शर्मनाक करतूत : अवैध संबंध का विरोध करना महिला पुलिस को पड़ा महंगा, पति ने जमकर की पिटाई
रांची:एक तो चोरी उस पर से सीना जोड़ी. ये तथ्य राजधानी रांची के एक मामले पर सटीक बैठता है. घटना राजधानी रांची की रहनेवाली एक महिला पुलिस से जुड़ा है. महिला पुलिस के पति का दूसरी लड़की के साथ अवैध संबंध था. इस अवैध संबंध के कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था. विरोध करने पर महिला पुलिस के पति ने उसके साथ जमकर मारपीट की. आरोप है कि पति ने गला दबाकर जान से करने का प्रयास भी किया था. लेकिन तेज तरार्र महिला पुलिस ने मारपीट का पूरा वीडियो बना लिया. जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मारपीट की घटना हिनू इलाके की बताई जा रही है.
इस पुरूष प्रधान देश में अवैध संबंध का विरोध करना महिला पुलिस को भी भारी पड़ गया.बताया जा रहा है कि आरोपी पति एयरपोर्ट स्थित एक प्राइवेट रिजर्वेशन कंपनी में कार्यरत है. जानकारी के अनुसार पति ने पूरी साजिश के तहत पहले पत्नी को बातचीत करने के बहाने से बुलाया था. फिर उसके साथ मारपीट की गई. रांची के एयरपोर्ट थाना में पहले ही प्राथमिक दर्ज है. वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ लिया है. अब पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.





