Hindi News / दो सीटों के लिए वोटिंग प्रक्रिया खत्म,अब परिणाम का इंतजार

झारखंड राज्यसभा चुनाव : दो सीटों के लिए वोटिंग प्रक्रिया खत्म,अब परिणाम का इंतजार

Edited By:  |
jharkhand rajyasabha chunaw jharkhand rajyasabha chunaw

रांची:झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए सुबह 9 बजे से शुरू हुई वोटिंग प्रक्रिया शाम 4 बजे थम गया. इंडिया गठबंधन और एनडीए विधायकों ने बढ़ चढ़ कर वोटिंग की. आखिरी मतदान मंत्री सुदिव्य सोनू ने किया.इस चुनाव में कुल तीन उम्मीदवार मैदान में हैं. तीनों उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर है. वहीं, सभी दल चाहे एनडीए हो या गठबंधन अपने प्रत्याशी की जीत के दावे कर रहे हैं. मुकाबला बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है. आज शाम पांच बजे काउंटिंग शुरू होने के बाद ही तस्वीर साफ होगी. हालांकि,आंकड़ों के लिहाज से एक सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कैंडिडेट बैद्यनाथ राम की जीत लगभग तय मानी जा रही है.

वहीं, दूसरी सीट के लिए कांग्रेस के प्रणव झा और एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी के बीच कांटे का खेल जारी है. मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. अब सबकी निगाहें परिणाम की ओर टिकी हुई है.