Hindi News / जहरीले शराब से अब तक 9 की मौत,मुख्य सप्लायर सहित एक दर्जन कारोबारी...

मोतिहारी शराब कांड : जहरीले शराब से अब तक 9 की मौत,मुख्य सप्लायर सहित एक दर्जन कारोबारी गिरफ्तार

Edited By:  |
motihari mein sarab kand motihari mein sarab kand

मोतिहारी:शहर में चर्चित जहरीले शराब कांड में अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है. जबकि, कुछ लोग सदर अस्पताल के अलावे निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं. रविवार को सदर अस्पताल में योद्धा मांझी नाम के शख्स की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मेथेनॉल केमिकल के सेवन से लोगों की मौत हो रही है. उस केमिकल के लगभग 50 डब्बे जब्त किये गए है.

जिस इलाके में जहरीले शराब से लोगों की मौत हुई है, वहां के चौकीदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इसके अलावा तुरकौलिया थाना प्रभारी को भी निलबिंत कर दिया गया है. इस मामले में मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभता ने बताया कि इस कांड के बाद पुलिस ने शराब कारोबारियों का मुख्य सप्लायर नागा राय और खलीफा यादव को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही लगभग एक दर्जन कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया गया है.एसपी ने बताया कि जांच पड़ताल में जो भी संलिप्त पाए जा रहे है उनकी गिरफ्तारी की जा रही है.