रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने की उच्चस्तरीय बैठक,शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराने का निर्देश
Edited By:
|
Updated :19 Mar, 2026, 03:28 PM(IST)
रांची: सीएम हेमंत सोरेनईद, सरहुल और रामनवमी त्योहार में राज्यभर में विधि एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवासीय कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्चस्तरीय बैठक की. इस मौके पर मुख्यमंत्री नेवरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी मेंसभी जिलों के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक के साथ बातचीत की. सीएम ने सभी पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए, ताकि शांतिपूर्ण माहौल में सभी त्योहार संपन्न हो सके.
सीएम ने कहा कि सरकार का प्राथमिक लक्ष्य है कि राज्य के सभी नागरिक हर्षोल्लास के साथ त्योहार मना सके और कहीं भी सांप्रदायिक सौहार्द न बिगड़े. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार में कोई भी अप्रिय घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी.





