Hindi News / SVU ने लघु जल संसाधन विभाग, छपरा के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र कुमार के...

BIG NEWS : SVU ने लघु जल संसाधन विभाग, छपरा के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र कुमार के खिलाफ 6 ठिकानों पर की छापेमारी

Edited By:  |
big news big news

पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई यानीSVU ने बड़ी कार्रवाई की है. लघु जल संसाधन विभाग, छपरा अंचल के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज कर छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई.SVU के मुताबिक, प्राथमिकी में राजेन्द्र कुमार के पास3करोड़1लाख87हजार108रुपये की अप्रत्यानुपातिक संपत्ति होने का प्रथम दृष्टया खुलासा हुआ है.

पटना, छपरा, गोपालगंज और मुंबई में हुई तलाशी के दौरान3करोड़34लाख57हजार रुपये की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं. इनमें जमीन, फ्लैट और मकान शामिल हैं. मुंबई के पनवेल में1करोड़61लाख रुपये की जमीन का दस्तावेज भी मिला है. वहीं पटना के बेउर में दो मंजिला मकान समेत कई भूखंडों का पता चला है.

तलाशी के दौरान1 लाख96 हजार रुपये नकद और करीब76 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं. सोनपुर में18 लाख के प्लॉट और39 लाख रुपये के भुगतान की रसीद भी मिली है.SVU के अनुसार, तलाशी में प्राथमिकी में दर्ज संपत्ति से भी अधिक साक्ष्य मिलने की संभावना है. जांच जारी है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--