बीजेपी ऑफिस में अमित मंडल की पीसी : गोड्डा में चल रहे अवैध माइनिंग पर सरकार को घेरा,लगभग 27 लाख वसूली का आरोप
रांची:बीजेपी प्रदेश कार्यालय में रविवार को पूर्व विधायक अमित मंडल ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया.गोड्डा जिले में चल रहे अवैध माइनिंग और महालक्ष्मी ट्रांसपोर्ट के 150 से अवैध हाइवा परिचालन पर राज्य सरकार पर सवाल उठाया. अमित मंडल ने खुलासा किया कि बालू और गिट्टी के अवैध माइनिंग से आए दिन लगभग 27 लाख की अवैध वसूली हो रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विधानसभा में कहते हैं कि अवैध माइनिंग पर रोकथाम के लिए जिला टास्क फोर्स का गठन किया गया है. वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक ने गोड्डा जिले के अवैध माइनिंग को लेकर श्रम मंत्री संजय यादव को पत्र लिखा है.
अब श्रम मंत्री सह गोड्डा से विधायक संजय यादव बयानबाजी कर रहे हैं कि जिले में चल रहे अवैध माइनिंग और महालक्ष्मी ट्रांसपोर्टिंग के अवैध परिवहन को लेकर उन्होंने डीजीपी, एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों से बात की है, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जा रही है.
उन्होंने कहा कि श्रम मंत्री इस मामले की जांच कराएं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि महालक्ष्मी ट्रांसपोर्टिंग शेल कंपनी का हिस्सा है या इस ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मालिक कौन हैं.





