Hindi News / जलस्तर नियंत्रण में, डीएम और विधायक ने किया निरीक्षण

कैमूर में बाढ़ से बिगड़े हालात : जलस्तर नियंत्रण में, डीएम और विधायक ने किया निरीक्षण

Edited By:  |
kaimur mai barh se bigre halaat kaimur mai barh se bigre halaat

कैमूर: जिले के मोहनिया और कुदरा प्रखंड में करमचट डैम से पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर अचानक बढ़ गया. इससे कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई. हालांकि,प्रशासन अलर्ट मोड पर है और अब पानी का स्तर तेजी से नीचे गिर रहा है.

डीएम कुमार अनुराग ने प्रभावित इलाकों और पावर हाउस का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई है. उन्होंने कहा, "करमचट डैम का डिस्चार्ज अब घटकर300क्यूसेक हो गया है,जो पहले8,000क्यूसेक था. निचले इलाकों में पानी तेजी से कम हो रहा है." डीएम ने पावर हाउस मोहनिया और कटान वाले रास्तों के लिए एसडीएम को तत्कालिक व स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए हैं.

मोहनिया की विधायक संगीता कुमारी ने भी अधिकारियों के साथ प्रभावित गांवों का दौरा किया. उन्होंने बताया कि बक्सर से एसडीआरएफ (SDRF)की टीम बुलाई गई है और राहत कार्य जारी है. विधायक ने लोगों से अपील करते हुए कहा, "नदी किनारे बसे लोग सुरक्षित रहें,पैनिक न हों और अपने बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें."

प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और माइकिंग के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट--