ACB की बड़ी कार्रवाई : भू-अर्जन कार्यालय में प्रधान सहायक और चपरासी 10 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
देवघर:जिला समाहरणालय स्थित जिला भू-अर्जन कार्यालय में दुमका कीएंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) टीम ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी ने 10 हजार रुपये घूस लेते प्रधान सहायक और चपरासी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. एसीबी की एस कार्रवाई से समाहरणालय परिसर में हड़कंप मच गया.
मुआवजा के नाम पर घूस लेने का आरोप
बताया जा रहा है कि रिंग रोड परियोजना के अंतर्गत ब्रह्मदेव यादव नाम के व्यक्ति को अपनी जमीन के एवज में करीब चार लाख रुपये से अधिक मुआवजा मिलने वाला था. आरोप है कि मुआवजा भुगतान कराने के नाम पर भू-अर्जन कार्यालय के प्रधान सहायक निरंजन कुमार और चपरासी नूनदेव राय ने लाभुक से पांच प्रतिशत कमीशन की मांग की थी.
पीड़ित की शिकायत परएसीबी ने बिछाया जाल
पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी दुमका कार्यालय में की थी. शिकायत की सत्यता जांचने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया. शुक्रवार को दोनों आरोपी 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया.
दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी
एसीबी दुमका के डीएसपी के नेतृत्व मेंकार्रवाई की गई है. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद समाहरणालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अन्य कर्मियों में भी हड़कंप देखा गया. फिलहाल,एसीबी की टीम आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है.





