Hindi News / यूपी से आए दो शूटर गिरफ्तार,लोडेड पिस्टल और गोलियां बरामद

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : यूपी से आए दो शूटर गिरफ्तार,लोडेड पिस्टल और गोलियां बरामद

Edited By:  |
jamshedpur police ki badi karwai jamshedpur police ki badi karwai

जमशेदपुर:जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. यूपी से आए दो शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लोडेड पिस्टल और गोलियां बरामद हुई है. सीतारामडेरा पुलिस ने मानगो बस स्टैंड के पास से दो संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार,दोनों हथियार के साथ शहर पहुंचे थे.किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. गिरफ्तार आरोपियों के पास से लोडेड देसी पिस्टल,दो जिंदा गोलियां और दो एंड्राइड मोबाइल बरामद किये गये हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह (38) और अभिनय यादव (24) के रूप में की है. दोनों सुलतानपुर,उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. सीतारामडेरा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.