CM नीतीश ने मुंगेरवासियों को दी बड़ी सौगात : समृद्धि यात्रा में करोड़ों की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
मुंगेर: मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत गुरुवार को मुंगेर में बड़ा राजनीतिक और विकासात्मक जमावड़ा देखने को मिला. सीएम के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह,मंत्री विजय कुमार चौधरी और संजय पासवान भी मौजूद रहे. इस दौरान करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया.वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने विकास और आगामी योजनाओं को लेकर बड़े दावे किए.
कार्यक्रम मेंमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि2005से पहले बिहार में कानून व्यवस्था और विकास की स्थिति खराब थी,लेकिन अब माहौल पूरी तरह बदल चुका है. उन्होंने शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क,बिजली और रोजगार के क्षेत्र में किए गए कार्यों का जिक्र किया. मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में अब5लाख से अधिक शिक्षक बहाल किए जा चुके हैं,हर घर बिजली पहुंच चुकी है,और50लाख घरों पर सोलर लगाने की योजना पर काम हो रहा है. साथ ही10लाख नौकरी और1करोड़ रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को35%आरक्षण,वृद्ध,दिव्यांग और विधवाओं की पेंशन बढ़ाकर1100रुपये की गई है,और राज्य में जाति आधारित गणना कर गरीब परिवारों की पहचान की गई है.
वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि2005से पहले बिहार की स्थिति खराब थी,लेकिन आज राज्य तेजी से विकास कर रहा है. उन्होंने बताया कि बजट23हजार करोड़ से बढ़कर3लाख करोड़ हो गया है और सड़कों का जाल गांव-गांव तक बिछाया गया है. मुंगेर में मरीन ड्राइव,घाटों का निर्माणऔर पर्यटन स्थलों जैसे चंडिका स्थान,सीता कुंड और भीम बांध के विकास पर काम हो रहा है.
उन्होंने यह भी कहा कि एक महीने के भीतर18लाख महिलाओं के खाते में10-10हजार रुपये भेजे जाएंगे.
सफियाबाद हवाई अड्डा में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले20वर्षों में करीब18यात्राएं की हैं और हर यात्रा में विकास की नई योजनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि गंगा का पानी बडुआ और खड़गपुर तक पहुंचाने की योजना पर काम चल रहा है,साथ ही डकरा नाला और सिंधवारे जलाशय योजना को भी तेजी से पूरा किया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि अगले5वर्षों में बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा किया जाएगा और जनता सेNDAको समर्थन देने की अपील की.
वहीं केंद्रीय मंत्री और मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह ने मुख्यमंत्री को“विकास पुरुष”बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मुंगेर भयमुक्त हुआ है और यहां शिक्षा,स्वास्थ्य और पेयजल के क्षेत्र में बड़े काम हुए हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बचे हुए सभी विकास कार्यों को भी जल्द पूरा किया जाएगा.
मुंगेर में हुए इस कार्यक्रम के जरिए जहां एक ओर विकास योजनाओं की झड़ी लगाई गई, वहीं दूसरी ओर NDA नेताओं ने जनता से आगामी चुनावों में समर्थन की अपील भी की. अब देखना होगा कि इन घोषणाओं का जमीनी असर कितना दिखता है.
मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट--





