Hindi News / गढ़वा पुलिस ने नक्सली दंपति को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

बड़ी सफलता : गढ़वा पुलिस ने नक्सली दंपति को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Edited By:  |
Reported By:
badi safalta badi safalta

गढ़वा : बड़ी खबर गढ़वा से जहां पुलिस ने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के दो सक्रिय सदस्यों को अरेस्ट कर लिया है. एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर कार्रवाई की गई है.


बताया जा रहा है कि गढ़वा पुलिस ने 2 नक्सलियों को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस अधीक्षक गढ़वा दीपक कुमार पांडे के निर्देश पर वांछित नक्सलियों के गिरफ्तार करने को लेकर अभियान चलाने के आदेश के बाद गठित टीम ने भंडरिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर संजय कुमार खाखा के नेतृत्व में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के दो सक्रिय सदस्य अखिलेश कोरवा उर्फ अमलेश कोरवा व अनीता कोरवा उर्फ़ अस्मिता कोरवा भंडरिया थाना क्षेत्र के रामर गांव के टोला बहेराखाड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत गढ़वा भेजा गया.


मामले में थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर संजय कुमार खाखा ने बताया कि भंडरिया थाना क्षेत्र के बहेराखाड़ा निवासी बच्चू सिंह व बरत सिंह को पुलिस मुखविरी का आरोप लगाते हुए फरवरी 2021 में जान से मारने के नियत से मारपीट किया गया था. जिससे यह दोनों पति-पत्नी नामजद अभियुक्त थे जिन्हें गठित टीम के द्वारा पकड़ा गया है.