फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम : सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.इरफान अंसारी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Edited By:
|
Updated :05 Feb, 2026, 04:42 PM(IST)
रांची:राजधानी रांची के नामकुम स्थित आईपीएच प्रेक्षागृह में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने 14 फाइलेरिया प्रभावित जिलों के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उसके बाद सूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस मौके पर अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, निदेशक प्रमुख डॉ. सिद्धार्थ सान्याल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.





