BIHAR NEWS : सीएम नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत 20 मार्च को आएंगे गया, प्रशासनिक तैयारियां पूरी
गया जी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत शुक्रवार को जिले के टनकुप्पा प्रखंड के मायापुर गांव पहुंचेंगे. इसको लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है. वहीं उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है.
इस संबंध में जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा व युवा जदयू जिलाध्यक्ष सतीश पटेल उर्फ रमाकांत ने बताया कि समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को गया के मायापुर गांव आयेंगे. इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. करोड़ों की सौगात गया जिले वासियों को मिलेगी. वहीं कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन भी किया जाएगा. मुख्य रूप से टनकुप्पा में बने कृषि से संबंधित भवन का उद्घाटन किया जाएगा,इसके अलावा जिले में चल रही योजनाओं की समीक्षा भी होगी. उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है.
गया जी से प्रदीप कुमार सिंह की रिपोर्ट--





