BIG BREAKING : CM नीतीश पहुंचे दिल्ली, संजय झा, ललन सिंह और विजय चौधरी भी हैं साथ में
Edited By:
|
Updated :09 Apr, 2026, 04:48 PM(IST)
Delhi : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली पहुंचे. सीएम नीतीश की गाड़ी में संजय झा,ललन सिंह और विजय चौधरी भी मौजूद हैं. वो शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के पद की शपथ ले लेंगे. इसी के साथ बिहार में नई सरकार के आकार लेने का काउंटडाउन भी शुरु हो जाएगा.
बिहार के मंत्री और सीएम के करीबी सहयोगी विजय कुमार चौधरी ने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रुप में शपथ लेंगे.
अगर बात बिहार में नए मुख्यमंत्री की करें तो रेस में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे है. हालांकि अब तक भाजपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं. सभी को इसी बात का इंतजार है कि बिहार के नये सीएम और डिप्टी सीएम कौन-कौन बनाए जाते हैं. वैसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार शाम दिल्ली में कई नेताओं से मुलाकात करेंगे.





