रांची : डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में नए कुलपति ने किया पदभार ग्रहण

Edited By:  |
ranchi ranchi

रांची: राजधानी के मोरहाबादी में स्थितडॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय को शुक्रवार को यानी आज नया कुलपति मिल गया है. नए कुलपति के तौर पर डॉक्टर राजीव मनोहर ने आज पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के मौके पर श्यामा प्रसाद यूनिवर्सिटी के सचिव डॉक्टर धनंजय द्विवेदी मौजूद रहे. उन्होंने नए कुलपति का बुके देकर भव्य स्वागत किया.

इस मौके पर नए कुलपति प्रोफेसर राजीव मनोहर ने कहा कि रिसर्च पहली प्राथमिकता है. विद्यार्थियों से उन्होंने कहा कि ऐसे विषय की पढ़ाई कि जाए जो सहज रूप सेरोजगार दे सके. नए कुलपति के लिए सबसे बड़ी चुनौती है कर्मचारियों का जो 25 दिनों से हड़ताल चल रहा. इस मुद्दे पर उन्होंने कहा है लोकभवन और तमाम अधिकारियों से बातचीत करने के बाद नियम के अनुसार जो समाधान होगा उसे निकाला जाएगा. हड़ताली कर्मचारियों को लेकर उन्होंने कहा कि ये परिवार के सदस्य हैं, इनके हित में ही विचार विमर्श किया जाएगा.