Hindi News / NDA और इंडिया गठबंधन के विधायकों का मतदान जारी,उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर

झारखंड राज्यसभा चुनाव-2026 : NDA और इंडिया गठबंधन के विधायकों का मतदान जारी,उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर

Edited By:  |
jharkhand rajyasabha chunaw-2026 jharkhand rajyasabha chunaw-2026

रांची:झारखंड में दो राज्यसभा की सीटों के लिए गुरुवार सुबह 9 बजे से वोटिंग जारी है. इस चुनाव में कुल तीन उम्मीदवार मैदान में हैं. इंडिया गठबंधन से जेएमएम ने बैजनाथ राम को और कांग्रेस ने प्रणव झा को अपना उम्मीदवार बनाया है. जबकि,बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी भी चुनाव लड़ रहे हैं. विधानसभा के कमरा नंबर-42 में मतदान प्रक्रिया जारी है. वहीं, आज शाम पांच बजे के बाद मतगणना होगी.

सबसे पहले विधायक प्रदीप प्रसाद और विधायक सीपी सिंह ने मतदान किया. पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, जेडीयू विधायक सरयू राय और बीजेपी के शशिभूषण मेहता और राज सिन्हा ने भी मतदान किया. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत एनडीए के सभी विधायकों ने बढ़-चढ़ मतदान किया.

वहीं, इंडिया गठबंधन के तमाम विधायक भी मतदान कर रहे हैं. JMM के पोलिंग एजेंट मिथलेश ठाकुर ने जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि हमारे पास 56 विधायकों की संख्या है. बीजेपी के पास संख्या नहीं होने बाद भी उम्मीदवार देने का काम किया.उसकी हर सुनिश्चित है.

बता दें कि दो सीटों के लिये हो रहे राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर है. वोटिंग दिन के चार बजे तक जारी रहेगी.