Hindi News / 13 साल की नंदिनी रहस्यमय तरीके से गायब, रिश्तेदारों पर हत्या का शक

रांची में हत्या की वारदात : 13 साल की नंदिनी रहस्यमय तरीके से गायब, रिश्तेदारों पर हत्या का शक

Edited By:  |
ranchi mein hatya ki wardat ranchi mein hatya ki wardat

रांची:राजधानी के रातू थाना क्षेत्र के झखराटांड गांवमें 13 साल की नंदिनी की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है.हैरानी की बात ये है कि हत्या का आरोप किसी बाहरी पर नहीं, बल्कि उसके अपने ही रिश्तेदारों पर है. हालांकि, अभी मामले का खुलासा नहीं हुआ है.बच्ची के लापता होने के बाद हत्या और फिर साक्ष्य छुपाने के लिए दाह संस्कार किए जाने की बात सामने आई है. पुलिस इस पूरे मामले पर गंभीरता से जांच कर रही.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 13 मार्च के बाद से नंदिनी अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हो गई. चंचल स्वभाव की नंदिनी गांव में सभी की चहेती थी. ऐसे में उसका अचानक गायब हो जाना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. कई दिनों तक जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला तो ग्रामीणों का शक उसके ही रिश्तेदारों पर होने लगा. जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने भ्रामक जवाब देकर सभी को गुमराह करने की कोशिश की.

शक गहराने पर ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोग और परिजनो से पूछताछ कर रही है. नंदिनी की हत्या किसने की है पुलिस आरोपियों के तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.