BIHAR NEWS : राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव का अभिनंदन और स्वागत समारोह राजद कार्यालय में 7 फरवरी को

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय में आगमन पर दिनांक 07 फरवरी 2026 को अभिनंदन सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है.इस आशय की जानकारी प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने दी है.

एजाज ने बताया कि अभिनंदन और स्वागत समारोह की तैयारी के लिए राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में बैठकों का दौर जारी है और तेजस्वी जी के प्रदेश कार्यालय में आगमन से पहले कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है.इस कार्यक्रम के प्रति राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी जोश- खरोश देखा जा रहा है.समारोह के लिए तैयारियां चल रही है जहां कुमकुमे बल्ब और लाइटिंग से राजद कार्यालय की भव्यता देखते बन रही है,वहीं साउंड सिस्टम का भी विशेष इंतजाम किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि होर्डिंग,बैनर के माध्यम से कार्यकर्ताओं की ओर स्वागत और अभिनंदन के कार्यक्रम की तैयारी में पटना की सड़कों पर बैनर और होर्डिंग अभी से ही दिख रहे हैं.

प्रवक्ता एजाज ने आगे बताया कि पार्टी नेताओं और विभिन्न प्रकोष्ठों की ओर से तेजस्वी जी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद इनके अभिनंदन और स्वागत करने के प्रति बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल की ओर से उत्सुकता दिखाई गई थी और उसी क्रम में अनुरोध को स्वीकार कर अभिनंदन और स्वागत समारोह का आयोजन हो रहा है.

इस समारोह से कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा के साथ-साथ संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने के लालू जी के विचार और संकल्प को मजबूती मिलेगी. तेजस्वी प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं से पूरे जोश और ऊर्जा के साथ मजबूत संकल्पों को लेकर विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करने की बात कही है और उस दिशा में ही 7 फरवरी को पटना में राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार से गांव -पंचायत से लेकर प्रखंड,जिला,प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के साथ राष्ट्रीय जनता दल को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के संकल्पों के साथ कार्यकर्ताओं को संदेश देने का कार्य करेंगे.