Hindi News / RSS कार्यालय पर हमला में संलिप्त आरोपी के साथ मुठभेड़,हाजत से हुआ था...

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई : RSS कार्यालय पर हमला में संलिप्त आरोपी के साथ मुठभेड़,हाजत से हुआ था फरार

Edited By:  |
ranchi police ki karwai ranchi police ki karwai

रांची: निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला मामला में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एक आरोपी के साथ रांची पुलिस की मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ के दौरान आरोपी को पुलिस की गोली लगी है. यह घटना उस समय हुई जब पेट्रोल बम से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर हाजत में रखा था. गिरफ्तार आरोपी सैफ हाजत से फरार हो गया था. आरोपी हाजत की खिड़की तोड़कर फरार हुआ था. कोतवाली थाना के सीसीटीवी में भागने की तस्वीर कैद हो गई है.

वहीं, आरोपी का पीछा करते हुए पुलिस मांडर पहुंची. जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया उसने एक पुलिसवाले का हथियार छीनकर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की. जिसमें आरोपी को गोली लग गई.फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में अमन अंसारी और सायन खान भी गिरफ्तार है.