Hindi News / वार्ड पार्षद और सेविकाओं में तीखी नोंक झोंक,मेयर ने संभाला मोर्चा

अंचल कार्यालय में बैठक : वार्ड पार्षद और सेविकाओं में तीखी नोंक झोंक,मेयर ने संभाला मोर्चा

Edited By:  |
anchal karyalay mein baithak anchal karyalay mein baithak

रांची: सरकारी योजनाओं के सत्यापन के लिए अंचल कार्यालय में बैठक हुई.टाउन सीओ की अध्यक्षता में समन्वय स्थापित करने के लिए बैठक बुलाई गई थी.बैठक में 18 वार्ड पार्षद और सभी सेविका शामिल हुए.बैठक में वार्ड पार्षद और सेविकाओं के बीच तीखी नोंक झोंक हो गई.मंईयां सम्मान योजना के फॉर्म में वार्ड पार्षद का कॉलम नहीं दिखने के बात पर बहस हो गई. बहस के दौरानसेविका ने स्पष्ट कहा कि सेविका पार्षदों की चपरासी नहीं है.

इस तरह के भाषा का प्रयोग करने पर पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए बाहर निकल गए.मौके पर पहुंची रांची मेयर रोशनी खलखो ने मामले को शांत कराया.आंगनबाड़ी सहायिका संयोजिका सहित पार्षदों को समझाने का प्रयास किया गया.