Hindi News / मंत्री श्रवण कुमार ने शिवहर में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का किया उद्घाटन

BIHAR NEWS : मंत्री श्रवण कुमार ने शिवहर में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का किया उद्घाटन

Edited By:  |
bihar news bihar news

शिवहर : बिहार के ग्रामीण विकास, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री श्रवण कुमार ने गुरुवार को जिला का दौरा किया. इस अवसर पर उन्होंने जिले में ग्रामीण विकास, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया एवं लाभार्थियों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया.

मंत्री के आगमन पर सर्किट हाउस में जिला प्रशासन की तरफ से प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्तएवं पुलिस अधीक्षक, शिवहर की अध्यक्षता में उनका भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर उन्हें पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई. साथ ही 20 सूत्री उपाध्यक्ष, स्थानीय जन-प्रतिनिधियों एवं उनके पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फूल एवं शॉल देकर मंत्री का स्वागत किया. मंत्री ने पुरनहिया प्रखंड के ग्राम पंचायत बसंत जगजीवन में नवनिर्मित 'श्री किशोर प्रभात पुस्तकालय' का विधिवत उद्घाटन किया. पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्होंने पुस्तकालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया. इस अवसर पर मंत्री के स्वागत में उपस्थित विद्यालय की छात्राओं के साथ उन्होंने आत्मीय संवाद किया. उन्होंने बच्चियों से उनकी शिक्षा की स्थिति और राज्य सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं जागरूकता के संबंध में चर्चा की.

महिला स्वावलंबन और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री श्रवण कुमार ने शिवहर जिले की अदौरी पंचायत में'जीविका दीदी का सिलाई घर प्रशिक्षण-सह-उत्पादन केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया. इस केंद्र से जुड़ी जीविका दीदियों के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए पोशाक का निर्माण किया जाएगा. इससे इनके लिए आय के नए साधन सृजित होंगे. उन्होंने नवनिर्मित सिलाई केंद्र की तारीफ करते हुए वहाँ उपस्थित जीविका दीदियों से संवाद किया एवं उनके कार्यों की सराहना की.

पुरनहिया प्रखंड के अदौरी बाजार परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आमजनों तक पहुंचाया. कार्यक्रम में भूमिहीनों को आश्रय: समाज के अंतिम पायदान पर खड़े भूमिहीन लाभार्थियों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए'बासगीत पर्चा' प्रदान किया गया. बासगीत पर्चा प्राप्त करने वालों में रीना देवी, मिश्र साह, निशा कुमारी, सती देवी सहित कई लाभार्थी थे.

रोजगार की गारंटी: लाभार्थियों के बीच'वी बी - जी राम जी जॉब कार्ड' का वितरण किया गया. लाभुकों में रणधीर कुमार, पिता-सुरेंद्र सिंह, ध्रुपलाल ठाकुर, पिता- तपेश्वर ठाकुर सहित05और लाभुक शामिल थे. जीविका समूहों को वित्तीय सहायता: महिला सशक्तिकरण को बड़ी उड़ान देते हुए, पुरनहिया प्रखंड के462जीविका स्वयं सहायता समूहों को बैंक क्रेडिट लिंकेज के अंतर्गत कुल पाँच करोड़ पचासी लाख चौवालिस हज़ार पाँच सौ रुपये (₹5,85,44,500/-) का डमी चेक प्रदान किया गया.

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि जीविका ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. सिलाई घर जैसे केंद्र महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार और उत्पादन का अवसर उपलब्ध कराएंगे. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को कौशल, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है. उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना है कि बिहार को देश के पांच सर्वोच्च राज्यों में लाना है., मुख्यमंत्रीसम्राट चौधरी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार इस दिशा में आगे काम कर रही है. राज्य में2030का एक करोड़ रोजगार सृजित करने का लक्ष्य है. सभी जीविका दीदियों को काम के साथ सम्मान मिलेगा. उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिला पदाधिकारी संजय कुमार ने मंत्री का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि दीदी की सिलाई घर का उद्घाटन मंत्री ग्रामीण विकास के हाथों से होना जिला और जीविका दीदियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. इससे जिले के दीदियों के हुनर को प्रोत्साहन मिलेगा और आत्मनिर्भर हो सकेंगी. उन्होंने कहा कि मंत्री के मार्गदर्शन में ऐसे और भी सिलाई केंद्र शिवहर जिले में खोले जाएंगे.

हेमंत कुमार की रिपोर्ट-