.

पूरे मेले के दौरान कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई.

पटलिपुत्र स्टेशन उपद्रव मामले में कार्रवाई

13 जून की रात पटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर परीक्षा अभ्यर्थियों द्वारा ट्रेन परिचालन बाधित करने और पथराव की घटना हुई. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर भी हमला किया गया. स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस और हवाई फायरिंग का सहारा लेना पड़ा. मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

भोजपुर वायरल वीडियो और पुलिस मुठभेड़

सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद भोजपुर पुलिस ने भरत भूषण तिवारी के खिलाफ कार्रवाई की. पुलिस के अनुसार आरोपी ने गिरफ्तारी के दौरान फायरिंग की,जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में वह घायल हुआ. इलाज के दौरान 17 जून को उसकी मौत हो गई.

NEET (UG)2026 पुनर्परीक्षा की तैयारी

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजितNEET (UG)2026 पुनर्परीक्षा के सफल संचालन के लिए बिहार पुलिस ने विशेष समन्वय व्यवस्था बनाई है. पुलिस उपमहानिरीक्षक (विधिक मामले एवं नियम) सुशील कुमार को राज्य नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है.

पटना से विवेक कुमार रॉय की रिपोर्ट-