रामगढ़ : अवैध कब्जा खाली कराने के विरोध में भारी हंगामा,प्रशासन ने हेसला पंचायत का क्वार्टर कराया खाली
रामगढ़:शहर केहेसला पंचायत में अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी है. इसी कड़ी में बुधवार कोजिला प्रशासन के निर्देश पर पतरातू प्रखंड प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ जोरदार तरीके से अभियान चलाया. यह अभियान जियाडा को हस्तांतरित पीटीपीएस की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए किया जा रहा.
अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन नेकई बार लोगों को चेतावनी दी थी, लेकिन उनकी ओर से अबैध कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर कार्रवाई शुरू कर दी. अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का लोगों ने जोरदार विरोध किया. लोगों ने सड़क जामकर टायर जलाकर प्रदर्शन भी किया, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई पर रोक नहीं लगाई.
इस दौरान जियाडा द्वारा हेसला पंचायत के क्वार्टर में अवैध तरीके से रह रहे लोगों को खाली कराकर क्वार्टरों में ताला जड़ दिया. इस पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा भी किया,लेकिन पुलिस बल के आगे उनकी कोई मनमानी नहीं चली. प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई.
प्रशासन की कार्रवाई के विरूद्ध राजनीतिक दल के नेता भी जोरदार ढंग से स्थानीय प्रशासन का विरोध करते नजर आए. इस मौके पर पतरातू अंचल अधिकारी मनोज चौरसिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता सहित जिले के सशस्त्र बल मौजूद रहे.





