Hindi News / पलामू में बीजेपी ने किया महाआंदोलन का ऐलान,सरकार के फैसले का विरोध

झारखंड में फिर गहराया भाषा विवाद : पलामू में बीजेपी ने किया महाआंदोलन का ऐलान,सरकार के फैसले का विरोध

Edited By:  |
pariksha mein bhasa badlaw par ghamasan pariksha mein bhasa badlaw par ghamasan

पलामू:झारखंड में भाषा बदलाव का मुद्दा अब तूल पकड़ता जा रहा है.परीक्षा में भाषा बदलाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. छात्रों के विरोध के बीच अब राजनीतिक दल भी खुलकर सामने आने लगे हैं. इसी कड़ी में पलामू में बीजेपी ने बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है. जहां एक ओर छात्र सड़कों पर उतरकर विरोध जता रहे हैं, वहीं अब यह मामला पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है. पलामू जिले में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 10 अप्रैल को मेदिनीनगर में महाआंदोलन का ऐलान किया है.

सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार छात्रों के हित में फैसला नहीं लेती.

डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया और पांकी विधायक शशि भूषण मेहता समेत कई नेता मौजूद रहे. बीजेपी नेताओं ने सरकार के फैसले को छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बताया है. अब देखना होगा कि बढ़ते विरोध और सियासी दबाव के बीच सरकार इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाती है. फिलहाल,पलामू में प्रस्तावित यह महा आंदोलन राज्य की राजनीति को और गरमाने वाला है.