Hindi News / मंत्री इरफान-MLA अनूप से बातचीत करते दिखे जयराम महतो,बोले-जिसको वोट दिए उसकी जीत...

राज्यसभा चुनाव : मंत्री इरफान-MLA अनूप से बातचीत करते दिखे जयराम महतो,बोले-जिसको वोट दिए उसकी जीत पक्की

Edited By:  |
rajyasabha chunaw rajyasabha chunaw

रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरूवार सुबह से वोटिंग प्रक्रिया जारी है. विधानसभा परिसर से एक तस्वीर सामने आई जो राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज कर दी है. मतदान केंद्र पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और कांग्रेस विधायक जयमंगल उर्फ अनूप सिंह से विधायक जयराम महतो बातचीत करते नजर आए. हालांकि,दोनों नेताओं के बीच क्या चर्चा हुई,इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मतदान के बाद विधायक जयराम महतो ने कहा कि कांग्रेस के विधायक और मंत्री के बीच हमारी बातचीत हुई हम लोगों का आत्मिक संबंध है.

विधायक जयराम महतो का बड़ा बयान

वहीं, मतदान के बाद विधायक जयराम महतो ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राज्यसभा में वह ऐसे उम्मीदवार को वोट दिए है जो झारखंड की भावनाओं को परिभाषित कर सके. जयराम महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहली बार अनुसूचित जाति के समाज से आने वाले बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार बनाया है. यह उनकी दूरदर्शी सोच को दर्शाता है.

'बाबा बैद्यनाथ की कृपा जिन पर होगी उनकी जीत पक्की'

दूसरी सीट पर मतदान को लेकर पूछे गए सवाल पर जयराम महतो ने सीधे तौर पर किसी उम्मीदवार का नाम नहीं लिया. उन्होंने कहा कि "बाबा बैद्यनाथ की कृपा जिन पर होगी, वही जीतकर आएंगे". वहीं, दूसरे उम्मीदवार के सवाल पर उन्होंने ये जरूर कहा कि हमारा संबंध केंद्र की योजनाओं में समन्वय होना महत्व रखता है और झारखंड का विकास हो सके. जोदिल्ली में झारखंड की आवाज को बुलंद कर सके.

JMMउम्मीदवार पर विधायक जयराम का संकेत

वहीं, JMM उम्मीदवार बैद्यनाथ राम पर कहा कि बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद है, वह जीत रहे हैं, लेकिन दूसरे कैंडिडेट पर सस्पेंस बरकरार है. उनेहोंने ये भी जबरबर कहा कि जिस उम्मीदवार को हमने मतदान किया है उसकी जीत जरूर होगी.