BIHAR NEWS : पूर्णिया में इनकम टैक्स विभाग के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त जयंत मिश्रा ने की बैठक

Edited By:  |
bihar news bihar news

पूर्णिया: आयकर विभाग द्वारा करदाताओं को जागरुक करने को लेकर पूर्णिया के होटल में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला में आयकर विभाग के बिहार-झारखंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त जयंत मिश्रा ने लोगों से संवाद किया.

उन्होंने कार्यशाला में आए करदाताओं व्यवसायी,सीए,अकाउंटेंट और अधिवक्ता को संबोधित करते हुए कहा कि लोग समय पर टैक्स जमा करें और सही जगह पर टैक्स जमा करें. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि लोग कई जगह बिजनेस करते हैं. लेकिन अगर उनका मुख्यालय पूर्णिया में है तो वह दूसरे राज्य से टैक्स भर देते हैं. इससे उस राज्य को हानि होती है. उन्होंने कहा कि जिस राज्य से टैक्स भरा जाता है, टैक्स का पचासी प्रतिशत हिस्सा उस राज्य को चला जाता है. इससे वहां का डेवलपमेंट होता है. अगर वह दूसरे राज्य से इनकम टैक्स का टैक्स भरेंगे तो यह लाभ उनके राज्य को नहीं मिलेगा. समय पर टैक्स नहीं भरने से जुर्माना और अन्य परेशानी होती है. इसलिए लोग समय पर और सही जगह से टैक्स भरें.

पूर्णिया से जेपी मिश्रा की रिपोर्ट--